NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस 2022: जानिए इस दिवस का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस 2022: जानिए इस दिवस का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस 2022: जानिए इस दिवस का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Apr 22, 2022
    12:24 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में हर साल 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    यह दिवस मुख्य रूप से पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण आदि के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

    साफ शब्दों में कहें तो इस दिवस का मकसद लोगों को पृथ्वी का महत्व समझाना है।

    आइए आज हम आपको अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताते हैं।

    इतिहास

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस की उत्पत्ति का इतिहास

    पहला पृथ्वी दिवस 1970 में अमेरिका में मनाया गया था, लेकिन इसके लिए संघर्ष बहुत पहले शुरू हो गया था।

    US पब्लिक हेल्थ सर्विस ने 1968 में मानव पारिस्थितिकी संगोष्ठी (Human Ecology Symposium) का आयोजन किया और छात्रों को इस बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित किया कि जलवायु परिवर्तन मनुष्यों को कैसे प्रभावित कर रहा है।

    एक दशक के विरोध के बाद 1969 में सैन फ्रांसिस्को में यूनेस्को सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस की शुरुआत की गई।

    संघर्ष

    काफी समय तक गंभीर समस्या रहा जलवायु परिवर्तन

    60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को देखते हुए सितंबर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने पृथ्वी दिवस मनाने की घोषणा की क्योंकि यह कटाई जलवायु को प्रभावित कर रही थी।

    इस राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में अमेरिका के स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसमें 20 हजार से अधिक लोग इक्कट्ठा हुए, फिर साल 1970 से लगातार ये दिवस मनाया जा रहा है।

    क्या आप जानते हैं?

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस की थीम

    इस साल अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस की थीम है, "हमारे ग्रह में निवेश करें (Invest In Our Planet)"। वहीं, 2021 में इस दिवस की थीम 'रिस्टोर अवर अर्थ' और साल 2020 की थीम 'क्लाइमेट एक्शन' थी।

    तरीका

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस कैसे मनाया जा सकता है?

    इस दिवस को मनाने के लिए सबसे पहले आप संकल्प लें कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे।

    इसके अतिरिक्त, प्रदूषण कम करने में अपनी भूमिका निभाएं। इसके लिए अपने घर और ऑफिस के पास कुछ पौधे लगाएं।

    प्लास्टिक के इस्तेमाल को सीमित करें और सड़कों या पार्कों में दिखाई देने वाले कचरे को साफ करें।

    जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करें।

    तथ्य

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में ज्यादातर छात्रों को 22 अप्रैल के आस-पास स्प्रिंग ब्रेक मिलता है, जिसे वे पृथ्वी दिवस के रूप में मनाते हैं।

    माना जाता है कि यह दिन एक अरब से अधिक लोगों द्वारा चिह्नित "दुनिया में सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष अनुष्ठान" माना जाता है।

    इसके अतिरिक्त, एक पृथ्वी गान भी है, जो 2013 में भारतीय कवि अभय कुमार द्वारा लिखा गया था। यह एक लोकप्रिय पृथ्वी दिवस गीत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ग्लोबल वॉर्मिंग
    पृथ्वी दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ग्लोबल वॉर्मिंग

    ग्लोबल वार्मिंग के कारण तेज़ी से फैलेगा डेंगू, इस मानसून सुरक्षित रहने के लिए बरतें सावधानी स्वास्थ्य
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्या-क्या कहा, पढ़ें पूरा भाषण इमरान खान
    जलवायु परिवर्तन: फॉसिल फ्यूल और क्लीन एनर्जी पर कितनी सब्सिडी दे रहे बड़े देश? अमेरिका
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर पर्यावरण मंत्रालय

    पृथ्वी दिवस

    क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    अपने बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेगा बहुत ही खूबसूरत घर की सजावट
    बहुत खूबसूरत हैं कर्नाटक के ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं कर्नाटक
    मुंह के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ऑयल पुलिंग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें स्वास्थ्य
    बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है बेकिंग सोडा, ऐसे करें इस्तेमाल बालों की समस्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025