NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पपीते के साथ न करें इन 5 चीजों का सेवन, बिगड़ सकता है पाचन
    अगली खबर
    पपीते के साथ न करें इन 5 चीजों का सेवन, बिगड़ सकता है पाचन

    पपीते के साथ न करें इन 5 चीजों का सेवन, बिगड़ सकता है पाचन

    लेखन अंजली
    Jul 03, 2024
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    पपीता पूरे साल बाजार में आसानी से मिल जाने वाला फल है।

    यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंजाइम, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-A, डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम सहित कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस कारण पोषण विशेषज्ञ इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

    हालांकि, अगर आप स्वाद और पोषक गुणों के कारण इसका सेवन करना पसंद करते हैं तो इसके साथ कुछ चीजों को खाने से पाचन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    #1

    दुग्ध उत्पादों के साथ न करें सेवन

    पपीता खाने से पहले या बाद में दूध, दही और पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए।

    इसका कारण पपीते में मौजूद पपेन नामक तत्व दुग्ध उत्पादों में पाया जाने वाले तत्व कैसिइन को तोड़ सकता है। बता दें कि कैसिइन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो दुग्ध उत्पादों को सफेद रंग देता है।

    कैसिइन के टूटने से पेट खराब हो सकता है और कब्ज, अपच, सूजन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    #2

    अचार न खाएं

    अचार के साथ खाने का स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। यही कारण है कि कई लोग अपने घर पर तरह-तरह के अचार बनाते हैं।

    हालांकि, पपीता खाने के बाद अचार जैसी चीजों से बचें क्योंकि इनमें मौजूद गुण पपीते के एंजाइम के साथ मिलकर पाचन क बाधित कर सकते हैं। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल गड़बड़ी हो सकती है।

    यहां जानिए घर पर देसी अचार बनाने की 5 अलग-अलग रेसिपी।

    #3

    मछली के साथ खाना भी नहीं है सही 

    2 प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पपीते और मछली दोनों ही प्रोटीन से समृद्ध खाद्य पदार्थ हैं।

    इसलिए यह संयोजन स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अगर आप मछली के साथ पपीते का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

    मछली की तरह अन्य प्रोटीन युक्त चीजें भी पपीते के साथ नहीं खानी चाहिए।

    #4

    मसालेदार खाना से भी बचें

    पपीता खाने के बाद मसालेदार खाने से भी दूरी बनाना बेहतर है।

    दरअसल, पपीता खाने के तुरंत बाद मसालेदार और तीखी चीजों का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

    इसके अलावा ऐसा करने से आपको त्वचा से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

    इसलिए कभी भी पपीता खाने के तुरंत बाद अधिक मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

    यहां जानिए खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से बचें।

    #5

    तुरंत बाद पानी न पिएं

    पपीता खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

    अगर आप पपीता खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

    ऐसा लगातार करने से पेट में दर्द, गैस और पेट फूलने की समस्या जैसी परेशानियां गंभीर हो सकती हैं। इसलिए पपीते का सेवन करने के कुछ देर बाद तक पानी न पिएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला

    खान-पान

    गर्मियों में सत्तू के एनर्जी बार खाना होता है फायदेमंद, जानिए इसकी रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ रेसिपी
    शरीर को ये लाभ प्रदान करके वजन घटाने में मदद कर सकता है चावल का पानी वजन घटाना
    दोपहर के भोजन से जुड़ी ये आदतें वजन बढ़ाने के लिए हो सकती हैं जिम्मेदार  वजन घटाना
    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे  स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    हफ्ते में 2 बार होंठों पर लगाएं ये लिप मास्क, रहेगें स्वस्थ और खूबसूरत होंठों की देखभाल
    प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है शल्लकी, जानिए इसके इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे  आयुर्वेद
    आम ही नहीं इसकी गुठली में भी होते हैं कई पोषक तत्व, जानिए इसके फायदे खान-पान
    शरीर को आराम देने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं नमक, होगा फायदा काम की बात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025