NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शरीर को आराम देने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं नमक, होगा फायदा
    अगली खबर
    शरीर को आराम देने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं नमक, होगा फायदा

    शरीर को आराम देने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं नमक, होगा फायदा

    लेखन अंजली
    Jun 24, 2024
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, शरीर को आराम देना और तरोताजा रखना जरूरी है ताकि कमजोरी न हो क्योंकि यह कई समस्याओं का कारण बन सकती है।

    इसके लिए आप अपने नहाने वाले पानी में थोड़ा नमक मिलाकर नहा सकते हैं। यह न केवल सुखदायक अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है।

    आइए जानते हैं कि नहाने वाले पानी में नमक मिलाकर नहाने के फायदे।

    #1

    तनाव से राहत दिलाने में है कारगर

    नमक के पानी से नहाने से आराम को इस तरह से बढ़ावा मिल सकता है कि यह तनाव के स्तर को कम कर सकता है।

    लाभ के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाकर नहाने से तंत्रिका तंत्र को शांत करने औक कार्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जो तनाव को बढ़ाने के कारक हैं।ट

    इस तरह से आपके समग्र मानसिक कल्याण में सुधार हो सकता है।

    #2

    मांसपेशियों का दर्द हो सकता है दूर 

    अगर आप नहाने के पानी में सेंधा नमक मिलाते हैं तो इससे यह मैग्नीशियम और सल्फेट जैसे कई पोषक तत्वों से युक्त हो जाता है।

    ऐसे पानी से नहाने से कंधों, गर्दन और पीठ के आसपास की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

    इसलिए जब भी आपको मांसपेशियों में दर्द महसूस हो तो एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2 बड़ी चम्मच सेंधा नमक डालकर मिलाएं, फिर 10 मिनट बाद इससे नहा लें।

    #3

    इम्यूनिटी को मिलता है बढ़ावा

    इम्यूनिटी शरीर का सुरक्षा कवच होती है, जो इसे संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। इसलिए इम्यूनिटी का मजबूत रहना जरूरी है।

    इसके लिए भी नहाने के पानी में नमक मिलाकर नहाना फायदेमंद है क्योंकि इससे शरीर की एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रतिक्रिया बढ़ती है, जो इम्यूनिटी को मजबूती देकर रोगों को दूर करने में मदद कर सकती है।

    यहां जानिए इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में सक्षम आंवला के व्यंजनों की रेसिपी।

    #4

    अनिद्रा से मिलेगा छुटकारा 

    पानी में नमक मिलाकर नहाने न सिर्फ शरीर को आराम मिलता है, बल्कि दिमाग को भी शांति का अहसास होता है और इससे आपको अच्छी नींद मिलती है।

    कई अध्ययनों के मुताबिक, जब व्यक्ति नमक युक्त गुनगुने पानी से नहाता है तो इससे शरीर का तापमान बदलता है, जो अच्छी नींद दिलाने में सहायक हो सकता है।

    लाभ के लिए पानी में लैवेंडर नमक मिलाकर नहाएं।

    #5

    त्वचा के लिए भी है फायदेमंद 

    पानी में नमक मिल जाने से इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है और ये त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकते हैं।

    दरअसल, त्वचा के रोमछिद्र नमक में मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम आदि को अवशोषित कर लेते हैं। इससे त्वचा की सफाई हो जाती है और यह स्वस्थ्य रहती है।

    इसके अलावा ये पोषक तत्व त्वचा को डिटॉक्स करने में भी कारगर हो सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    काम की बात

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें

    लाइफस्टाइल

    रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव खान-पान
    सरदा को डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं कई फायदे खान-पान
    क्या है 'नो रॉ डाइट'? जानिए इसके फायदे नुकसान और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें डाइट

    काम की बात

    सेंट्रेल लॉक के कारण कार में फंस जाएं तो ऐसे निकलें सुरक्षित बाहर  कार गाइड
    थकान के समय कार चलाना हो सकता है खतरनाक, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके कार
    शादी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है आसान, यहां जानिए प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज  भारत सरकार
    कार पर भद्दे नजर आ रहे हैं पुराने स्टीकर तो ऐसे करें आसानी से साफ  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025