NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दही चावल बनाम दही रोटी: इनमें से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक क्या है?
    अगली खबर
    दही चावल बनाम दही रोटी: इनमें से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक क्या है?

    दही चावल बनाम दही रोटी: इनमें से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक क्या है?

    लेखन अंजली
    Jul 03, 2024
    02:17 pm

    क्या है खबर?

    दही-चावल और दही-रोटी दोनों ही आरामदेह और आसानी से पच जाने वाले भोजन के विकल्प हैं।

    इनमें दही एक प्रमुख घटक है, जो प्रोबायोटिक्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, रोटी और चावल के साथ इसका शरीर पर पड़ने वाली प्रभाव अलग-अलग हो सकता है।

    इसलिए जब ऐसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों में से किसी एक को चुनने की बात आती है तो उनके पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभों के बारे में बारीकी से जानना महत्वपूर्ण है।

    आइए जानें।

    दही चावल

    दही चावल में मौजूद पोषण

    दही चावल दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जो पके हुए चावल और तड़के वाली दही का एक स्वादिष्ट और आरामदेह मिश्रण प्रदान करता है।

    एक मध्यम आकार की प्लेट में दही चावल खाने से आपको लगभग 150-200 कैलोरी मिल सकती है। इसके साथ ही यह 4-5 ग्राम प्रोटीन, 30-35 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 4-5 ग्राम वसा प्रदान कर सकता है।

    अगर आप इसमें फल और सब्जियां मिलाते हैं तो इससे आपको फाइबर भी मिल सकता है।

    दही रोटी

    दही रोटी से मिलने वाला पोषण

    दही रोटी उत्तर भारतीय व्यंजनों में से एक है, जिसमें गेंहू की रोटी और नमक मिलाया हुआ दही का मिश्रण होता है।

    2 रोटी और 1 कटोरी दही खाने से आपको लगभग 150 से 180 कैलोरी मिल सकती है। इसके अतिरिक्त यह 6-8 ग्राम प्रोटीन, 20-25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4-6 ग्राम वसा और 2-3 ग्राम फाइबर प्रदान कर सकता है।

    यहां जानिए दही के व्यंजनों की रेसिपी।

    फायदे

    दही चावल के सेवन से मिलने वाले फायदे

    दही और चावल का मिश्रण पेट को शांत रखने में मदद कर सकता है और यह आसानी से पचने वाला व्यंजन भी है क्योंकि इसमें लैक्टोज और प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

    इससे शरीर को हाइड्रेट रखने और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है।

    इसके अतिरिक्त दही-चावल का सेवन भरपूर ऊर्जा देने में भी सहायक है।

    लाभ

    दही रोटी से जुड़े स्वास्थ्य लाभ

    गेंहू की रोटी में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन को ठीक रखने समेत ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त दही रोटी का संयोजन दही चावल की तुलना में अधिक प्रोटीन प्रदान कर सकता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और समग्र विकास के लिए फायदेमंद है।

    यह संयोजन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाकर वजन प्रबंधन में भी सहयोग प्रदान कर सकता है।

    जानकारी

    दही चावल या दही रोटी, किसका चयन करना है ज्यादा बेहतर?

    दही चावल और दही रोटी दोनों के अपने अनूठे स्वास्थ्य लाभ हैं, इसलिए इनमें से किसी एक का चयन कोई भी व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    खान-पान

    शरीर को ये लाभ प्रदान करके वजन घटाने में मदद कर सकता है चावल का पानी वजन घटाना
    दोपहर के भोजन से जुड़ी ये आदतें वजन बढ़ाने के लिए हो सकती हैं जिम्मेदार  वजन घटाना
    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे  स्वास्थ्य
    क्या खाने को भी मापा जा सकता है? जानिए इसका तरीका और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है शल्लकी, जानिए इसके इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे  आयुर्वेद
    आम ही नहीं इसकी गुठली में भी होते हैं कई पोषक तत्व, जानिए इसके फायदे खान-पान
    शरीर को आराम देने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं नमक, होगा फायदा काम की बात
    सुबह के समय पिएं ये 5 स्वास्थ्यवर्धक पेय, मिलेगी भरपूर ऊर्जा खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025