NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / तनाव कर सकता है आपके करियर को बर्बाद, इस तरह से लाएं बदलाव
    अगली खबर
    तनाव कर सकता है आपके करियर को बर्बाद, इस तरह से लाएं बदलाव
    तनाव से बचने के तरीके (तस्वीरः फ्रीपिक)

    तनाव कर सकता है आपके करियर को बर्बाद, इस तरह से लाएं बदलाव

    लेखन राशि
    Apr 11, 2023
    09:40 am

    क्या है खबर?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई तनाव से ग्रसित है।

    तनाव के कारण कई युवाओं का करियर बर्बाद हो रहा है। तनावग्रस्त युवा नौकरी और पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते।

    बड़ी बात यह है कि अगर समय रहते तनाव को कम नहीं किया जाए तो व्यक्ति अवसाद में चला जाता है।

    आइए आज तनाव कम करने के कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।

    जानकारी

    क्यों होता है तनाव?

    जीवन में कई बदलाव, नौकरी में बदलाव, परिवार में कोई समस्या, आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव, सेहत खराब होना आदि जैसे कई बदलाव आते हैं। हम बदलावों को स्वीकार नहीं कर पाते और यही तनाव का कारण बनता है। दूसरे से तुलना भी इसकी वजह है।

    दखल

    परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं

    ज्यादा काम करने के प्रेशर में लोग दिन भर लैपटॉप पर समय गुजारते हैं। ब्रेक मिलने पर भी स्मार्टफोन चलाने लगते हैं। ऐसा करने से वे परिवार से दूर हो जाते हैं।

    अगर आप तनाव को कम करना चाहते हैं तो परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

    इससे आप समझ सकेंगे कि सबकी जिंदगी में कोई न कोई परेशानी है और आपको खुद की परेशानी भी छोटी लगने लगेगी।

    परिवार के साथ खुश रहने की कोशिश करें।

    साइक्राइटिस्ट

    मनोचिकित्सक की मदद लें

    कई लोग स्थायी तनाव का शिकार हो जाते हैं। किसी अपने की मौत हो जाने या कोई बड़ी दुर्घटना हो जाने से ऐसी स्थिति बनती है।

    ऐसे समय में व्यक्ति के अवसाद में जाने की संभावना रहती है।

    आप अपने तनाव के स्तर को नापे और अगर तनाव का स्तर ज्यादा बढ़ गया है तो किसी मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से जरूर मिलें।

    एक सही इलाज और काउंसलिंग से तनाव काफी हद तक दूर हो जाएगा।

    नींद

    नींद से समझौता न करें

    तनाव से ग्रसित व्यक्ति भरपूर नींद नहीं ले पाता। नींद पूरी न होने से तनाव और ज्यादा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

    जिस दिन आप संतुलित और बेहतर नींद लेंगे, उस दिन ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे।

    आप रोजाना कितने घंटे सोते हैं और कितना तरोताजा महसूस करते हैं, इसका एक चार्ट बनाएं।

    इस हिसाब से अपने सोने और उठने का समय निर्धारित करें।

    मेडिटेशन

    योग और मेडिटेशन करें

    अगर आप अस्थायी या हल्के तनाव का शिकार हैं और नींद कम आना, तन्हाई महसूस होने जैसा लक्षण दिखा दे रहे हैं तो योग और मेडिटेशन काफी हद तक आपकी मदद करेगा।

    अस्थाई तनाव की स्थिति में हर दिन 10 से 15 मिनट का मेडिटेशन करें। 15 से 20 मिनट हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।

    शुरुआत में सांस की गति पर जोर देने वाले योग करें। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह या शाम के वक्त पैदल घूमने जाएं।

    नशा

    नशे से दूर रहें

    कई लोग तनाव में आकर नशे का सेवन करने लगते हैं, लेकिन ये तनाव को कम करने की बजाय उसे कई गुना बढ़ा देता है।

    तनाव होने पर धूम्रपान या शराब का सेवन न करें। तनाव होने पर राहत भरा संगीत सुने। मोबाइल और टीवी से दूर हटकर प्रेरक पुस्तकें पढ़ें।

    एक जगह बैठकर सोचने की बजाय अपने आपको व्यस्त रखने की कोशिश करें।

    प्राकृतिक खूबसूरती वाली जगहों पर घूमने जाएं। सकारात्मक लोगों के साथ रहें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    तनाव

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार  12वीं के बाद करियर विकल्प
    हर काम को टाल देते हैं? इन टिप्स की मदद से पाएं इस आदत से छुटकारा तनाव
    जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सकारात्मक दृष्टिकोण, ऐसे लाएं बदलाव टिप्स
    अब अंग्रेजी नहीं लगेगी मुश्किल, इन टिप्स की मदद से करें सुधार अंग्रेजी

    तनाव

    क्या आपने कभी खाया है हाथी सेब? जानिए इससे मिलने वाले फायदे स्वास्थ्य
    अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें आइस फेशियल, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल
    अपनी दिनचर्या में शामिल करें हाथों की मसाज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ स्वास्थ्य
    स्लीप पैरालिसिस: जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025