NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अलसी के बीजों का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का बन सकता है कारण
    लाइफस्टाइल

    अलसी के बीजों का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का बन सकता है कारण

    अलसी के बीजों का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का बन सकता है कारण
    लेखन अंजली
    Jan 16, 2023, 10:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अलसी के बीजों का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का बन सकता है कारण
    अलसी के बीजों का अधिक सेवन है स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक

    अलसी के बीज कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका अधिक मात्रा में सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे एलर्जी रिएक्शन, खून को पतला करना, कब्ज और अतिसंवेदनशील व्यक्तियों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अलसी के बीजों में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स को भी एक जोखिम कारक माना जाता है। इसी तरह इसके कई नुकसान हो सकते हैं तो आइए आज उन्हीं के बारे में जानते हैं।

    खून हो सकता है पतला

    अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड का उच्च स्तर होता है। ये फैटी एसिड दिमाग, हृदय और शरीर के कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, शरीर में इसका अधिक स्तर खून को अधिक पतला करने का कारण बन सकता है। इसलिए यदि आप खून को पतला करने या किसी हृदय रोग की दवा ले रहे हैं तो भूल से भी अलसी का सेवन न करें। इन बीजों के साथ एस्पिरिन या अन्य हर्बल दवाओं का भी सेवन न करें।

    पेट संबंधित समस्याएं होने का रहता है खतरा

    अलसी के बीज डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं और इन बीजों के अधिक सेवन से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। बहुत अधिक फाइबर पेट और आंतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे मामलों में आप पेट में दर्द, ऐंठन और कब्ज का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) होने का भी अधिक खतरा रहता है।

    कैंसर की बढ़ा सकता है संभावना

    अलसी के बीज फाइटोएस्ट्रोजेन से भरपूर होते हैं और शरीर में इसकी अधिकता कैंसर कोशिकाओं के विकास की वजह बन सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, अलसी के बीजों में मौजूद लिग्नांस और फाइटोएस्ट्रोजेन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसलिए अलसी के बीजों का सीमित मात्रा में ही सेवन करें और बेहतर होगा कि डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

    बढ़ सकती है सूजन

    अगर आपका मानना यह है कि शरीर में सूजन आना कई बीमारियों का सिर्फ एक लक्षण है तो आपको बता दें कि अलसी के अधिक सेवन से भी यह समस्या हो सकती है। दरअसल, अलसी ओमेगा-6 अनसैचुरेटेड फैट से युक्त होती है और जब आप अलसी का अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जो सूजन का कारण बनती है। हालांकि, शरीर में सूजन आने पर डॉक्टरी जांच जरूर कराएं।

    हो सकता है एलर्जिक रिएक्शन

    अधिक सेवन ही नहीं बल्कि कुछ लोगों के लिए अलसी का सीमित मात्रा में सेवन भी एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकता है। यदि आपको अलसी खाने के बाद खुजली, सूजन, त्वचा पर लालिमा या चकत्ते दिखाई दे तो आपको इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। उल्टी और जी मिचलाना भी एलर्जी का संकेत हो सकता है। इसलिए डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    BMW भारत में करेगी कार-बाइक्स के 22 मॉडल लॉन्च, जानिए कंपनी की योजना BMW कार
    फ्री फायर मैक्स: 28 मार्च के लिए कोड जारी, जानिए कैसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    IPL 2023: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण पंजाब किंग्स
    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग अक्षय खन्ना

    खान-पान

    नवरात्रि: व्रत के दौरान मीठा खाने का मन करें तो बनाएं ये 5 व्यंजन, जानें रेसिपी नवरात्रि
    ब्लोटिंग की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में इन 5 खाद्य पदार्थों को करें शामिल  स्वास्थ्य
    चाय से जुड़े इन भ्रमों में नहीं हैं कोई सच, जानिए क्या है हकीकत भ्रम और सच्चाई
    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास में बनाकर खाएं कम कार्ब वाले ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी  नवरात्रि

    लाइफस्टाइल

    सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो इन जरूरी चीजों को बैग में रखना न भूलें  यात्रा
    त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है इन सामग्रियों का मिश्रण, एक साथ न लगाएं त्वचा की देखभाल
    हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 आउटफिट्स, लगेंगी फैशनेबल फैशन टिप्स
    जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  राम चरण

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023