NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली मनु भाकर हैं बेहद स्वस्थ, जानिए उनका फिटनेस रूटीन
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली मनु भाकर हैं बेहद स्वस्थ, जानिए उनका फिटनेस रूटीन

    पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली मनु भाकर हैं बेहद स्वस्थ, जानिए उनका फिटनेस रूटीन

    लेखन सयाली
    Aug 03, 2024
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का नाम रोशन करने वाली निशानेबाज मनु भाकर भारत की 'शूटिंग स्टार' बन गई हैं। मनु ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 2 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

    हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय मनु ने 2 कांस्य पदक जीते हैं। उनका 'कभी हार न मानने वाला' रवैया दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरित करता है।

    आइए इसी कड़ी में मनु भाकर के फिटनेस रूटीन पर नजर डालते हैं।

    मनु भाकर

    मनु हैं एक ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

    मनु ने सबसे पहले देश के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिक्स शूटिंग इवेंट में भी एक कांस्य पदक जीता।

    वह केवल 0.1 अंक से रजत पदक जीतने से चूक गईं थीं। मनु आजादी के बाद एक ओलंपिक में 2 पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।

    उन्होंने 16 साल की उम्र में 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

    #1

    सुबह जल्दी उठकर करती हैं योग

    मनु भाकर रोजाना सुबह 6 बजे उठ जाती हैं, ताकि वह पूरे दिन ऊर्जावान रह सकें। ऐसा करने से उनकी उत्पादकता भी बढ़ती है।

    वह सुबह जल्दी उठने के बाद सबसे पहले कुछ घंटे योग करती हैं। निशानेबाजी एक ऐसा खेल है, जिसमें ध्यान, नियंत्रण और सटीकता की जरूरत होती है।

    योग आसन, ध्यान और सांस लेने के व्यायाम मनु को अपने दिमाग पर नियंत्रण रखने और फोकस में सुधार करने में मदद करते हैं।

    #2

    रोजाना करती हैं ट्रेनिंग

    मनु भाकर ने खुलासा किया कि वह आमतौर पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच ट्रेनिंग करती हैं। वह हर दिन अपने कौशल को निखारने के लिए कम से कम 6-7 घंटे समर्पित करती हैं।

    निशानेबाजी भले ही शारीरिक रूप से कठिन खेल न लगे, लेकिन इसके लिए व्यापक ट्रेनिंग की जरूरत होती है।

    निशानेबाजों को फायरिंग पोजीशन और तकनीकों के साथ-साथ ताकत और संतुलन जैसे कौशल के लिए भी ट्रेनिंग करनी पड़ती है।

    #3

    एक घंटे करवाती हैं फिजियोथेरेपी

    मनु रोजाना अपनी ट्रेनिंग खत्म करने के बाद एक घंटे फिजियोथेरेपी करवाती हैं।

    शूटिंग खिलाड़ियों को दर्द प्रबंधन की आवश्यकता हो सकती है, जिसके लिए फिजियोथेरेपी मददगार साबित हो सकती है।

    साथ ही इसके जरिए मनु की गति और लचीलेपन के साथ-साथ लक्षित ताकत में भी सुधार होता है। फिजियोथेरेपी को अक्सर प्रत्येक खिलाड़ी की जरूरतों के अनुरूप किया जाता है।

    आप फिजियोथेरेपी के जरिए इन बीमारियों का इलाज कर सकते हैं।

    #4

    जिम जाकर करती हैं एक्सरसाइज

    6-7 घंटे लगातार जटिल ट्रेनिंग करने के बाद मनु जिम में जाकर एक्सरसाइज भी करती हैं। वह हर शाम 6 से साढे 8 बजे तक जिम में पसीना बहाती हैं।

    2023 की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अपने जिम रूटीन की झलक साझा की थी।

    पोस्ट में लिखा था, "मुझे हर दिन वर्कआउट करने में मजा आता है, खासकर जब कोई प्रतियोगिता नहीं चल रही हो।"

    आम तौर पर मनु जिम में किसी निर्धारित रूटीन का पालन नहीं करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    मनु भाकर
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    ओलंपिक

    प्रवीण कुमार सोबती: ओलंपिक एथलीट जो बाद में बना अभिनेता, जानिए उनके बारे में पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक समारोह के उद्घाटन से पहले फ्रांस की रेल लाइनों पर हमला, तोड़फोड़ और आगजनी फ्रांस
    पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज, सीन नदी में निकली खिलाड़ियों की परेड पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: अंतरिक्ष से ली गई उद्घाटन समारोह की तस्वीर, रोशनी से चकाचौंध दिखा शहर पेरिस ओलंपिक 2024

    मनु भाकर

    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक की तैयारियों को लेकर युवा शूटिंग स्टार मनु भाकर ने क्या कहा? ओलंपिक
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम अर्जुन पुरस्कार
    टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली? ओलंपिक
    मनु भाकर ने जीता शूटिंग विश्व कप में कांस्य पदक, अच्छी नहीं रही थी शुरुआत निशानेबाजी

    एक्सरसाइज

    एक्सरसाइज के बाद भी वजन घटाने में हो रही परेशानी? बदलें ये आदतें  वजन घटाना
    गर्भावस्था के दौरान रोजाना कुछ मिनट जरूर टहलें, मिलेंगे ये फायदे गर्भवती महिला
    जन्मदिन विशेष: बॉबी देओल 55 की उम्र में भी लगते हैं जवां, जानिए क्या है राज  बॉबी देओल
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन जैसा फिगर और खूबसूरत त्वचा चाहती हैं? जानिए इसका राज श्रुति हासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025