NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्भावस्था के दौरान रोजाना कुछ मिनट जरूर टहलें, मिलेंगे ये फायदे
    अगली खबर
    गर्भावस्था के दौरान रोजाना कुछ मिनट जरूर टहलें, मिलेंगे ये फायदे

    गर्भावस्था के दौरान रोजाना कुछ मिनट जरूर टहलें, मिलेंगे ये फायदे

    लेखन अंजली
    Jan 24, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    गर्भावस्था आराम करने का समय लग सकता है, लेकिन इस दौरान सक्रिय रहना पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

    खासतौर से जब तक कि आपको कोई जटिलता न हो और डॉक्टर द्वारा बिस्तर पर आराम करने की सख्त सलाह न दी जाए।

    इस समय रोजाना टहलना न केवल गर्भवती महिलाओं को शारीरिक और मानसिक बदलावों से निपटने में मदद कर सकता है, बल्कि आसान प्रसव के लिए तैयार होने में भी मदद कर सकता है।

    #1

    पीठ दर्द हो सकता है दूर

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के ऊपर अतिरिक्त वजन आ जाता है, जो पीठ दर्द का कारण बनता है।

    इसकी वजह से उनके लिए उठने-बैठने के लेकर कई सामान्य गतिविधियां तक करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन रोजाना टहलने से पीठ दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

    इस एक्सरसाइज से बढ़ते पेट को आसानी से उठाने के लिए रीढ़ की हड्डी को सहारा भी मिल जाता है।

    यहां जानिए गर्भावस्था में पीठ दर्द दूर करने के घरेलू नुस्खे।

    #2

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

    रोजाना कुछ मिनट पार्क या किसी खुली जगह पर टहलने से ऊर्जा के स्तर और सहनशक्ति में बढ़ोतरी भी होने लगती है।

    टहलना बार-बार मूड में होने वाले बदलावों को ठीक करने और गर्भावस्था के तनाव से निपटने में भी सहायक है। इससे दिमाग को शांत रखने में भी मदद मिलती है।

    यह एक्सरसाइज अनिद्रा की समस्या को दूर करके बेहतर नींद दिलाने में भी प्रभावी मानी जाती है।

    #3

    पाचन क्रिया में हो सकता है सुधार

    गर्भावस्था में कई महिलाओं के लिए कब्ज एक आम समस्या है और इससे राहत पाने के लिए भी टहलना लाभदायक हो सकता है।

    इससे पाचन समय तेज हो जाता है और मल त्यागना आसान हो जाता है। इसके अलावा इससे पेट की मांसपेशियों और अंगों की मालिश हो जाती है।

    साथ ही इस एक्सरसाइज से पाचन को सक्रिय करने में मदद मिलती है।

    यहां जानिए पाचन क्रिया में सुधार करने वाले घरेलू नुस्खे।

    #4

    वजन को नियंत्रित रखने में है कारगर

    गर्भावस्था में कई तरह की चीजें खाने का मन करता है और इससे वजन में बढ़ोतरी होना लाजिमी है।

    हालांकि, अगर आप अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहती हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट कुछ मिनट जरूर टहले। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है और इससे कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होते हैं।

    यह आपको फिट रखता है और गर्भकालीन मधुमेह समेत समय से पहले प्रसव के जोखिम को कम करता है।

    #5

    जोड़ों और प्रसव से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं दूर

    गर्भावस्था में बढ़ने वाले वजन का प्रभाव न सिर्फ पीठ, बल्कि जोड़ों पर भी पड़ता है। इस वजह से बार-बार दर्द और ऐंठन की समस्याएं सामने आती हैं।

    हालांकि, रोजाना टहलने से जोड़ों पर तनाव नहीं पड़ता और यह एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं।

    इसके अतिरिक्त गर्भावस्था में टहलने से प्रसव के दौरान कई जटिलताओं को कम करने में भी सहायता मिलती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्भवती महिला
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    अब टीम्स और ड्राइव से जुड़ सकेगा ChatGPT, सीधे देगा जवाब और फाइलों की जानकारी OpenAI
    'धड़क 2' से धनुष की 'तेरे इश्क में' तक, इन रोमांटिक फिल्मों का बेसब्री से इंतजार तृप्ति डिमरी
    IPL 2025 में ये 5 मुकाबले रहे सबसे ज्यादा रोमांचक, जानिए क्या कुछ हुआ  IPL 2025
    क्या होता है बजट का 80/20 नियम, इसे अपने जीवनशैली में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस

    गर्भवती महिला

    इंडियन बैंक ने गर्भवती महिलाओं को नौकरी के लिए बताया अनफिट, फैसले की हो रही आलोचना भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा पाकिस्तान समाचार
    जानिए विशेषज्ञ क्यों गर्भवती महिलाओं को रोजाना एक्सरसाइज करने की देते हैं सलाह लाइफस्टाइल
    पुर्तगाल: बेड न मिलने के कारण गर्भवती भारतीय महिला की मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा पुर्तगाल

    एक्सरसाइज

    रशियन ट्विस्ट: जानिए इस व्यायाम के अभ्यास का तरीका और इसके फायदे टिप्स
    जन्मदिन विशेष: सयानी गुप्ता फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान का करती हैं पालन बॉलीवुड समाचार
    रकुल प्रीत सिंह जैसा फिगर चाहती हैं? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान रकुल प्रीत सिंह
     क्रंच: अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है यह व्यायाम, जानिए 5 तरीके  लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025