NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम जैसी शानदार बॉडी पाने के लिए जानिए उनका फिटनेस मंत्र
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम जैसी शानदार बॉडी पाने के लिए जानिए उनका फिटनेस मंत्र

    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम जैसी शानदार बॉडी पाने के लिए जानिए उनका फिटनेस मंत्र

    लेखन गौसिया
    Dec 17, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम आज (17 दिसंबर) अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आए हैं।

    जॉन अपनी एक्शन फिल्मों के अलावा शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं और इसका पूरा श्रेय उनकी स्वस्थ जीवनशैली को जाता है।

    चलिए फिर आज अभिनेता के जन्मदिन पर उनका वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान जानते हैं।

    वर्कआउट रूटीन

    फिल्मों के हिसाब से बदलता रहता है अभिनेता का वर्कआउट

    जॉन की तरह बॉडी बनाना आसान नहीं है। इसे बरकरार रखने के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत करते हैं।

    एक इंटरव्यू में जॉन के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने बताया कि जॉन का वर्कआउट रूटीन फिल्मों के हिसाब से बदलता रहता है, लेकिन वह हफ्ते में 5 दिन डेढ़ घंटे तक प्रशिक्षण जरूर लेते हैं।

    जॉन के वर्कआउट रूटीन में वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग और मोबिलिटी जैसी कई एक्सरसाइज शामिल होती हैं।

    एक्सरसाइज 

    दिनों के हिसाब से ऐसा होता है अभिनेता का वर्कआउट रूटीन 

    जॉन सोमवार को बेंच प्रेस और चेस्ट प्रेस रूटीन करते हैं, जिसमें इंक्लाइन डंबल प्रेस, डिक्लाइन प्रेस और डंबल पुलओवर जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं, जबकि मंगलवार को जॉन डेडलिफ्ट, पीठ और पेट पर केंद्रित एक्सरसाइज करते हैं।

    अभिनेता बुधवार को 7 अलग-अलग एक्सरसाइज करके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स रूटीन का पालन करते हैं और गुरुवार को वह ओवरहेड प्रेस, कंधे और एब्स पर केंद्रित एक्सरसाइज करते हैं।

    इसके अलावा शुक्रवार को जॉन बैक स्क्वैट्स और पैरों पर केंद्रित एक्सरसाइज करते हैं।

    खान-पान

    जॉन का खान-पान

    फिट रहने के लिए सही खान-पान भी जरूरी है, इसलिए जॉन अपनी डाइट में शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह के खाने को समान अनुपात में लेते हैं।

    जॉन नाश्ते में ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी पीते हैं। इसके साथ वह 4 अंडे का सफेद वाला भाग और फल खाते हैं।

    दोपहर के खाने में अभिनेता भाप में पकी मछली, साबुत अनाज, सब्जी, दाल, दही और रोटी खाते हैं।

    रात के खाने में वो बाजरा, ज्वार और नाचनी रोटी खाते हैं।

    जानकारी

    जॉन स्नैक्स के तौर पर खाते हैं ये चीजें

    खाने के अलावा जॉन नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच स्नैक्स भी लेते हैं, जिसमें वो प्रोटीन शेक के साथ 6-7 अंडे का सफेद भाग खाते हैं।

    इसके बाद वह रात में खाना खाने के कुछ देर बाद भी स्नैक्स खाते हैं, जिसमें 3-4 अंडे, मैस्ड आलू और फल शामिल होता है।

    जॉन रोजाना 200 ग्राम प्रोटीन का सेवन जरूर करते हैं। इसके अलावा वह स्वस्थ जीवनशैली के लिए रोजाना 4,000 से 5,000 कैलोरी जलाते हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए जॉन की शानदार बॉडी 

    Instagram post

    A post shared by dabbooratnani on December 16, 2023 at 3:03 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जॉन अब्राहम
    जन्मदिन विशेष
    एक्सरसाइज
    डाइट प्लान

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार

    जॉन अब्राहम

    'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब क्यों शाहरुख की 'पठान' का बायकॉट कर रहे लोग? दीपिका पादुकोण
    जॉन अब्राहम ने नई फिल्म 'तारिक' का किया ऐलान, अगले स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    साजिद खान की '100%' में दिखेंगे जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल रितेश देशमुख
    जॉन अब्राहम की 'तारा वर्सेज बिलाल' की आगे बढ़ी रिलीज डेट, 28 अक्टूबर को आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    शाहरुख खान के जन्मदिन का जश्न भव्य होगा, जानें क्या है योजना शाहरुख खान
    इलियाना डिक्रूज एक फिल्म के लिए लेती हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए उनकी कुल संपत्ति इलियाना डिक्रूज
    जन्मदिन विशेष: शाहरुख खान फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को करते हैं फॉलो शाहरुख खान
    शाहरुख खान ने हासिल किए हैं ये सर्वोच्च सम्मान, सोने के सिक्के पर भी नाम शाहरुख खान

    एक्सरसाइज

    महिलाएं अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें ये 5 पुश-अप्स, मिलेगें कई फायदे लाइफस्टाइल
    वर्कआउट करने से पहले वार्म-अप के लिए करें ये 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका  योगासन
    कूबड़ की समस्या से हैं परेशान? ठीक करने के लिए घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज  योग
    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान को करती हैं फॉलो वाणी कपूर

    डाइट प्लान

    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    डाइटिंग से जुड़े इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें, जानें इनकी सच्चाई खान-पान
    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025