NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सुबह या शाम, किस समय टहलना स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद?
    अगली खबर
    सुबह या शाम, किस समय टहलना स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद?

    सुबह या शाम, किस समय टहलना स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद?

    लेखन अंजली
    Jun 07, 2024
    05:55 am

    क्या है खबर?

    टहलना एक्सरसाइज के सबसे प्रभावी रूपों में से एक है और इसे किसी भी उम्र का व्यक्ति बहुत आसानी से अपने दिनचर्या में शामिल कर सकता है।

    हालांकि, कई लोग सुबह के समय टहलना पसंद करते हैं, जबकि अन्य लोग पूरे दिन के सारे काम निपटने के बाद शाम को टहलना सही समझते हैं।

    आइए इन दोनों के फायदे और नुकसान जानते हैं ताकि आप सरलता से यह तय कर सकें कि स्वास्थ्य के लिए किस समय टहलना बेहतर है।

    सुबह के समय टहलना

    सुबह के समय टहलने से मिलने वाले फायदे

    हमारा शरीर शाम को टहलने की तुलना में सुबह के समय टहलने पर अधिक कैलोरी जलाता है।

    इसका मतलब है कि रोजाना सुबह के समय लगभग 30 मिनट टहलने से वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

    इसके अतिरिक्त सुबह टहलने से आप शरीर को लाभ पहुंचाने वाली सूरज की किरणों के संपर्क में भी आते हैं।

    दिन की शुरूआत शारीरिक गतिविधि से करने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन को बढ़ावा मिलता है, जो तनाव को कम कर सकता है।

    शाम के समय टहलना

    शाम के समय टहलने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये लाभ

    कई शोध में यह पाया गया है कि शाम के समय टहलने से मांसपेशियों से तनाव दूर होता है और आराम को बढ़ावा मिलता है।

    यह आपको स्क्रीन और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों से भी दूर रखता है, जिससे आप खुद पर ध्यान दे सकते हैं।

    शाम के समय भोजन के बाद टहलने से पाचन क्रिया भी अच्छे अपना काम कर पाती है।

    शाम के समय टहलने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

    चयन

    सुबह या शाम, किस समय टहलना है ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक?

    सुबह और शाम के समय टहलने के फायदों के बारे में जानकर आप समझ ही सकते हैं कि दोनों ही समग्र स्वास्थ्य के लिए समान रूप से फायदेमंद हैं।

    हालांकि, टहलने का समय व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और जीवशैली कारकों पर निर्भर होना चाहिए। चाहे सुबह हो या शाम, महत्वपूरण बात यह है कि पैदल चलना दिनचर्या का एक अहम हिस्सा माना जाना चाहिए।

    अच्छी बात तो है कि इस एक्सरसाइज के लिए किसी खास उपकरण या जगह की जरूरत नहीं होती।

    गलतियां

    टहलने से जुड़ी इन छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचें

    अगर आप टहलते समय अपनी गर्दन और कंधों को झुकाकर रखते हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इससे रीढ़ और गर्दन की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

    इसके अतिरिक्त पैदल चलते समय हाथों को लहराना, बड़े-बड़े कदम लेना या फिर पैर घसीटकर चलना भी गलत है। इसलिए एक्सरसाइज के दौरान हमेशा आराम से ही चलें।

    साथ ही टहलने के लिए आरामदेह जूतों का ही चयन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    एक्सरसाइज

    रजनीकांत 72 साल की उम्र में भी फिट और स्वस्थ, जानिए उनकी फिटनेस का राज  रजनीकांत
    सर्दियों में इन 5 एक्सरसाइज का करें अभ्यास, इम्यूनिटी होगी मजबूत   लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम जैसी शानदार बॉडी पाने के लिए जानिए उनका फिटनेस मंत्र जॉन अब्राहम
    यहां कंपनी ने शुरू की अनोखी बोनस योजना, लाभ पाने के लिए रोजाना लगानी पड़ेगी दौड़ चीन समाचार

    लाइफस्टाइल

    मात्र 100 ग्राम पाइन नट्स के सेवन से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    एक दिन में कितने आम खाना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक? खान-पान
    गर्मियों में इन 5 ड्रिंक्स का न करें सेवन, बढ़ सकता है वजन खान-पान
    ज्यादा सोचने की है आदत? स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसिक स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025