NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विटामिन-E की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    विटामिन-E की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ
    विटामिन-E की कमी को दूर करने वाले खाद्य पदार्थ

    विटामिन-E की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ

    लेखन अंजली
    Aug 25, 2023
    06:24 pm

    क्या है खबर?

    विटामिन-E शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। इसका कारण है कि यह मस्तिष्क, खून, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक है।

    हालांकि, अगर किसी कारणवश इसकी कमी हो जाती है तो इससे मांसपेशियों को नुकसान और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

    आइए आज कुछ ऐसी खान-पान की चीजों के बारे में जानते हैं, जो शरीर से विटामिन-E की कमी को दूर कर सकती हैं।

    #1

    एवोकाडो को डाइट में करें शामिल

    क्या आपको मालूम है कि आधा एवोकाडो आपको रोजाना 20 प्रतिशत तक विटामिन-E प्रदान कर सकता है?

    दरअसल, एवोकाडो में विटामिन-E की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसे डाइट में शामिल करना लाभदायक है।

    आप एवोकाडो सैंडविच, एवोकाडो ह्यूमस और एवोकाडो सलाद जैसे व्यंजनों के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।

    यहां जानिए सुपर फूड की सूची में शामिल एवोकाडो के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य फायदे।

    #2

    बादाम खाएं

    बादाम विटामिन-E का एक शानदार स्रोत है और इसके 28 ग्राम में 7.3 मिलीग्राम विटामिन-E होता है। इसमें डी-अल्फा-टोकोफेरॉल भी शामिल होता है, जो विटामिन-E का एक प्राकृतिक रूप है।

    बादाम सबसे स्वास्थ्यवर्धक सूखे मेवे में से एक है। कई अध्ययनों से भी पता चला है कि ये मोटापे और हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

    इसी तरह रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से भी कई लाभ मिल सकते हैं।

    #3

    सूरजमुखी के बीज भी हैं लाभदायक

    सूजरमूखी नाम के फूल की गिनती दुनिया के चुनिंदा खूबसूरत फूलों में की जाती है।

    ये फूल जितने दिखने में आकर्षक लगते हैं, उससे कहीं ज्यादा ये गुणकारी भी होते है और इसका पूरा श्रेय जाता है सूरजमुखी के बीजों को।

    इन बीजो में विटामिन-E की भी अच्छी-खासी मात्रा होती है। इन बीजों की 28 ग्राम मात्रा में 7.4 मिलीग्राम विटामिन-E होता है, जो आपकी दिन की आवश्यकता का आधा है।

    #4

    मूंगफली या मूंगफली के मक्खन का करें सेवन 

    मूंगफली का मक्खन आपकी दैनिक विटामिन-E की खपत के लिए सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है।

    अगर इसे बाजार से खरीद रहे हैं तो बिना किसी प्रिजर्वेटिव्स वाले मूंगफली के मक्खन का चयन करें। आप चाहें तो खुद भी घर पर बहुत आसानी से मूगंफली का मक्खन बना सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इन 5 व्यंजनों के जरिए आप पीनट बटर कर सकते हैं।

    #5

    गेहूं के बीज के तेल का करें उपयोग 

    आपको शायद विश्वास न हो लेकिन गेहूं के बीज का तेल विटामिन-E का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है।

    इसकी केवल 20 मिलीग्राम मात्रा इस पोषक तत्व की दैनिक आवश्कता को 135 प्रतिशत तक पूरा कर सकती है।

    आप इसका उपयोग भोजन पकाने के लिए कर सकते हैं, लेकिन किसी भी व्यंजन को बनाते समय इस तेल को हल्की आंच पर गर्म करें ताकि इसमें मौजूद पोषण खत्म न हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में की शादी, BJD नेता पिनाकी मिश्रा बने हमसफर महुआ मोइत्रा
    भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान किया इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बेंगलुरु भगदड़: मीडिया के सामने रो पड़े उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बोले- बच्चों का नुकसान सहन नहीं डीके शिवकुमार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में 900 अंकों की उछाल, क्या है तेजी की वजह? शेयर बाजार समाचार

    खान-पान

    ज्यादा खाना खाने के बाद इन टिप्स को अपनाएं, स्वास्थ्य को नहीं होगा नुकसान स्वास्थ्य
    मुंबई में मिलता है चकली और चीज से भरा अनोखा वड़ा पाव, देखिए वायरल वीडियो महाराष्ट्र
    पेट की सूजन से जल्द राहत पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स स्वास्थ्य टिप्स
    रोजाना एक गिलास व्हीटग्रास जूस का करें सेवन, मिलेगें ये 5 मुख्य स्वास्थ्य लाभ  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    स्वतंत्रता दिवस विशेष: आजादी के बाद भारत ने 1 साल पाकिस्तान के लिए छापी थी करेंसी  भारतीय रिजर्व बैंक
    स्वतंत्रता दिवस: बच्चों के साथ मिलकर बनाएं ये 5 आसान DIY क्राफ्ट स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस: अनजाने में तिरंगे के अपमान से बचने के लिए रखें बातों का ध्यान स्वतंत्रता दिवस
    #NewsBytesExplainer: कैसे 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस की तारीख के रूप में चुना गया? स्वतंत्रता दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025