NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो
    अगली खबर
    क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो

    क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो

    लेखन नेहा शर्मा
    May 27, 2021
    06:48 pm

    क्या है खबर?

    एक तरफ जहां छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं, इसी बीच उन्हें अन्य रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 15वें सीजन का प्रस्ताव मिल गया है।

    ना सिर्फ दिव्यांका, बल्कि उनके पति और अभिनेता विवेक दहिया से भी शो के निर्माताओं ने बातचीत की है। यह दोनों के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

    इस बारे में और क्या जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।

    रिपोर्ट

    दिव्यांका और विवेक ने दिखाई है शो में दिलचस्पी

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 15' में मेकर्स पुरानी और मौजूदा जोड़ियों को साथ लाने का प्लान बना रहे हैं ताकि शो में और भी ड्रामा लाया जा सके और उसे मसालेदार बनाया जा सके।

    अभी तक कुछ सेलेब्रिटी कपल्स से संपर्क किया गया है। इनमें से एक जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की भी है।

    बताया जा रहा है कि दोनों ने शो में दिलचस्पी भी दिखाई है। हालांकि, अभी उन्होंने यह साइन नहीं किया है।

    शुरुआत

    अक्टूबर से होगा 'बिग बॉस 15' का आगाज

    इस साल अक्टूबर से 'बिग बॉस 15' की शुरुआत होगी। निर्माता इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं। 'बिग बॉस 14' खत्म होते ही मेकर्स ने 15वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

    इस बार फिर आम आदमी के लिए भी 'बिग बॉस' के दरवाजे खुल गए हैं। मतलब यह कि नए सीजन में कॉमनर्स भी हिस्सा ले सकते हैं।

    'बिग बॉस 15' में 10 सेलेब्रिटी कपल और उनके साथ पांच कॉमनर्स को प्रतियोगी बनाया जाएगा।

    उपलब्धि

    'नच बलिए' की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं दिव्यांका-विवेक

    इससे पहले दिव्यांका और विवेक की जोड़ी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' की विजेता बनकर उभरी थी। शो जीतने के साथ उन्हें 40 लाख रुपये के चेक के साथ-साथ कई ईनाम भी मिले थे।

    दिव्यांका और विवेक की मुलाकात धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। इसी सीरियल के सेट से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा था।

    इसमें दिव्यांका ने इशिता भल्ला का किरदार और विवेक ने ACP अभिषेक का किरदार निभाया था।

    सुगबुगाहट

    'बिग बॉस 15' में चर्चा में रहा इन सितारों का नाम

    पिछले दिनों यह चर्चा जोरों पर थी कि सनाया ईरानी को 'बिग बॉस' के नए सीजन का प्रस्ताव मिला है।

    'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे ने बताया था कि उन्हें इस शो का ऑफर मिला था।

    अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश से भी बिग बॉस के निर्माताओं ने संपर्क किया था। उनके अलावा जेनिफर विनगेट, अभिनेता निकितिन धीर, गायक अभिजीत सावंत और अभिनेत्री अदा खान का नाम भी शो से जुड़ा।

    लोकप्रियता

    रुबीना दिलैक ने जीता था पिछले सीजन

    'बिग बॉस' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' प्रारूप का अनुसरण करता है।

    घर के मालिक को 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है।

    'बिग बॉस' की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। बता दें कि रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    बिग बॉस
    दिव्यांका त्रिपाठी

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025

    मनोरंजन

    'टाउते' तूफान से तबाह हुआ सलमान-कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का सेट तूफान
    सुजॉय घोष की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं अभिनेता शाहिद कपूर मुंबई
    सुनील दर्शन के साथ 100 फिल्में करना चाहते थे अक्षय कुमार, साइन करने वाले थे कॉन्ट्रैक्ट अक्षय कुमार
    हुमा कुरैशी की 'महारानी' का नया ट्रेलर जारी, 28 मई को रिलीज होगी सीरीज बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस

    फिर पलटेगा 'बिग बॉस 14' के घर का सीन, हो सकती है अली गोनी की एंट्री टीवी शो
    अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो से प्रेरित हैं ये पांच भारतीय टीवी रियलिटी शो कपिल शर्मा
    गौहर खान ने जैद दरबार से की सगाई, खुद किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    सिंगिंग रियलिटी शो से मिला इन मशहूर गायकों को फिल्मों में गाने का मौका अरिजीत सिंह

    दिव्यांका त्रिपाठी

    दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025