NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वजन घटाने के लिए चाय पीना बंद करना कितना जरूरी? जानिये
    अगली खबर
    वजन घटाने के लिए चाय पीना बंद करना कितना जरूरी? जानिये

    वजन घटाने के लिए चाय पीना बंद करना कितना जरूरी? जानिये

    लेखन सयाली
    Feb 17, 2024
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    भारत में चाय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है। कई घरों में इसका सेवन रोजाना कम से कम 2 बार तो किया जाता है।

    कुछ लोग इसके आदी होते हैं, लेकिन कुछ का कहना है कि डाइटिंग करते समय या वजन घटाने की कोशिश के दौरान चाय नहीं पीनी चाहिए।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डाइट के दौरान भी चाय पी जा सकती है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    #1

    एक कप चाय में होती हैं इतनी कैलोरी 

    100 मिलीलीटर दूध में लगभग 50-60 किलो कैलोरी होती है, वहीं 1 चम्मच चीनी से आपको 16 किलो कैलोरी मिलती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बनाई गई 1 कप चाय आपको लगभग 100-110 किलो कैलोरी के बीच देती है।

    आपके शरीर के वजन और लंबाई के अनुसार आपको दिनभर की कैलोरी लेनी चाहिए। चाय में कम कैलोरी होने के कारण आप इसे आराम से पी सकते हैं।

    #2

    चाय में चीनी की मात्रा का रखें ख्याल 

    जो चीज वजन घटाने को मुश्किल बनाती है, वह है चाय के कप में अनावश्यक सफेद चीनी मिलाना। आप बिना शक्कर की चाय पीते हैं तो यह सही रहती है। एक कप चाय में करीब 1 चम्मच ही चीनी मिलाएं।

    इसके अलावा चाय के साथ खाए जाने वाली खान-पान सामग्री जैसे रस्क, बिस्कुट, खारी, पकौड़े आदि वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं।

    इनकी बजाय आप घर पर बना चीवड़ा या बिना चीनी वाले बिस्कुट खा सकते हैं।

    #3

    दिन में पी जा सकती है 2 कप चाय 

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आप दिन भर में 2 छोटे कप चाय पी सकते हैं। इसके सेवन से आपके वजन पर खास असर नहीं पड़ेगा।

    हालांकि, आपको अपनी दिनभर की कैलोरी पर नजर बनाए रखनी होगी। अगर अपने एक पूरे दिन में जरूरत से ज्यादा कैलोरी खा ली है, तब केवल एक कप चाय का ही सेवन करें।

    इससे आप चाय का लुफ्त भी उठा सकेंगे और आपका वजन भी संतुलित रहेगा।

    #4

    ऐसे बनाएं अपने चाय के कप को स्वस्थ 

    अपने चाय के कप को स्वस्थ बनाने के लिए आप ये टिप्स अपना सकते हैं-

    1- अपने चाय के कप में अनावश्यक चीनी डालने से बचें।

    2- अगर आपको एंग्जाइटी या कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है तो दिन में केवल एक कप चाय ही पियें।

    3- लंच या डिनर के साथ चाय नहीं पीनी चाहिए। आप लंच से पहले या बाद में इसका सेवन कर सकते हैं।

    4- अगर आपको दूध पचाने में परेशानी होती है तो काली चाय पियें।

    विकल्प

    दूध वाली चाय के विकल्प 

    डाइटिंग के दौरान भी आप दूध वाली चाय पी सकते हैं। फिर भी अगर आप बिना दूध वाली चाय पीना चाहते हैं तो इसके कई विकल्प हैं।

    आप चाय की पत्तियों को केवल पानी में उबाल कर पी सकते हैं। इसके अलावा आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसे वजन घटाने में सहायक माना जाता है।

    तनाव कम करने के लिए आप कैमोमाइल या हिबिसकस फूल की चाय पी सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऐसे खिलाड़ी, जिनके नाम की कम चर्चा हुई  IPL 2025
    संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की संभावना संसद मानसून सत्र
    'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज, शनाया कपूर के साथ रोमांस करते दिखे विक्रांत मैसी शनाया कपूर
    'भूल चूक माफ' की 12 दिनों में कितनी हुई कमाई? 2 दिन बाद आएगी OTT पर  राजकुमार राव

    खान-पान

    घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं सफेद तिल की ये मिठाइयां, जानिए रेसिपी रेसिपी
    लखनऊ का जायका है मशहूर, यहां जरूर लें इन व्यंजनों का लुत्फ  लखनऊ
    यात्रा के दौरान इन 5 स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स को बनाएं अपना साथी, रहेंगे स्वस्थ   यात्रा
    सफेद चावल खाने से मिलेंगे कई शारीरिक फायदे, पाचन में भी करता है मदद  एक्सरसाइज

    स्वास्थ्य टिप्स

    एक्सरसाइज के बाद भी वजन घटाने में हो रही परेशानी? बदलें ये आदतें  वजन घटाना
    नींद पूरी न होने से हो सकती हैं बड़ी परेशानिया, इन संकेतों पर रखें नजर नींद
    क्या है हॉबीडे, जो मानसिक स्वास्थ्य को करता है बेहतर? मानसिक स्वास्थ्य
    खाने में तेजपत्ता का करें उपयोग, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ खान-पान

    स्वास्थ्य

    सर्दियों में इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर मेटाबॉलिज्म
    रात में इन 5 फलों को खाने से बचें, आएगी अच्छी नींद नींद
    ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द को दूर रखने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें 5 जड़ी-बूटियां, शरीर को मिलेगी गर्माहट  सर्दियों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025