NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गायकों के लिए सबसे जरूरी होती है उनकी आवाज, इन 5 टिप्स के जरिए रहेंगे सुरीले
    अगली खबर
    गायकों के लिए सबसे जरूरी होती है उनकी आवाज, इन 5 टिप्स के जरिए रहेंगे सुरीले

    गायकों के लिए सबसे जरूरी होती है उनकी आवाज, इन 5 टिप्स के जरिए रहेंगे सुरीले

    लेखन सयाली
    Mar 30, 2024
    04:54 pm

    क्या है खबर?

    गायक और गायिकाओं के लिए उनकी आवाज उनकी सबसे कीमती कमाई होती है। उन्हें अपने गले और आवाज की निरंतर देखभाल करनी चाहिए, जिससे उन्हें गाने में तकलीफ न हो।

    जो लोग गाना गाते हैं उन्हें ठंडा या खट्टा खाने से बचना चाहिए। गला खराब होना, जुखाम या खांसी होने से गायकों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

    अगर आप भी गायक या गायिका हैं तो इन 5 टिप्स के जरिए अपनी आवाज को सुरीला बनाए रखिए।

    #1

    सामान्य तापमान वाला पिएं पानी 

    सभी गायकों के लिए अपने गले को तर रखना जरूरी होता है, जिसके लिए सामान्य तापमान वाला या गरम पानी पीना चाहिए।

    पानी आपके बलगम को पतला करता है और आपके गले को चिकना बनाता है। पानी पीते रहने से गले में जमा बलगम आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।

    गला सूखा रहने से गाते वक्त खराश और खांसी हो सकती है। इसे रोकने के लिए दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं।

    #2

    रोजाना करें रियाज 

    हर गायक और गायिका को संगीत सीखने के बाद भी जीवनभर रोजाना रियाज करना चाहिए। यह एक तरह से गले और आवाज की एक्सरसाइज है, जिससे सुर हमेशा सही लगेंगे।

    जिस तरह गणित में अभ्यास जरूरी है, वैसे ही संगीत में रियाज जरूरी है। पहले अलंकार से शुरुआत करें और धीरे-धीरे रगों तक जाएं।

    दिन में कम से कम 1 घंटा रियाज करने के लिए जरूर निकालें। संगीतकार खास तौर से सुबह रियाज करने को अच्छा मानते हैं।

    #3

    अच्छी डाइट लें 

    एक अच्छी और स्वस्थ डाइट गायकों की आवाज को मधुर बनाए रखने में मदद कर सकती है। स्वस्थ आहार के लिए भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें।

    ये आपके गले को हानि पहुंचाए बिना शरीर को गाने के लिए ऊर्जा प्रदान करेंगे। आपको डेयरी उत्पादों, आइस क्रीम जैसी ठंडी चीजों व खट्टा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये बलगम को गाढ़ा कर सकते हैं, जो आपकी आवाज को खराब कर सकता है।

    #4

    धूम्रपान और शराब का सेवन न करें 

    गायकों को धूम्रपान और शराब पीने जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये आदतें गले पर बुरा असर डालकर आपकी आवाज को खराब कर सकती हैं।

    धूम्रपान से निकलने वाला धुआं एक उत्तेजक पदार्थ होता है, जो आपके वोकल कॉर्ड में सूजन ला सकता है। इसके अलावा शराब पीने से आपका गला सूखता है, जिससे आवाज भारी हो कर बिगड़ सकती है।

    यहां पढ़ें- धूम्रपान छोड़ने के लिए बनानी होगी इन खाद्य-पदार्थों से भी दूरी।

    #5

    चिल्लाने से बचें 

    गायकों को तेज आवाज के बजाए हमेशा धीमी आवाज में बात करनी चाहिए। तनाव या गुस्सा होने पर भी चिल्लाने से बचना चाहिए।

    ऊपर के सुरों तक जाने के लिए गायक बहुत अधिक बल का उपयोग करते हैं, जिससे वोकल कॉर्ड खिच सकती है। चिल्लाना आपके वोकल कॉर्ड में उच्च नोट्स के लिए जरूरी मांसपेशियों के विकास को रोकता है।

    इससे आपकी आवाज खराब और भारी हो सकती है। गाते समय माइक का इस्तेमाल करे बिना परफॉर्म न करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टिप्स
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    टिप्स

    गर्मियों के मौसम के लिए अपनाएं ये हेयर स्टाइल्स, आपके लुक को बनाएंगे शानदार फैशन टिप्स
    क्या आपका मनपसंद स्ट्रीट फूड स्टॉल स्वच्छ है? इन टिप्स के जरिए करें सुनिश्चित  खान-पान
    इस साल दुल्हनें अपनाएं ये स्टाइल टिप्स, अपने खास दिन पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत  शादी के टिप्स
    10वीं के बाद कैसे तैयार करें उचित करियर योजना? अपनाएं ये रणनीति 12वीं के बाद करियर विकल्प

    स्वास्थ्य

    वजन घटाने के लिए चाय पीना बंद करना कितना जरूरी? जानिये खान-पान
    प्राकृतिक तरह से वजन बढ़ाने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य-पदार्थ  वजन बढ़ाना
    असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    त्वचा की देखभाल के लिए बढ़िया हैं ये पौधे, इस तरह से करें उपयोग  त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025