घूमने के लिए इन 5 भारतीय जगहों का करें रुख, यादगार होगा सफर
क्या है खबर?
भारत में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती से यात्रियों को आकर्षित करती हैं।
यही कारण है कि जब भारत में छुट्टियों के लिए सबसे शानदार जगहों को चुनने की बात आती है तो यह बहुत मुश्किल लगता है।
हालांकि, इस साल आप भारत की कुछ ऐसी जगहों की यात्रा भी कर सकते हैं, जिनका जिक्र पिछले दिनों में हर किसी ने किया है।
चलिए फिर आज ट्रेवल टिप्स में घूमने के लिए भारतीय जगह जानें।
#1
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप देश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह 36 प्रवाल द्वीपों का एक समूह है, जो अरब सागर के अद्भुत फिरोजा पानी के बीच स्थित है।
यहां पर आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, यॉट की यात्रा और फिशिंग जैसी कई गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं, इसलिए जिंदगी में एक बार तो यहां जाने की योजना जरूर बनाएं।
#2
अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक यहां की यात्रा नहीं है तो यहां जाने की योजना बना सकते हैं।
यहां आने के बाद मंदिर की वास्तुकला और नक्काशी देखकर यकीनन आपका मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा।
यह शहर अयोध्या कला महोत्सव का भी आयोजन करता है, जो पारंपरिक कला, संगीत और नृत्य को बढ़ावा देता है और यात्रियों को सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है।
#3
बिनसर, उत्तराखंड
उत्तराखंड में स्थित बिनसर अपने अनूठे आकर्षण से लोगों को आकर्षित करता है।
यह जगह नंदा देवी और केदारनाथ जैसी प्रमुख चोटियों के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है, जो देखने योग्य हैं।
इसके अलावा यह जगह वनस्पतियों और जीवों से भरपूर है क्योंकि इसके आसपास कई वन्यजीव अभयारण्य हैं।
ऐसे में यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन है और उन्हें तो यहां पर जरूर जाना चाहिए।
#4
जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में जीरो घाटी स्थित है, जो बेहद खूबसूरत है और यहां के प्रकृति नजारों की बात ही निराली है।
यहां पर जीरो म्यूजिक फेस्टिवल नामक संगीत समारोह भी होता है, जहां पर संगीत से जुड़े लोगों को जरूर जाना चाहिए।
यह कार्यक्रम कला, संगीत, प्रकृति और संस्कृति का एक समकालीन उत्सव है। इस समारोह में कई खास कलाकार भी शामिल होते हैं। ॉ
#5
लद्दाख
लद्दाख अपने बौद्ध मठों, शानदार झीलों और अद्भुत घाटियों के लिए प्रसिद्ध है।
इसके अलावा साहसिक गतिविधियों के लिए भी आप यहां पर ट्रेकिंग और माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
बता दें कि लद्दाख को न्यूयॉर्क टाइम्स की 2024 में अन्वेषण के योग्य समझे जाने वाले 52 स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है, इसलिए यहां यात्रा करने की भी योजना बनाई जा सकती है।