NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए आजमाएं ये 5 तरह के दैनिक लेखन
    अगली खबर
    अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए आजमाएं ये 5 तरह के दैनिक लेखन

    अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए आजमाएं ये 5 तरह के दैनिक लेखन

    लेखन सयाली
    Aug 12, 2024
    07:41 am

    क्या है खबर?

    हर दिन अपने मन के विचारों, जीवन की यादों और घटनाओं के संबंध में लिखने से आपका मन शांत हो सकता है।

    इस गतिविधि के जरिए आप तनाव को कम कर सकते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। अपनी भावनाओं को कागज पर उतारने से आपके मन का बोझ हल्का हो जाता है और आपको राहत की अनुभूति होती है।

    आप अपने मन को शांत करने के लिए ये 5 तरह के दैनिक लेखन कर सकते हैं।

    #1

    दैनिक लेखन

    दैनिक लेखन सबसे लोक्रपिय और आम प्रकार का नियमित लेखन है, जिसे फ्रीफॉर्म जर्नलिंग भी कहते हैं। इसमें आप रोजाना अपने पूरे दिन की जानकारी और भावनाओं को एक डायरी में लिखते हैं।

    इस प्रकार का लेखन हमें अपने बारे में जानने का मौका देता है और हमारे मानसिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। आप रात को सोने से पहले अपनी डायरी लेकर उसमें दिनभर की घटनाओं के बारे में लिख सकते हैं।

    #2

    आभार लेखन 

    आभार लेखन में आप उन चीजों के बारे में लिखते हैं, जिनके लिए आप आभारी हों। इसमें आप जीवित होने, खाना खाने या सोने जैसी छोटी चीजों का भी आभार व्यक्त कर सकते हैं।

    फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कृतज्ञता से संबंधित भावनाएं हमारे मस्तिष्क के पूर्वकाल सिंगुलेट कॉर्टेक्स और मेडियल प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स- क्षेत्रों से जुड़ी होती हैं।

    ये हमारी निर्णय लेने की क्षमताओं, प्रेरणा, इच्छाशक्ति और मनोदशा को प्रभावित करती हैं।

    #3

    बुलेट लेखन 

    अगर आप अपनी भावनाओं और अनुभवों को लिखने में कम रुचि रखते हैं, तो आप बुलेट लेखन कर सकते हैं। इसमें लोग अपने दिनभर के कार्यों और लक्ष्यों को पॉइंट्स बनाकर लिखते हैं।

    यह विधि आपके जीवन को व्यवस्थित करने में आपकी मदद कर सकती है। इस तरह का लेखन आपको अपने लक्ष्यों को याद रखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करने में भी सहायता करती है।

    आपको जर्नलिंग करने से ये मुख्य फायदे मिल सकते हैं।

    #4

    अभिव्यक्ति लेखन

    सभी के कुछ लक्ष्य या सपने होते हैं, जिन्हें हम पूरा करना चाहते हैं। इन्हें लिखने के लिए आप अभिव्यक्ति लेखन का सहारा ले सकते हैं।

    इसमें आप जिन चीजों को पाना चाहते हैं उन्हें लिख कर मेनिफेस्ट करते हैं। मेनिफेस्टेशन आकर्षण के नियम के सिद्धांत पर काम करता है, ताकि आप अपनी सारी ऊर्जा सपनों को पूरा करने के विश्वास में लगा सकें।

    इसमें लक्ष्यों को लिखने के बाद लोग उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं।

    #5

    यात्रा लेखन

    घूमने-फिरने के शौकीन लोग यात्रा लेखन के लिए अपने पास एक डायरी रख सकते हैं। यात्रा लेखन एक ऐसी गतिविधि है, जिसमें आप नई जगहों और उनके पर्यटन स्थलों के बारे में लिखते हैं।

    आप जिन जगहों पर घूमने जाएं, उनकी विशेषताओं, संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और यहां तक की लोगों के बारे में इसमें जरूर लिखें।

    इसके अलावा आप यात्रा लेखन में अपने मनोरंजक और साहसिक अनुभवों के विषय में भी लिख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसिक स्वास्थ्य
    तनाव

    ताज़ा खबरें

    आपका स्मार्टफोन बहुत धीमा हो गया है, बस कर लें ये काम? एंड्रॉयड
    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार

    मानसिक स्वास्थ्य

    डिप्रेशन से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका योग
    मानसिक स्वास्थ्य पर सुनील शेट्टी बोले- लड़की जैसा रोएगा, तभी मर्द बनेगा सुनील शेट्टी
    हंसने के अलावा रोना भी सेहत के लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए कैसे  स्वास्थ्य टिप्स
    दिमाग और आंत का संबंध: जानिए इसके काम करने का तरीका लाइफस्टाइल

    तनाव

    तनाव कर सकता है आपके करियर को बर्बाद, इस तरह से लाएं बदलाव पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    स्विट्जरलैंड: शोधकर्ताओं ने बनाया अनोखा उपकरण, कीबोर्ड और माउस से ऑफिस संबंधी तनाव का पता लगाएगा  स्विट्जरलैंड
    अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: शारीरिक-मानसिक थकान दूर करने के लिए इस तरह करें खुद की देखभाल अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
    21 मई को CUET, परीक्षा से पहले ऐसे रहें तनाव से दूर परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025