Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
श्रीलंका
यूक्रेन युद्ध
श्रीलंका आर्थिक संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक जगहों पर चुंबन करने वालों पर जुर्माना लगाएगा सऊदी अरब
दुनिया

तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक जगहों पर चुंबन करने वालों पर जुर्माना लगाएगा सऊदी अरब

तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक जगहों पर चुंबन करने वालों पर जुर्माना लगाएगा सऊदी अरब
लेखन प्रमोद कुमार
Sep 29, 2019, 05:16 pm 3 मिनट में पढ़ें
तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक जगहों पर चुंबन करने वालों पर जुर्माना लगाएगा सऊदी अरब

सऊदी अरब में तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक रूप से चुंबन करने वालों पर जुर्माना लगेगा। सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि वह 'सार्वजनिक शिष्टाचार' का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाएगा। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने तंग कपड़े पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन करने सहित 19 ऐसे 'अपराधों' की सूची तैयार की है। हालांकि, इनके लिए लगने वाले जुर्माने को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

नियम
पर्यटकों के लिए लागू होंगे नियम

मंत्रालय के बयान में कहा गया कि नए नियमों के मुताबिक औरतों और पुरुषों को शालीन कपड़े पहनने होंगे और वो सार्वजनिक तौर पर प्यार का इजहार नहीं कर सकते। बयान में कहा गया है कि ये नियम इसलिए बनाए गए हैं कि देश में आने वाले पर्यटक और यात्री सार्वजनिक व्यवहार के नियमों से परिचित हों और वो इनका पालन कर सकें। बता दें, हाल ही में सऊदी ने पर्यटन वीजा देने की घोषणा की थी।

ऐलान
विजन 2030 के तहत की गई पर्यटन वीजा की शुरुआत

अपने रूढ़िवादी कानूनों के लिए चर्चित सऊदी अरब ने हाल ही में अपने इतिहास में पहली बार टूरिस्ट वीजा देने की घोषणा की थी। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सऊदी के पर्यटन मंत्री अहमद अल-खतीब ने यह ऐलान किया। पर्यटन शुरू करना सऊदी के राजकुमार मोहम्मद बिल सलमान के विजन 2030 सुधार कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है, जिसका मकसद समाज में सुधार लाना और सऊदी अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता कम करना है।

नियम
पर्यटक नहीं पहन पाएंगे छोटे कपड़े

सऊदी के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, औरत और पुरुष टाइट फिटिंग और भड़काऊ तस्वीर या वाक्य लिखे कपड़े नहीं पहन पाएंगे। इसमें कहा गया है कि औरतों को सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद महिलाओं के कंधे और घुटने ढके होने चाहिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विदेशी महिलाओं के लिए अबाया पहनना जरूरी नहीं है। हालांकि, सऊदी की महिलाओं के लिए अभी भी अबाया पहनना जरूरी है।

नियम
49 देशों के नागरिकों को मिलेगा वीजा

सऊदी अरब ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों सहित कुल 49 देशों के नागरिक ऑनलाइन ई-वीजा या वीजा ऑन अराइवल के लिए योग्य हैं। अब तक सऊदी अरब केवल काम के लिए आने वाले लोगों, उनके परिजनों और मक्का मदीना जाने वाले मुस्लिम तीर्थयात्रियों को ही वीजा देता था। अब टूरिस्ट वीजा भी देने की घोषणा करते हुए खतीब ने कहा कि सऊदी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए खोलन उनके देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

विजन 2030
क्या है सलमान का विजन 2030?

सऊदी युवराज सलमान अपने विजन 2030 कार्यक्रम के तहत तेल के निर्यात से होने वाले राजस्व पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसके मद्देनजर वह देश में कई बदलाव कर रहे हैं। महिलाओं संबंधी कड़े नियमों में ढील इसका एक मुख्य हिस्सा है। इसके तहत पुरुष अभिभावकों की मंजूरी के बिना विदेश यात्रा पर जा सकने वाला कानून पास किया है। महिलाओं को अपनी पसंद से शादी करने में भी छूट दी गई है।

जानकारी
अब ड्राइविंग भी कर सकती हैं महिलाएं

इससे पहले पिछले साल जून में महिलाओं को ड्राइविंग करने की छूट दी गई थी। सरकार का लक्ष्य 30 लाख महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देना है। इसके अलावा कुछ समय पहले महिलाओं को फुटबॉल स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की इजाजत दी गई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
सऊदी अरब
पर्यटन
ताज़ा खबरें
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग ऑटो
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता देश
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां ऑटो
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम करियर
सऊदी अरब
बुक सीरीज पब्लिश करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लेखिका बनी यह लड़की
बुक सीरीज पब्लिश करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लेखिका बनी यह लड़की अजब-गजब
भारत के लिए क्यों अहम हैं खाड़ी देश, एक-दूसरे पर कितने निर्भर?
भारत के लिए क्यों अहम हैं खाड़ी देश, एक-दूसरे पर कितने निर्भर? देश
भाजपा के संविधान के किस नियम के तहत नुपुर शर्मा को निलंबित किया गया?
भाजपा के संविधान के किस नियम के तहत नुपुर शर्मा को निलंबित किया गया? राजनीति
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार देश
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
और खबरें
पर्यटन
अरुणाचल प्रदेश के मेचुका जाएं तो इन जगहों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा
अरुणाचल प्रदेश के मेचुका जाएं तो इन जगहों को अपनी यात्रा का जरूर बनाएं हिस्सा लाइफस्टाइल
जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इन पांच भारतीय जगहों का करें रूख
जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इन पांच भारतीय जगहों का करें रूख लाइफस्टाइल
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
मिजोरम के लुंगलेई में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं
मिजोरम के लुंगलेई में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
तेलंगाना में मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने
तेलंगाना में मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022