NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के इन प्रदेशों में धूम-धाम से मनता है दशहरा, सभी जगहों की हैं अनोखी प्रथाएं
    अगली खबर
    भारत के इन प्रदेशों में धूम-धाम से मनता है दशहरा, सभी जगहों की हैं अनोखी प्रथाएं

    भारत के इन प्रदेशों में धूम-धाम से मनता है दशहरा, सभी जगहों की हैं अनोखी प्रथाएं

    लेखन सयाली
    Oct 11, 2024
    02:52 pm

    क्या है खबर?

    दशहरा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।

    इस साल यह त्योहार 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भारत के कुछ हिस्सों में इसे नवरात्रि उपवास के अंत के रूप में मनाया जाता है, जबकि कुछ हिस्सों में इस त्योहार पर विशेष उत्सव होते हैं।

    आइए भारत के ऐसे प्रदेशों के बारे में जानते हैं, जहां अनोखे अंदाज में दशहरा मनता है।

    #1

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में दशहरे के दिन रावण के पुतलों को जलाने की परंपरा होती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या भी इसी प्रदेश में स्थित है, जो इस पर्व पर जगमगा उठती है।

    इस दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी समेत कई अन्य शहरों में 'गंगावतरण' यानि गंगा दशहरा भी मनता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा धरती पर आई थीं।

    लखनऊ जैसे शहरों में इस दिन जगह-जगह पर राम-लीला का आयोजन भी किया जाता है।

    #2

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल अपने दुर्गा पूजा उत्सव के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस दौरान पूरे प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, जिनमें माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं।

    इस दौरान 5 दिनों तक माता रानी की पूजा होती है, जिसका समापन सिंदूर खेला से किया जाता है। पश्चिम बंगाल में दशहरे को विजयादशमी कहते हैं, जिस दिन माता रानी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है।

    यह दिन महिशासुर के वध का जश्न मनाने का दिन है।

    #3

    तमिलनाडु

    दक्षिण भारत के तमिलनाडु में बेहद अनोखे तरीके से दशहरा मनाया जाता है। यहां पर इस त्योहार को कुलसेकरपट्टिनम दशहरा भी कहते हैं, जो 10 दिनों तक चलता है।

    यह त्योहार मुथरम्मन मंदिर के आसपास मनाया जाता है, जो संगीत, नृत्य और नाटक का केंद्र है।

    यह त्योहार समुद्र तट पर एक भव्य पालकी के साथ समाप्त होता है, जहां देवी का वेश धरकर भक्त पारंपरिक संगीत पर नृत्य करते हैं और समुद्र में डुबकी लगाते हैं।

    #4

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अद्वितीय अंदाज में दशहरे का पर्व मनाया जाता है। यहां पर भक्त प्रकृति की पूजा करते हैं और भगवानों को नमन करते हैं।

    यहां दशहरे पर दंतेश्वरी देवी की आराधना की जाती है, जो कि बस्तर की अधिष्ठात्री देवी हैं।

    इस राज्य में दशहरे पर पाटा जात्रा (लकड़ी की पूजा), डेरी गढ़ाई (कलश की स्थापना), काचन गाड़ी (सिंहासन की स्थापना), निशा जात्रा (रात के समय का त्योहार), मुरिया दरबार (सम्मेलन) और ओहादी (देवताओं को विदाई) होती है।

    #5

    कर्नाटक

    दक्षिण भारत में बसे सुंदर प्रदेश कर्नाटक में दशहरे को मदिकेरी दशहरा कहा जाता है। यह मदिकेरी शहर में मनाया जाने वाला 10 दिवसीय उत्सव होता है।

    इस कार्निवल जैसे जीवंत त्योहार को मरियम्मा उत्सव के रूप में भी जाना जाता है, जिस दौरान लोग द्रौपदी के लिए नृत्य करते हैं।

    यहां के लोग यह पर्व इसलिए मनाते हैं, क्योंकि इस दिन माता रानी ने महिशासुर का वध किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दशहरा
    त्यौहार
    उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    दशहरा

    भारत की इन जगहों पर लगते हैं दशहरे के भव्य मेले, एक बार तो अवश्य जाएं भारत की खबरें
    इस जगह पर होगा दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन, जानिए खास बातें अजब-गजब खबरें
    भारत की इन जगहों पर हैं 'रावण' के मंदिर, दशहरे के दिन मनता है शोक दुर्गा पूजा
    खत्म हुआ इंतजार, भारत को मिला अपना पहला राफेल लड़ाकू विमान भारत की खबरें

    त्यौहार

    आजादी का जश्न मानाने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं ये मिठाइयां, जानिए आसान रेसिपी स्वतंत्रता दिवस
    भाइयों के लिए रक्षाबंधन की थाली सजाते समय उसमें जरूर शामिल करें ये 5 जरूरी सामग्रियां रक्षाबंधन
    स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं? यहां जानिए स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस पर सजावट के लिए बनाएं ये चीजें, मजा हो जाएगा दोगुना स्वतंत्रता दिवस

    उत्तर प्रदेश

    जेवर हवाई अड्डे के लिए जमीन के बदले सरकार ने दिया दूसरा गांव, बाढ़ से जलभराव ग्रेटर नोएडा
    उत्तर प्रदेश: रामपुर में दून एक्सप्रेस पलटने की साजिश, पटरी पर 7 मीटर लंबा खंभा रखा रामपुर
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान का नाटक? मुरादाबाद के भाजपा मेयर की पोल खुली नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: इटावा में चौथी बेटी के पैदा पर गुस्साया व्यक्ति, नवजात की पटककर हत्या हत्या

    पश्चिम बंगाल

    बंगाल में अपराजिता विधेयक पारित, ममता बोलीं- हाथरस और उन्नाव कांड पर कोई बात नहीं करता ममता बनर्जी
    कोलकाता रेप-हत्या मामला: पीड़िता के माता-पिता का आरोप, पुलिस ने रिश्वत देने की कोशिश की कोलकाता
    कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के आवास पर ED का छापा  कोलकाता
    कोलकाता मामला: पीड़िता और आरोपी का DNA मैच हुआ, CBI ने गैंगरेप से किया इनकार- रिपोर्ट कोलकाता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025