Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
जुग जुग जियो
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी
मनोरंजन

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी
लेखन नेहा शर्मा
Jul 10, 2021, 09:50 pm 3 मिनट में पढ़ें
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका

पिछले काफी समय से धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' का दूसरा सीजन सुर्खियों में है। जब से दिव्यांका त्रिपाठी का नाम इससे जुडा है, धारावाहिक को लेकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। आए दिन इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। अब इसमें दिव्यांका के किरदार को लेकर खुलासा हुआ है। चर्चा है कि वह शो में एक उम्रदराज महिला का किरदार निभाने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
कम उम्र के अभिनेता संग रोमांस करेंगी दिव्यांका

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दिव्यांका 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में एक उम्रदराज महिला की भूमिका में दिखेंगी। वह अपने से कम उम्र के अभिनेता के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। दिव्यांका के साथ शो मे किस अभिनेता को कास्ट किया गया है, फिलहाल इस पर निर्माताओं की मुहर नहीं लगी है। खबर है कि उनके साथ करण पटेल नजर आ सकते हैं। धारावाहिक 'ये है मोहब्ब्तें' में करण के साथ दिव्यांका की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

चर्चा
शो से जुड़ चुका है नकुल मेहता का नाम

कुछ दिनों पहले यह चर्चा जारों पर थी कि शो के लिए अभिनेता नकुल मेहता से संपर्क किया गया है। कहा जा रहा था कि नकुल से निर्माताओं की बातचीत पूरी हो चुकी है। नकुल ने भी शो में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इस खबर की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अगर बात बन जाती है तो यह पहला मौका होगा, जब दिव्यांका और नुकल पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

लोकप्रियता
टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक है 'बड़े अच्छे लगते हैं'

टीवी के लोकप्रिय और सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले धारावाहिकों की जब बात होती है तो 'बड़े अच्छे लगते हैं' का नाम जरूर शामिल होता है। एकता कपूर के इस सीरियल की कहानी दीपिका बाजपेयी ने बेहद खूबसूरती से लिखी थी, वहीं, अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 30 मई, 2011 से लेकर 19 जुलाई, 2014 यानी लंबे समय तक इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

जानकारी
जल्द ही खतरों से खेलती दिखेंगी दिव्यांका

दिव्यांका जल्द ही 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आएंगी। जून में इस स्टंट शो का नया प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें दिव्यांका का खतरनाक रूप देखने को मिला था। इस प्रोमो में वह एक मगरमच्छ को गोद में लेकर लोरी सुनाती दिख रही थीं। दिव्यांका की दिलेरी देख बाकी प्रतियोगियों की हालत खराब हो गई थी। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस पर कहा था, "दिव्यांका निडर हैं। उन्होंने अपनी बहादुरी से सबको हैरान कर दिया।"

इंस्टाग्राम पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो

Instagram post

A post shared by colorstv on July 10, 2021 at 4:31 pm IST

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
रोहित शेट्टी
दिव्यांका त्रिपाठी
ताज़ा खबरें
व्हाट्सऐप पर RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में केस दर्ज
व्हाट्सऐप पर RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में केस दर्ज देश
भारत बनाम दक्षिण अफ्रका: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रका: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर खेलकूद
भारत में इस महीने लॉन्च होगा रियलमी 9i 5G स्मार्टफोन, लीक हुई सारी जानकारी
भारत में इस महीने लॉन्च होगा रियलमी 9i 5G स्मार्टफोन, लीक हुई सारी जानकारी टेक्नोलॉजी
एलन मस्क ड्रॉप कर सकते हैं ट्विटर डील, स्पैम अकाउंट्स से जुड़े डाटा पर फंसा मामला
एलन मस्क ड्रॉप कर सकते हैं ट्विटर डील, स्पैम अकाउंट्स से जुड़े डाटा पर फंसा मामला टेक्नोलॉजी
भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर बढ़ती जा रही नाराजगी, 15 देशों ने दर्ज कराया विरोध
भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर बढ़ती जा रही नाराजगी, 15 देशों ने दर्ज कराया विरोध देश
मनोरंजन
हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं आमिर खान की ये सुपरहिट फिल्में
हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं आमिर खान की ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल!
शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! मनोरंजन
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली मनोरंजन
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी मनोरंजन
#NewsBytesExclusive: मेटावर्स में कैसा होगा सिनेमा का भविष्य?
#NewsBytesExclusive: मेटावर्स में कैसा होगा सिनेमा का भविष्य? एक्सक्लूसिव
और खबरें
रोहित शेट्टी
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी मनोरंजन
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस'
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस' मनोरंजन
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में रियल लाइफ हीरो की एंट्री, किया पहली बायोपिक का ऐलान
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में रियल लाइफ हीरो की एंट्री, किया पहली बायोपिक का ऐलान मनोरंजन
रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ऐलान
रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ऐलान मनोरंजन
और खबरें
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी ने किया अपनी पहली फिल्म का ऐलान, साथ दिखेंगे विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी ने किया अपनी पहली फिल्म का ऐलान, साथ दिखेंगे विवेक दहिया मनोरंजन
दिव्यांका त्रिपाठी को पछाड़ अर्जुन बिजलानी बने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता
दिव्यांका त्रिपाठी को पछाड़ अर्जुन बिजलानी बने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता मनोरंजन
दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को किया था रिजेक्ट, बताई ये वजह
दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को किया था रिजेक्ट, बताई ये वजह मनोरंजन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था? मनोरंजन
क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो
क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022