NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या खान-पान में सेंधा नमक इस्तेमाल करने से घट सकता है वजन? जानिए अहम जानकारी
    अगली खबर
    क्या खान-पान में सेंधा नमक इस्तेमाल करने से घट सकता है वजन? जानिए अहम जानकारी

    क्या खान-पान में सेंधा नमक इस्तेमाल करने से घट सकता है वजन? जानिए अहम जानकारी

    लेखन सयाली
    Mar 21, 2025
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    उपवास के दौरान बनने वाले भोजन में लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, जिसे गुलाबी नमक भी कहा जाता है। हालांकि, इसे नमक के एक स्वस्थ विकल्प के रूप में भी खान-पान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

    सेंधा नमक कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है और काफी कम लोग जानते हैं कि यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

    ऐसा इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों के कारण होता है।

    कारण

    सेंधा नमक खाने से कैसे घटता है वजन?

    सेंधा नमक पाचन एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करता है। यह आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है और चयापचय को मजबूत करता है।

    इसमें नमक से ज्यादा कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो तत्व लालसा को कम करने में मदद करते हैं।

    इसके जरिए पोषक तत्वों का अवशोषण तेज हो जाता है और पाचन भी बेहतर होता है। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से वसा और कैलोरी को जलाने में भी मदद मिल सकती है।

    इस्तेमाल

    सेंधा नमक को इन तरीकों से करें डाइट में शामिल

    आप सेंधा नमक को भोजन में मिलाकर खा सकते हैं। हालांकि, वजन घटाने के लिए ऐसे ही व्यंजन खाएं, जो कम कैलोरी वाले हों।

    आप रोजाना सेंधा नमक वाला डिटॉक्स वाटर पी सकते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करेगा। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पी जाएं।

    इसके अलावा, आप इसे हर्बल चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं। ग्रीन टी, कैमोमाइल या किसी भी हर्बल चाय में चुटकीभर सेंधा नमक मिलाकर पिएं।

    फायदे

    सेंधा नमक खाने के मुख्य लाभ

    सेंधा नमक में 84 खनिज पाए जाते हैं, जिनमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी शामिल हैं। ये खनिज इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

    यह pH स्तर को संतुलित करने में भी मदद कर सकता है, जिससे एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है।

    सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, जिसके परिणामस्वरूप आपको अच्छी नींद भी मिल सकती है।

    साथ ही, इसके जरिए तनाव कम किया जा सकता है।

    नकारात्मक प्रभाव

    सेवन से पहले जान लें इसके नकारात्मक प्रभाव

    सेंधा नमक में भी सोडियम होता है, जिसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ज्यादा सोडियम खाने से गुर्दों पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकते हैं और समय के साथ गुर्दे को नुकसान हो सकता है।

    साथ ही, सेंधा नमक के अधिक सेवन से वाटर रिटेंशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण शरीर में सूजन आ जाती है।

    इन प्रभावों से बचने के लिए थोड़ी मात्रा में सेंधा नमक खाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    वजन घटाना

    इंटरनेट पर हो रही है कलर वाकिंग की चर्चा, जानिए इसे करने का तरीका और फायदे एक्सरसाइज
    सीढ़ियां चढ़ना बनाम चलना: तेजी से वजन घटाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज बेहतर है? एक्सरसाइज
    सेब का सिरक बनाम ग्रीन टी: वजन घटाने में कौन-सा पेय है ज्यादा प्रभावी? लाइफस्टाइल
    तेजी से वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से हल्दी का करें इस्तेमाल  लाइफस्टाइल

    खान-पान

    गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, इनकी रेसिपी भी है आसान रेसिपी
    लोगों को हैं माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से जुड़ी ये गलतफहमियां, जानिए इनकी सच्चाई किचन टिप्स
    रोजाना के खान-पान में हींग के ये अनोखे उपयोग बढ़ा देंगे भोजन का स्वाद, जानें रेसिपी
    भारतियों का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है पनीर, इससे बनाए जा सकते हैं ये लजीज व्यंजन रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025