NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था?
    अगली खबर
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था?
    दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को हुआ था ऑफर

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 22, 2021
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। उन्हें कई सीरियल्स में अहम किरदारों में देखा गया है।

    दिव्यांका को सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार से ख्याति हासिल हुई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि दिव्यांका को छोटे पर्दे का मशहूर टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल ऑफर हुआ था।

    बताया गया है कि अभिनेत्री ने इस रोल के ऑफर को ठुकरा दिया था।

    जानकारी

    दिशा वकानी ने निभाया था दयाबेन का किरदार

    कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अहम कैरेक्टर दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था, जिसे अभिनेत्री ने मना कर दिया था।

    इस टेलीविजन शो में दयाबेन का किरदार टीवी अभिनेत्री दिशा वकानी ने निभाया है। इस भूमिका में दिशा ने अपने आप को एक अलग अवतार में पेश किया है।

    फिलहाल मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद से दिशा इस शो से गायब हैं। वह 3-4 सालों से शो से दूर हैं।

    सूचना

    इन सीरियल्स के ऑफर को दिव्यांका ने किया रिजेक्ट

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा भी कई शो के ऑफर आए थे, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।

    'क्या हुआ तेरा वादा', 'आज की हाउसवाइफ..सब जानती है', 'पुनर्विवाह' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे चर्चित टीवी शो के प्रस्ताव दिव्यांका को मिले थे। बताया जा रहा है कि इन प्रस्तावों को अभिनेत्री दिव्यांका ने अस्वीकार कर दिया था।

    इन धारावाहिकों को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

    वर्कफ्रंट

    'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आएंगी दिव्यांका

    दिव्यांका आने वाले दिनों में स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आने वाली हैं। हाल में इस शो की टीम के साथ दिव्यांका दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शूटिंग में व्यस्त थीं।

    इस बार शो में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, सना मकबूल और अभिनव शुक्ला समेत कई कलाकार शामिल हुए हैं।

    'खतरों के खिलाड़ी 11' संभवत: कलर्स टीवी पर चलने वाला शो 'डांस दीवाने 3' को रिप्लेस करेगा।

    कामकाज

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रही हैं दिव्यांका

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था।

    2008 से अभी तक करीब 13 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है।

    दिव्यांका 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका' और 'कॉमेडी सर्कस' में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा वह 'नच बलिए 8' में अपने पति विवेक दहिया के साथ दिखी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार
    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू
    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव

    मुंबई

    घर बदलने के कारण पिता हरिवंश राय की पांडुलिपियां नहीं मिलने से नाराज हैं अमिताभ बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन ने मुंबई में 60 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान घर बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद करेंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार
    शशांक घोष की नेटफ्लिक्स की फिल्म से डिजिटल डेब्यू करेंगे रितेश देशमुख- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' 27 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मेकर्स ने की घोषणा अक्षय कुमार
    फिल्म 'ड्राइव' की OTT रिलीज को लेकर करण जौहर से खफा थे सुशांत सिंह राजपूत मुंबई
    अमेजन की 'द गर्ल' में तान्या मानिकतला, जिशु सेनगुप्ता और परमब्रत चट्टोपाध्याय आएंगे नजर कोलकाता
    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' को सलमान, फरहान व जोया करेंगे प्रोड्यूस सलमान खान

    सोशल मीडिया

    कोर्ट की अवमानना ​​के मामले में सलमान ने की केआरके के खिलाफ कार्रवाई की मांग मुंबई
    ट्विटर ने पंजाबी सिंगर जैजी बी सहित चार लोगों के अकाउंट भारत में ब्लॉक किए भारत की खबरें
    'छोरी' में नजर आएंगी नुसरत भरूचा, फिल्म पर फिर से शुरू किया काम बॉलीवुड समाचार
    22 जून को तीसरी बार मां बनने वाली हैं लीजा हेडन, बेटी को जन्म देंगी मुंबई

    मनोरंजन

    नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'चूना' में नजर आएंगे जिमी शेरगिल और नमित दास नेटफ्लिक्स
    मानुषी छिल्लर अपनी तीसरी फिल्म में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ दिखेंगी बॉलीवुड समाचार
    अक्षय की डेब्यू सीरीज 'द एंड' की शूटिंग कब शुरू होगी? विक्रम मल्होत्रा ने दी जानकारी अक्षय कुमार
    'लक्ष्मी' के बाद फिल्म में प्रोड्यूसर व एक्टर की भूमिका में दिखेंगे तुषार कपूर अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025