NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अगर प्रकृति से प्रेम है तो असम के इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने
    लाइफस्टाइल

    अगर प्रकृति से प्रेम है तो असम के इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने

    अगर प्रकृति से प्रेम है तो असम के इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने
    लेखन अंजली
    Mar 07, 2020, 06:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो असम के इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने

    असम भारत का एक खूबसूरत और कई ऐतिहासिक कथाओं से समृद्ध राज्य है जो भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। असम अपनी जीवंत संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। असम ब्रह्मपुत्र नदी, शानदार पहाड़ियों, विभिन्न वनस्पतियों और जीवों के लिए प्रमुख जाना जाता है इसलिए प्रकृति प्रेमियों के लिए असम स्वर्ग के सामान है। आइए पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न असम के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानें।

    गुवाहाटी

    गुवाहाटी असम का सबसे बड़ा शहर है, जिसको "उत्तर-पूर्वोत्तर भारत की सात बहनों" का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। गुवाहाटी में कई प्राचीन मंदिर के लिए जाना जाता है, क्योंकि प्रत्येक मंदिर की कोई न कोई दिलचस्प कहानी है जो आपको इतिहास के पन्ने पलटने पर मजबूर कर देती हैं। यहां आकर आप उमानंद मंदिर, असम संग्रहालय, असम चिड़ियाघर, इस्कॉन मंदिर, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य, उमानंद द्वीप आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

    माजुली नदी द्वीप

    असम के ब्रह्मपुत्र नदी पर बसा हुआ माजुली द्वीप, दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यह लगभग 875 वर्ग किमी में फैला हुआ है। अपनी इसी ख़ूबी की वजह से इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो चुका है। यहां आकर आप असम की लोक कला और संस्कृति को भी करीब से देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पूरी जगह घूमने के लिए बेहतरीन है।

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

    आकर्षक और आर्द्र मैदानों से भरपूर काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 100 से ज्यादा प्रजातियों के लिए विश्वभर के पक्षियों का बसेरा है। अगर आप एक सींघ वाले गेंडे को देखना चाहते हैं तो यही वह जगह है, जहां आप एक साथ कई सारे व विशेष जीवों को देख सकते हैं। मानव जाति के बसेरों से बहुत दूर इस उद्यान में प्रकृति की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसके अलावा, यह उद्यान यूनेस्को के वैश्विक धरोहरों की सूची में शामिल है।

    शिवसागर

    शिवसागर असम का एक संस्कृतिक से समृद्ध शहर है जो किलों से लेकर भूमिगत वास्तुकला के साथ कई मंदिरों के लिए कई इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षणों से भरपूर है। शिवसागर अपनी कई वास्तुशिल्प, इतिहास और संस्कृति से संबंधित विभिन्न पर्यटन आकर्षणों से पर्यटकों को आसानी से अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। यहां आकर आप भोरपुखुरी, अहोम संग्रहालय, रुद्रसागर टैंक, गौरीसागर टैंक और कई ऐतिहासिक मंदिर आदि पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

    मानस नेशनल पार्क

    मानस नेशनल पार्क असम का ऐसा पार्क है जो यूनेस्को प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल होने के साथ ही एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, एक हाथी रिजर्व और असम में एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है। मानस भारत के सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो बाघ अभ्यारण्य, दुर्लभ गोल्डन लंगूर और लाल पांडा के लिए प्रसिद्ध है। मानस नेशनल पार्क न सिर्फ अपनी जैव विविधता के लिए बल्कि अपने शानदार दृश्यों और प्राकृतिक परिदृश्य के लिए भी जाना है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    असम
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    भारत की खबरें

    कई प्राकृतिक खूबियों से समृद्ध हैं मेघालय के ये पर्यटन स्थल, जरूर आएं घूमने मेघालय
    केरल में दिखी गोल्डन रॉल्स रॉयस, इतने पैसे देकर कर सकते हैं सवारी केरल
    नितिन गडकरी ने बताई अपने विभाग की सबसे बड़ी नाकामी नितिन गडकरी
    टाइम की 100 'वुमेन ऑफ द ईयर' की सूची में इंदिरा गांधी और अमृत कौर शामिल पंजाब

    असम

    हरियाणा सरकार के पास नहीं है मुख्यमंत्री खट्टर और उनके मंत्रियों की नागरिकता से जुड़े दस्तावेज हरियाणा
    भाजपा विधायक बोलीं- गोमूत्र और गोबर से किया जा सकता है कोरोना वायरस का इलाज चीन समाचार
    असम: दिल्ली हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला गेस्ट लेक्चरर गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    उत्तर-पूर्वी भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें

    लाइफस्टाइल

    होली के जायके: मेवे-नारियल की गुजिया से हटकर घर पर बनाएं मटर की मीठी गुजिया होली
    बदलते मौसम में जरूर करें अदरक वाले पानी का सेवन, दूर होंगी ये परेशानियां स्वास्थ्य
    होली के जायके: इस बार होली पर घर में बनाएं ये चार तरह के व्यंजन होली
    स्पेशल रेसिपी: इस बार होली पर बनाएं पालक वेज कबाब, एकदम आसान है बनाना रेसिपी

    पर्यटन

    सिक्किम की ये जगहें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    हरियाणा की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये छह प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    धरती पर स्वर्ग का एहसास करवाते हैं जम्मू-कश्मीर के ये पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है गुजरात, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023