NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विदेश में दिव्यांका त्रिपाठी से हुई लूट-पाट, आप यात्रा के दौरान ऐसे रहें सुरक्षित 
    अगली खबर
    विदेश में दिव्यांका त्रिपाठी से हुई लूट-पाट, आप यात्रा के दौरान ऐसे रहें सुरक्षित 

    विदेश में दिव्यांका त्रिपाठी से हुई लूट-पाट, आप यात्रा के दौरान ऐसे रहें सुरक्षित 

    लेखन सयाली
    Jul 12, 2024
    01:44 pm

    क्या है खबर?

    टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ इटली के फ्लोरेंस में घूमने गई थीं।

    उनकी यात्रा के दौरान उनका 10 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया, जिसमें पासपोर्ट, वॉलेट और बैंक कार्ड शामिल था।

    हालांकि, यूरोप में यह लूट-पाट का पहला मामला नहीं है। अगर आप भी भारत के किसी शहर या किसी अंतरराष्ट्रीय जगह पर घूमने जा रहे हैं, तो अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए ये टिप्स अपनाएं।

    #1

    हमेशा सतर्क रहें

    लोग अपने मन को शांत करने के लिए घूमने जाते हैं और इसके दौरान वे मस्त रहना पसंद करते हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

    घूमते वक्त महंगे कपड़े, जूते और घड़ी आदि पहनना लोगों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। ऐसे में आपके साथ चोरी की वारदात हो सकती है।

    यात्रा के दौरान हमेशा अपने आस-पास के लोगों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें अहसास न होने दें कि आप पर्यटक हैं।

    #2

    पैसों को अलग-अलग जगह पर रखें

    अपना सारा पैसा एक ही जगह पर रखने से बचें। आपको पैसों को अलग-अलग बैग, बटुओं और जेबों में बांटकर रखना चाहिए।

    ऐसा करने से एक बैग चोरी होने या खोने पर भी आपके पास पैसे होंगे। अपने पैसों वाले बैग को यात्रा के दौरान हमेशा अपने पास ही रखें।

    भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपनी जेबों और बैगों पर पूरी सतर्कता से नजर रखें।

    आप यात्रा के दौरान इन स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं।

    #3

    किसी पर भी भरोसा न करें

    अनजान देशों या शहरों में लोगों पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए। यात्रा के दौरान अजनबियों पर विशवास करने से बचें।

    घूमते वक्त हमेशा सावधान रहें और अजनबियों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी व्यक्ति से अनचाही मदद न लें और सभी से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रहें।

    इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पुलिस या होटल के कर्मचारियों से मदद मांगें।

    आप इस बार छुट्टियां मानाने के लिए नेपाल की इन जगहों पर जाएं।

    #4

    हर जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी करवाएं

    आपको यात्रा के दौरान अपने पासपोर्ट, वीजा, यात्रा बीमा और अन्य जरूरी कागजात की फोटोकॉपी अपने पास रखनी चाहिए।

    अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, तो दोस्तों, परिवार, आपातकालीन दूतावास संपर्कों और स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को सूचीबद्ध करते हुए एक भौतिक दस्तावेज बनाएं।

    इन सभी दस्तावेजों को स्कैन करें और उन्हें मोबाइल की ड्राइव में सेव करें या दोस्तों के साथ साझा करें। साथ ही अपने सभी मूल दस्तावेजों को सुरक्षित जगह पर ही रखें।

    #5

    जोखिम भरे क्षेत्रों में जाने से बचें

    यात्रा से पहले जगह के बारे में जानना जरूरी होता है। आपको अधिक अपराध दर वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए।

    हालांकि, अपराध हर जगह हो सकता है, इसीलिए आपको सावधान व सतर्क रहना चाहिए। अगर आप अपने साथ महंगा सामान ले जाते हैं, तो यात्रा बीमा लेना न भूलें।

    साथ ही स्थानीय समाचारों को पढ़ें और जगहों के विषय में सभी जानकारी रखें। अपने कीमती सामान की सुरक्षा के लिए अपने होटल की तिजोरी का उपयोग करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    दिव्यांका त्रिपाठी
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल
    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन

    यात्रा

    नकली दांतों से लेकर जोकर के कपड़ों तक, होटलों में ये अनोखी चीजें भूलते हैं लोग अजब-गजब खबरें
    दिल्ली से अयोध्या यात्रा की है योजना? जानिए सबसे अच्छा मार्ग, टोल लागत और अन्य बातें  राम मंदिर
    घूमने के लिए इन 5 भारतीय जगहों का करें रुख, यादगार होगा सफर ट्रेवल टिप्स
    परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है जयपुर, यहां इन चीजों का लें आनंद ट्रेवल टिप्स

    दिव्यांका त्रिपाठी

    दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो मनोरंजन
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था? मुंबई
    'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी मनोरंजन

    टिप्स

    गर्मियों के दौरान इन 5 टिप्स के जरिए अपने मेकअप को केकी होने से रोकें  मेकअप टिप्स
    गर्मियों में अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स  स्वास्थ्य टिप्स
    गर्मी के कारण पीठ पर हुए दानों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलु नुस्खे  स्वास्थ्य
    हर महिला की अलमारी में होनी चाहिए ये 5 तरह की बंगाली साड़ियां, दिखेंगी खूबसूरत फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025