NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस साल दुल्हनें अपनाएं ये स्टाइल टिप्स, अपने खास दिन पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत 
    अगली खबर
    इस साल दुल्हनें अपनाएं ये स्टाइल टिप्स, अपने खास दिन पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत 

    इस साल दुल्हनें अपनाएं ये स्टाइल टिप्स, अपने खास दिन पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत 

    लेखन सयाली
    Feb 24, 2024
    10:46 am

    क्या है खबर?

    फरवरी के महीने में शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। हर तरफ ढोल और शहनाइयों की गूंज सुनाई देती है।

    इस खास दिन पर सभी दुल्हनों की कोशिश रहती है कि सबसे खूबसूरत दिखने के लिए किस रंग का लहंगा पहनें, कैसा मेकअप लगाएं या किस तरह से खुद को तैयार करें।

    अगर आप इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तो इन टिप्स के जरिए आप सबसे सुंदर दुल्हन बन सकती हैं।

    #1

    2-3 दुपट्टे पहनें

    अपने विशेष दिन पर दुपट्टों के साथ प्रयोग करके लेयरिंग को अपनाएं। 2 दुपट्टे पहनना आजकल चलन में है, जो दुल्हनों के लहंगों को शानदार लुक देता है।

    आप अपने सिर पर एक हल्का दुपट्टा ले सकती हैं और दूसरे दुपट्टे को चोली के ऊपर से लपेट सकती हैं। अपनी पोशाक को और निखारने के लिए एक हल्की कढ़ाई वाला तीसरा दुपट्टा भी ले सकती हैं।

    इस साल दुल्हन इन रंगों के लहंगों को चुन सकती हैं।

    #2

    लहंगे पर पहनें जैकेट 

    आप सबसे अलग दिखने के लिए जैकेट का उपयोग कर सकती हैं। राजसी लुक के लिए अपने लहंगे के ब्लाउज के साथ एक जैकेट पहनने पर विचार करें।

    चाहे वह क्रॉप हो या फ्लोर-लेंथ, जैकेट का शामिल होना आपके लहंगे को आलीशान दिखाएगा। यह पारंपरिक पोशाक में एक मॉडर्न तड़का लगाने जैसा हो सकता है।

    आप अलग-अलग रंग, पैटर्न और कढ़ाई वाले जैकेट को लहंगे के ऊपर पहनकर सबसे हटके दिख सकती हैं।

    #3

    पेप्लम ब्लाउज चुनें

    पिछले साल की तरह इस साल भी पेप्लम स्टाइल के ब्लाउज का बोलबाला रहेगा। यह उन दुल्हनों के लिए बढ़िया विकल्प है, जो पारंपरिक पोशाक में आधुनिकता की झलक लाना चाहती हैं।

    एक स्टाइलिश पेप्लम टॉप लहंगे को और भी निखार सकता है। इस तरह के ब्लाउज कमर तक होते हैं और इनके अंत में फ्रिल होती है। आप अपने हिसाब से पेप्लम ब्लाउज की बाजू और गले की डिजाइन चुन सकती हैं।

    #4

    गहनों को करें लेयर 

    हर दुल्हन के लुक को पूरा करने का काम जेवर ही करते हैं। आप अपने लहंगे के रंग और कढ़ाई के हिसाब से सही आभूषण का चुनाव करें।

    इन दिनों हल्के जेवरात चलन में हैं, जिन्हें आप लेयर कर सकती हैं। शाही दिखने के लिए आप 3-4 हार पहन सकती हैं। आप एक बड़ी नथ, बालियां और मांगटीका भी अपने लुक में जोड़ें।

    इन जेवरातों कि मदद से आपका लुक और भी शानदार दिखाई देगा।

    #5

    मेकअप पहनावे में लगाएगा चार-चांद

    शादी के दिन बढ़िया मेकअप बेहद जरूरी होता है। यह आपके लुक में चार-चांद लगाने का काम करता है। इस साल के मेकअप ट्रेंड में बोल्ड लुक चलन में हैं।

    रात के वक्त आप धातुई रंगों का चुनाव कर सकती हैं। एक बढ़िया हाइलाइटर और गाढ़ा लिपस्टिक का शेड अच्छा दिखेगा।

    दिन के वक्त के लिए आप गुलाबी टोन वाला मेकअप लगाएं। अपने लुक में ब्लश और हल्के रंग जोड़कर आप सबसे सुंदर दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    टिप्स
    फैशन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू, न गेट खुले और न हाथ मिले वाघा बॉर्डर
    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें दक्षिण भारत
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    वेडिंग रिसेप्शन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    टिप्स

    घर पर नए साल की पार्टी आयोजित करने वाले हैं? ये तरीके आजमाएं नया साल मुबारक हो
    कार केयर टिप्स: सर्दियों में कार को जंग लगने से कैसे बचाएं?  काम की बात
    क्रिसमस पर करनी है कार की सजावट तो इन बातों की न करें अनदेखी क्रिसमस
    कोहरे में कार चलाते समय बरतें ये सावधानी, सुरक्षित रहेगी यात्रा  काम की बात

    फैशन टिप्स

    प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके महिलाओं के लिए टिप्स
    2023 में लोकप्रिय रहेंगे ये 5 फैशन ट्रेंड्स, महिलाएं जरूर करें ट्राई महिलाओं के लिए टिप्स
    लोहड़ी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत लोहड़ी
    लोहड़ी पर स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 आउटफिट लोहड़ी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025