NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास
    लाइफस्टाइल

    क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास

    क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास
    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 22, 2020, 03:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास

    हर साल पूरे विश्व में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है। बता दें कि पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया था। इस साल विश्व पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे हो रहे हैं। पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जन्तुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। आइए जानें आज ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस।

    आज ही क्यों मनाया जाता है ये दिवस?

    अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने 1970 में पृथ्वी दिवस की स्थापना पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। सीनेटर नेल्सन ने पर्यावरण को एक राष्ट्रीय एजेंडे से जोड़ने के लिए पहले राष्ट्रव्यापी पर्यावरण विरोध की प्रस्तावना दी थी। पृथ्वी दिवस के निर्माण में फिल्म और टेलिविज़न अभिनेता एड्डी अल्बर्ट ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था। इसलिए कहा जाता है कि एड्डी अल्बर्ट के जन्मदिन 22 अप्रैल को ही ये दिवस मनाया जाता है।

    क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस?

    विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाना है। मानव को अच्छे पर्यावरण की जरुरत है। जिससे लिए उसे कई अहम पहल करनी चाहिए। जिस प्रकार ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदूषण फ़ैल रहा है, इससे पृथ्वी को काफी नुकसान हो सकता है। पृथ्वी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे विश्व में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

    इस साल ये है इसकी थीम

    अगर हम थीम के बारे में बात करें तो इस साल पृथ्वी दिवस की थीम क्लाइमेट एक्शन (जलवायु परिवर्तन) है। बता दें कि क्लाइमेट में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम को काफी खतरा है। अर्थ डे ऑर्गनाइजेशन के अनुसार अब विश्व के सभी लोगों का जलवायु संकट से निपटने के लिए आगे आकर साथ में काम करने का समय आ गया है।

    कहां से आया अर्थ डे शब्द?

    आपको बता दें कि सबसे पहले अर्थ डे शब्द 1969 में जुलियन कोनिग लाए थे। जुलियन कोनिग का जन्मदिन भी 22 अप्रैल को होता है। यह भी एक कारण है कि 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। आज के दिन सभी लोग पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा जन जागरूकता आंदोलन है। इसमें एक साथ 190 से भी अधिक देश भाग लेते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    पृथ्वी दिवस
    लाइफस्टाइल

    पृथ्वी दिवस

    अंतरिक्ष में तेजी से बढ़ रहा मलबा, क्यों जरूरी है इसे हटाना? अंतरिक्ष
    सामान्य से ज्यादा तेजी से घूम रही है हमारी धरती, जानें क्या हैं इसके मायने नासा
    अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस 2022: जानिए इस दिवस का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें ग्लोबल वॉर्मिंग

    लाइफस्टाइल

    केरल के 5 सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें यात्रा केरल
    खाली पेट पपीते का सेवन करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    गर्मियों में बनाकर पिएं जा सकते हैं ये 5 फ्लेवर वॉटर, शरीर को मिलेगी ठंडक  रेसिपी
    पार्टी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, दिखेंगी स्टाइलिश और खूबसूरत कपड़ों के लिए टिप्स

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023