Page Loader
पढ़ाई के कारण नहीं मिलता समय? स्वस्थ रहने के लिए ये टिप्स अपनाएं छात्र

पढ़ाई के कारण नहीं मिलता समय? स्वस्थ रहने के लिए ये टिप्स अपनाएं छात्र

Dec 23, 2019
12:26 pm

क्या है खबर?

कहते है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। इसके लिए सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना जरूरी है। इसके अलावा समय पर खाना, पाैष्टिक आहार और व्यायाम करने की जरूरत होती है। जब बात छात्रों की आती है तो उनके लिए ये सभी काम समय पर कर पाना संभव नहीं होता, क्योंकि पढ़ाई के कारण स्वयं के लिए बहुत कम समय निकाल पाते हैं। तो आइए जाने छात्रों के लिए सेहतमंद रहने के टिप्स।

जानकारी

परीक्षा के समय छात्रों के लिए हेल्दी डाइट चार्ट

स्टूडेंट के लिए पाैष्टिक आहार लेना जरूरी होता है और परीक्षा के समय इसकी जरूरत बढ़ जाती है। उन्हें तनाव से बचाने के लिए पाैष्टिक डाइट का सहारा लेना चाहिए। इसलिए नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स, दलिया, अंडे और पोहा और दिन में दो ग्लास दूध। नाश्ते और लंच के बीच में फल या सलाद लें। इससे पेट भी भरा रहेगा और पढाई में मन लगेगा। दोपहर के भोजन में दाल-चावल, सब्जी-रोटी, दही और रात के समय हल्का भोजन लें।

लाभ

शरीर के लिए दही लाभदायक और पानी वरदान

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डाइट में दही को शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता हैं। अगर आप दही नहीं खाते हैं तो छाछ या लस्सी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में ज्यादा लाभदायक होता है। पानी सेहत के लिए वरदान है जो शरीर की पाचनशक्ति को बढ़ाता हैं। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि शरीर में पानी की कमी न आए और ऊर्जा बनी रहे।

विटामिन

मछली और अंडा खाने से मिलता है भरपूर प्रोटीन

स्टूडेंट की डाइट में उबला हुआ अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे का सफेद वाला भाग विटामिन डी, विटामिन बी 6 से भरपूर होता हैं। इसे रोजाना खाने से दिमाग तेज होता है और लम्बे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा खाने में मछली शामिल करने से पाेषक तत्वों की कमी पूरी होती है। मछली को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। फिश ऑयल का उपयोग उम्र को जवां और दिमाग बढ़ाने के लिए लाभदायक है।

आवश्यक बातें

रात को पढ़ाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

देर रात तक पढ़ने करने वाले छात्रों को पढ़ाई शुरू करने से पहले कुछ समय दिन में नींद पूरी कर लेनी चाहिए और रात को हल्का भाेजन करना चाहिए। इस दाैरान उन्हें बीच-बीच में आधा गिलास ठंडा पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा लेट कर या झुक कर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। टेबल लैंप का उपयोग करते समय कमरे की लाइट जलाकर रखनी चाहिए ताकि कमरे में अंधेरा न रहे और नींद न आए।