NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या आपका मनपसंद स्ट्रीट फूड स्टॉल स्वच्छ है? इन टिप्स के जरिए करें सुनिश्चित 
    अगली खबर
    क्या आपका मनपसंद स्ट्रीट फूड स्टॉल स्वच्छ है? इन टिप्स के जरिए करें सुनिश्चित 

    क्या आपका मनपसंद स्ट्रीट फूड स्टॉल स्वच्छ है? इन टिप्स के जरिए करें सुनिश्चित 

    लेखन सयाली
    Feb 20, 2024
    07:50 pm

    क्या है खबर?

    कुछ लोगों को स्ट्रीट फूड खाने का बहुत शौक होता है। सड़क किनारें लगी दुकानों पर बताशे या चाट खाने का मजा कुछ और ही होता है।

    यह खाना जायकेदार होता है। हालांकि, इन रेहड़ियों पर खाने से पहले यह देखना जरूरी है कि वो साफ-सुथरी हों, नहीं तो यहां मिलने वाला खाना आपको बीमार कर सकता है।

    आज हम आपको बताते हैं कि स्ट्रीट फूड खाते वक्त आप कैसे स्टॉल की स्वच्छता सुनिश्चित कर सकते हैं।

    #1

    स्टॉल की जगह 

    स्ट्रीट फूड के स्टॉल कई बार गंदगी वाली जगहों पर होते हैं। स्ट्रीट फूड सड़क के किनारे ही मिलता है, जिस वजह से हमें उस जगह की सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

    अगर खाने की रेहड़ी के पास कूड़ा-कचरा जमा है तो उससे कभी न खाएं। इसके अलावा अधिक ट्रैफिक वाली सड़क किनारे रखा खाना वायु प्रदूषण से प्रभावित हो सकता है। इसलिए यहां खाने से बचें।

    अगर स्टॉल के आसपास खुले नाले हों तो वहां से खाना न लें।

    #2

    सामग्री की गुणवत्ता

    सस्ते दामों पर मिलने वाला खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कम दाम वाले प्रलोभन में न फसें। यह सुनिश्चित करें कि स्टॉल पर खाना बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल होती हो।

    अगर आप मक्खन युक्त व्यंजन खा रहे हैं तो ध्यान दें कि विक्रेता असली मक्खन का उपयोग कर रहा है या नहीं। कई बार ऐसे स्टॉल्स पर घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ मिलते हैं। ऐसे विक्रेताओं के पास भी खाने से बचें।

    #3

    ताजा खाना 

    कई बार स्ट्रीट फूड के विक्रेता सुबह के वक्त बना हुआ खाना शाम तक बेचते रहते हैं। कई तो एक दिन पुराना खाना भी लोगों को परोस देते हैं।

    आप जिस रेहड़ी पर खान-पान के लिए जा रहे हैं, उस पर तुरंत ताजा बना हुआ ही खाना खरीदें। इसके लिए आप विक्रेता को उसके बनाने का समय पूछ सकते हैं।

    बासी खाने से आपको पेट में दर्द जैसी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

    #4

    खाने पर उड़ने वाली मक्खियां

    कई बार खाने पर उड़ने वाली मक्खियां ही आपको स्ट्रीट फूड स्टॉल की स्वच्छता का प्रमाण दे सकती हैं। अगर घरेलू मक्खियां भोजन या रेहड़ी की सामग्री के आस-पास मंडरा रही हों तो आपको उस स्थान पर भोजन करने से बचना चाहिए।

    स्ट्रीट फूड खाने का मतलब यह नहीं है कि आपको संभावित रूप से दूषित भोजन खाना होगा। इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको गंभीर बीमारियां भी लग सकती हैं।

    #5

    पत्तल और कूड़े को फेकने की व्यवस्था 

    इस बात का ध्यान दें कि खाना साफ बर्तन या पत्तल में परोसा गया है या नहीं। स्ट्रीट फूड के लिए डिस्पोजेबल बर्तन एक सही विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि इनका उपयोग किसी अन्य ग्राहक द्वारा नहीं किया जाता।

    अगर स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जाता है तो जांच लें कि ये ठीक से धोए गए हों। यह भी देखें कि कूड़े को फेंकने के लिए कूड़ेदान है या ग्राहक सड़क पर ही कूड़ा डाल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्ट्रीट फ़ूड
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    खान-पान

    अंजीर से बनाए जा सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी रेसिपी
    गाजर है पोषक तत्वों का खजाना, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले लाभ   स्वास्थ्य टिप्स
    इन खाद्य-पदार्थों को फ्रिज में रखने की न करें गलती, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान टिप्स
    ये खाद्य-पदार्थ बन सकते हैं बाल झड़ने का कारण, बरतें सावधानी  टिप्स

    स्ट्रीट फ़ूड

    मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर मुंबई
    भारत में मिलने वाले प्रमुख स्ट्रीट फूड, जो असल में भारतीय हैं ही नहीं खान-पान
    भारतीय स्ट्रीट फूड का जायका लेने के लिए इन 5 शहरों का करें रुख लाइफस्टाइल
    लखनऊ का जायका है मशहूर, यहां जरूर लें इन व्यंजनों का लुत्फ  लखनऊ

    टिप्स

    घर पर नए साल की पार्टी आयोजित करने वाले हैं? ये तरीके आजमाएं नया साल मुबारक हो
    कार केयर टिप्स: सर्दियों में कार को जंग लगने से कैसे बचाएं?  काम की बात
    क्रिसमस पर करनी है कार की सजावट तो इन बातों की न करें अनदेखी क्रिसमस
    कोहरे में कार चलाते समय बरतें ये सावधानी, सुरक्षित रहेगी यात्रा  काम की बात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025