प्रवीण कुमार सोबती: ओलंपिक एथलीट जो बाद में बना अभिनेता, जानिए उनके बारे में
क्या है खबर?
पेरिस ओलंपिक का आगाज हो गया है, जिसमें 208 देशों के 10,714 एथलीटों कुल 5,084 पदकों के लिए मुकाबला करेंगे।
इस बार भारत ने 110 से अधिक खिलाड़ियों का दल खेलों में हिस्सा लेने के लिए भेजा गया है।
आइए इस खास मौके पर हम आपको एथलीट प्रवीण कुमार सोबती के बारे में बताते हैं, जिन्होंने पहले ओलिंपिक में भाग लिया और बाद में अभिनेता बन गए।
उपलब्धियां
प्रवीण ने हासिल की ये उपलब्धियां
प्रवीण का जन्म 6 दिसंबर, 1947 को हुआ था। उनकी शुरू से ही खेल में रुचि थी।
प्रवीण 60 और 70 के दशक में भारत के मशहूर एथलीट में से एक थे।
उन्होंने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। वे 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों और 1974 के एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता थे।
उन्होंने 1968 और 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया था। हालांकि, पदक नहीं जीत पाए।
फिल्में
ऐसा रहा प्रवीण का फिल्मी सफर
खेलों से विदाई लेने के बाद प्रवीण ने अभिनय की तरफ रुख किया। उन्होंने जितेंद्र और परवीन बॉबी की फिल्म 'रक्षा' (1982) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
इसके बाद उन्होंने 'हमसे है जमाना', 'युद्ध', 'लोहा', 'शहनशाह', 'मिट्टी और सोना', 'आज का आर्जुन', 'जान' और 'अजय' सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया।
हालांकि, प्रवीण को पहचान मशहूर पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' से मिली। उन्होंने 1988 में इस शो में भीम का किरदार किया था।