NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सुबह के वक्त ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, अच्छा रहेगा आपका मूड 
    अगली खबर
    सुबह के वक्त ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, अच्छा रहेगा आपका मूड 

    सुबह के वक्त ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, अच्छा रहेगा आपका मूड 

    लेखन सयाली
    May 18, 2024
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    हमारे स्वास्थ्य और दिनचर्या पर हमारी सुबह की आदतों का सीधा प्रभाव पड़ता है। सुबह उठते ही हम जो काम करते हैं, उनका हमारी सेहत पर महत्वपूर्ण असर होता है।

    कभी-कभी नींद से उठना एक बड़ा काम लगने लगता है, जिससे चिंता और तनाव महसूस होता है। एक तनाव मुक्त और स्वस्थ दिन पाने के लिए आप सुबह की ये 5 आदतें अपना सकते हैं। इनके जरिए आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा।

    #1

    अपना बिस्तर ठीक करें 

    सुबह उठते ही हमें सबसे पहले अपना बिस्तर सही करना चाहिए। ऐसा करने से कमरा साफ दिखता है, जिससे आपको एक उपलब्धि की भावना महसूस होती है।

    हर दिन उठते ही अपना बिस्तर ठीक करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आपको आगे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस छोटी सी आदत से आप व्यवस्थित रहेंगे और आपका तनाव कम होगा।

    आपको स्वस्थ रहने के लिए सोने के अलावा ये 5 तरह के आराम करने चाहिए।

    #2

    उठते ही पीएं पानी 

    सुबह उठते ही आपको सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। आप चाहें तो गरम या गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। खाली पेट पानी पीने से पाचन स्वास्थ्य सुधरता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

    इसके अलावा इस अच्छी आदत को अपनाने से आपका वजन भी कम हो सकता है। यह शरीर के स्वस्थ तापमान को बनाए रखता है और शरीर को सही मात्रा में तरल पदार्थ और हाइड्रेशन प्रदान करता है।

    #3

    जरूर करें एक्सरसाइज 

    आपको अपनी दिनचर्या में किसी तरह की एक्सरसाइज शामिल करने पर विचार करना चाहिए। रोजाना सुबह के समय एक्सरसाइज करने से आप अपना वजन घटा सकते हैं और उसे संतुलित रख सकते हैं।

    नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य सुधरता है, तनाव कम होता है और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण हो सकता है। आप सुबह उठने के एक घंटे बाद आप योग अभ्यास कर सकते हैं या सैर पर जा सकते हैं।

    #4

    ध्यान लगाएं 

    आप अपनी सुबह की आदतों में ध्यान लगाना भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान लगाने से मन शांत होता है और आराम महसूस करने में मदद मिलती है।

    इसके दौरान आप अपने सभी ख्यालों को दिमाग से निकालकर ध्यान लगाते हैं और बुरी आदतों को छोड़ने पर विचार करते हैं। इस स्वस्थ आदत के जरिए आपका तनाव दूर हो सकता है।

    आप तनाव कम करने के लिए अपनी डाइट में ये 5 खाद्य पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं।

    #5

    खाएं पौष्टिक नाश्ता 

    संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको अपना सुबह का नाश्ता भारी और पौष्टिक लेना चाहिए। आपके नाश्ते में विटामिन, खनिज, फाइबर, प्रोटीन, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व शामिल होने चाहिए।

    इसके जरिए आपका शरीर बेहद स्वस्थ बना रहेगा और आपको दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहेगी। भारी नाश्ता करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप अधिक नहीं खाते।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तनाव
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    तनाव

    परीक्षा के लिए पढ़ाई करते समय ध्यान केंद्रित रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स  परीक्षा
    बोर्ड परीक्षाओं के दौरान माता-पिता ऐसे रखें अपने बच्चों का ख्याल परीक्षा
    आंखों का संक्रमण ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे  लाइफस्टाइल
    बोर्ड परीक्षा से लग रहा है डर? जानिए तनाव से बचने के उपाय बोर्ड परीक्षाएं

    स्वास्थ्य टिप्स

    अपनी डाइट में शामिल करें आंवला, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये बड़े लाभ खान-पान
    इन नुस्खों की मदद से गर्दन के दर्द को करें दूर, जल्द मिलेगा आराम  स्वास्थ्य
    हृदय रोग के मामलों में हो रही वृद्धि, ये 5 टिप्स अपनाकर खुद को रखें स्वस्थ हृदय रोग
    इन लोगों को जिंक के सेवन पर रखनी चाहिए निगरानी  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025