NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज, सीन नदी में निकली खिलाड़ियों की परेड
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज, सीन नदी में निकली खिलाड़ियों की परेड
    भारतीय टीम पूरे जोश में नजर आई (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज, सीन नदी में निकली खिलाड़ियों की परेड

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 27, 2024
    12:23 am

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेल के इस महाकुंभ की शुरुआत हुई।

    यह पहला मौका रहा, जब किसी स्टेडियम से बाहर ओपनिंग सेरेमनी हुई। खिलाड़ी सीन नदी में नाव के सहारे परेड करते नजर आए। इसमें 206 देशों के 6,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    ग्रीस का दल सबसे आगे आया। भारत के लिए पीवी सिंधु और शरत कमल ध्वजवाहक रहे।

    तीसरी

    तीसरी बार पेरिस में हो रहा ओलंपिक 

    यह तीसरा मौका है, जब पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल हो रहे हैं। इससे पहले साल 1900 और 1924 में पेरिस खेलों के महाकुंभ की मेजबानी कर चुका है।

    पेरिस सिर्फ दूसरा शहर होगा जो 3 ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है।

    इससे पहले लंदन में 1908, 1948 और 2012 में ओलंपिक खेल खेले जा चुके हैं। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भी अब तक 2 ओलंपिक (1932 और 1984) सम्पन्न हुए हैं।

    आगाज

    इन दिग्गजों की रही मौजूदगी 

    उद्धाटन समारोह के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहे। पॉप स्टार लेडी गागा ने शानदार गाने की प्रस्तुति दी। परेड में भारतीय दल 84वें नंबर पर आया।

    इसमें 12 खेल के 78 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक भी मौजूद रहे।

    ओपनिंग सेरेमनी को देखने के लिए लगभग 3 लाख दर्शक मौजूद रहें। नदी की शुद्धता बताने के लिए मेयर एनी हिडाल्गो ने सीन नदी में छलांग लगाई थी।

    हिस्सा

    भारत के इतने खिलाड़ी लेने वाले हैं हिस्सा 

    पेरिस ओलंपिक के लिए गए 117 भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सबसे ज्यादा 29 खिलाड़ी ऐथलेटिक्स से हैं।

    भारत की ओर से इस बार 21 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 8 पहलवान देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

    तीरंदाजी और बॉक्सिंग में 6-6 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। गोल्फ में 4, टेनिस में 3, स्विमिंग में 2 और सेलिंग खेलों में 2 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और भारोत्तोलन में 1-1 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    दल

    इस भारतीय दल में इन खिलाड़ियों ने जीते हैं पदक

    भारत ने ओलंपिक में कुल 35 पदक जीते हैं। इनमें 10 स्वर्ण, 9 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। मौजूदा भारतीय ओलंपिक दल में शामिल जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

    इसी तरह महीला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत, बेडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और महिला बॉक्सर लवलीना बोरेगोहेन ने कांस्य पदक जीते थे।

    बता दें कि सिंधू ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक भी जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    पीवी सिंधु
    ओलंपिक
    फ्रांस

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    पेरिस ओलंपिक 2024

    ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? भारतीय हॉकी टीम
    ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय मुक्केबाजों ने जीते हैं पदक? ओलंपिक
    ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय निशानेबाजों ने जीते हैं पदक? ओलंपिक
    लंदन ओलंपिक 2012 में भारत ने जीते थे कुल 6 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन ओलंपिक

    पीवी सिंधु

    टोक्यो ओलंपिक: सिंधु ने क्वार्टर-फाइनल में किया प्रवेश, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: यामागुची को हराकर पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया, ऐसा रहा आज भारत का दिन टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारी पीवी सिंधु, स्वर्ण पदक का सपना टूटा बैडमिंटन

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा संबंधी योजनाओं वाला बैग हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला  पेरिस ओलंपिक 2024
    निशांत देव ने हासिल किया पेरिस ओलंपिक का टिकट, ऐसा करने वाले पहले पुरुष मुक्केबाज बने पेरिस ओलंपिक 2024
    बीजिंग ओलंपिक 2008 में भारत ने जीते थे कुल 3 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक 2024
    रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने जीते थे कुल 2 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन  पेरिस ओलंपिक 2024

    फ्रांस

    भारत की आत्मा पर हमला करने वालों का उदाहरण बनाना होगा, ताकि दोबारा ऐसा न हो- राहुल राहुल गांधी
    फ्रांस: पिता-बेटी ने साइकिल से सबसे बड़ी GPS ड्राइंग बनाकर कायम किया विश्व रिकॉर्ड, दिल बनाया अजब-गजब खबरें
    जमीन से 3 फीट से ज्यादा ऊपर उड़ती है यह फ्लाइंग बाइक, कितनी है कीमत?  फ्लाइंग कार
    फ्रांस: स्कूल में चाकू मारकर शिक्षक की हत्या, हमलावर ने लगाया 'अल्लाह हू अकबर' का नारा चाकू से हमला
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025