NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 सब्जियों के इस्तेमाल से बनाएं ग्लूटेन-मुक्त आटा, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद
    अगली खबर
    इन 5 सब्जियों के इस्तेमाल से बनाएं ग्लूटेन-मुक्त आटा, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद
    इन सब्जियों का इस्तेमाल आटा बनाने के लिए भी किया जा सकता है

    इन 5 सब्जियों के इस्तेमाल से बनाएं ग्लूटेन-मुक्त आटा, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

    लेखन गौसिया
    Sep 12, 2023
    04:18 pm

    क्या है खबर?

    जब भी खान-पान की बात आती है तो लोग अधिक पौष्टिक, ग्लूटेन-मुक्त और शाकाहारी विकल्पों को अपनाते हैं। इन विकल्पों में आप सब्जियों से बने आटे को भी शामिल कर सकते हैं।

    जी हां, आप सब्जियों का इस्तेमाल आटा बनाने में भी कर सकते हैं। यह अन्य आटे का एक स्वस्थ और ग्लूटेन-मुक्त विकल्प है।

    ऐसे में आइये आज 5 तरह की सब्जियों का आटा और उन्हें बनाने की प्रक्रिया और फायदे जानते हैं।

    #1

    फूलगोभी का आटा 

    यह आटा फूलगोभी के फूलों, तनों और पत्तियों को सुखाकर और फिर उन्हें बारीक पीसकर बनाया जाता है।

    इसका इस्तेमाल बेक किए गए खाद्य पदार्थों को लजीज स्वाद और भूरा रंग देने के लिए किया जा सकता है।

    आप फूलगोभी के आटे का इस्तेमाल करके पिज्जा बेस, ब्रेड, कुकीज, पैनकेक और बिस्किट भी बना सकते हैं।

    यह ग्लूटेन-मुक्त आटा कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है।

    #2

    गाजर का आटा 

    गाजर का आटा डिहाइड्रेटेड वाली गाजर को पीसकर बनाया जाता है और इसका स्वाद हल्का मीठा होता है।

    इस आटे का इस्तेमाल सूप और स्टू में गाढ़ा करने वाले एजेंट के रूप में किया जाता है।

    इसके अलावा आप इस आटे का इस्तेमाल मफिन, ब्रेड, पैनकेक, बिस्किट, इडली, डोसा, रोटी , परांठे आदि बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

    यह आटा फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता और रोशनी को बढ़ाता है।

    #3

    हरी मटर का आटा 

    स्मोकी स्वाद और हरे रंग वाला यह आटा हरी मटर को सुखाकर और उन्हें पीसकर बनाया जाता है।

    हरी मटर के आटे का इस्तेमाल पैनकेक, केक, कुकीज और पास्ता जैसी कई मीठे और नमकीन खाद्य पदार्थ बनाने के लिए कर सकते हैं।

    यह आटा जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रख सकता है।

    #4

    पालक का आटा 

    यह आटा पालक को सुखाकर और फिर उन्हें पीसकर बनाया जाता है।

    इसका इस्तेमाल आमतौर पर ब्रेड, पास्ता और केक बनाने के लिए किया जाता है।

    यह फाइबर, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन A, C, E और K से भरपूर होता है।

    इसका सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव में कमी सहित कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।

    #5

    ब्रोकली का आटा 

    इस आटे को बनाने के लिए ब्रोकली को डिहाइड्रेट करके उन्हें पीस लिया जाता है।

    इसके इस्तेमाल से आप पकौड़े, स्मूदी और सूप बना सकते हैं। इसके अलावा इससे मफिन और केक बनाने के लिए आप इसे बादाम या नारियल के आटे के साथ मिला सकते हैं।

    यह आटा खनिज और प्रोटीन से भरपूर होता है।

    चमकदार त्वचा, बेहतर आंत स्वास्थ्य और स्वस्थ मांसपेशियों के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    खान-पान

    रक्षाबंधन के मौके पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां, आसान है इनकी रेसिपी  रक्षाबंधन
    अफ्रीका में उगाया जाता है 'जादुई फल', खट्टे स्वाद को बदलकर बना देता है मीठा अफ्रीका
    रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे लाइफस्टाइल
    विटामिन-E की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    वजन की चिंता किए बिना मिठाइयों का आनंद लेना चाहते हैं? तो अपनाएं ये 5 तरीके त्यौहार
    भारत कैसे बना मसाला हब? जानिए भारतीय खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 5 मुख्य मसाले  खान-पान
    भारतीयों के साथ चाय का अनोखा रिश्ता, जानिए इसका इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    महाभारत काल के ये 5 व्यंजन आज भी मशहूर, नाम सुनकर मुंह में आ जाएगा पानी खान-पान

    स्वास्थ्य

    उत्तर प्रदेश: वजन घटाने के चक्कर में छात्राओं को हुई टीबी, BHU के डॉक्टर ने चेताया उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर का बदहाल स्वास्थ्य केंद्र दिखाने वाला पत्रकार गिरफ्तार, ANM ने की थी पिटाई उत्तर प्रदेश
    सुबह रोजाना इन 5 बीजों का करें सेवन, मिलेंगे त्वचा संबंधी कई फायदे त्वचा की देखभाल
    जिमीकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025