NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भाइयों के लिए रक्षाबंधन की थाली सजाते समय उसमें जरूर शामिल करें ये 5 जरूरी सामग्रियां
    अगली खबर
    भाइयों के लिए रक्षाबंधन की थाली सजाते समय उसमें जरूर शामिल करें ये 5 जरूरी सामग्रियां

    भाइयों के लिए रक्षाबंधन की थाली सजाते समय उसमें जरूर शामिल करें ये 5 जरूरी सामग्रियां

    लेखन सयाली
    Aug 12, 2024
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम को दर्शाने वाला पर्व है।

    रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का रिवाज होता है। इस दौरान बहन भाई को तिलक लगाती है, राखी बांधती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है।

    इस सबसे पहले बहन अपने हाथों से राखी की थाली सजाती है। आप रक्षाबंधन की थाली में ये 5 जरूरी सामग्रियां रखना न भूलें।

    #1

    कुमकुम

    रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले बहनें उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि हर शुभ कार्य से पहले माथे पर तिलक लगाया जाता है।

    साथ ही यह भी माना जाता है कि बहन के अंगूठे में अमृत होता है, जिससे भाई की आयु बढ़ती है। इसी कारण आपको रक्षाबंधन की थाली में कुमकुम या रोली जरूर रखनी चाहिए।

    जानिए रक्षाबंधन की तिथि और इस त्यौहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #2

    अक्षत

    हिंदू परंपराओं के अनुसार पूजा की थाली में अक्षत का होना बेहद जरूरी होता है। इसका मतलब होता है कच्चे सफेद चावल।

    रक्षाबंधन पर तिलक लगाने के बाद बहनें भाइयों के ऊपर अक्षत का छिड़काव करती हैं और तिलक के बीचों-बीच इसे लगाती हैं।

    ऐसा माना जाता है कि तिलक के साथ अक्षत लगाने से तिलक पूर्ण हो जाता है। तिलक पर चावल लगाने से वे दिव्य प्रभाव बढ़ते हैं, जो ग्रहों की गति की वजह से संचालित होते हैं।

    #3

    राखी

    रक्षाबंधन राखी के बिना अधूरा माना जाता है, क्योंकि इस त्योहार का आधार ही राखी है। राखी एक तरह का रक्षा सूत्र होता है, जो रंग बिरंगे धागों से बना होता है।

    इस पर्व पर बहनें भाइयों को राखी बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों की जीवनभर रक्षा करने की कसम खाते हैं।

    अपनी रक्षाबंधन की थाली में लाल और पीले रंग की राखी रखें।

    #4

    दीपक

    रक्षाबंधन की थाली को पूजा की थाली के समान ही माना और सजाया जाता है। बहनें भाइयों को राखी बांधने के बाद उनकी आरती उतारती हैं।

    ऐसा करने के पीछे का कारण यह है की आरती उतारने से उन्हें बुराई और नकारात्मक ऊर्जा से बचाया जा सकता है। आप भी अपनी रक्षाबंधन की थाली में घी का दीपक जरूर शामिल करें।

    रक्षाबंधन पर बहनें खूबसूरत दिखने के लिए ये कपड़े पहन सकती हैं।

    #5

    मिठाई

    रक्षाबंधन के त्योहार का एक और जरूरी हिस्सा है मिठाइयां। बहनें राखी बांधने और आरती उतरने के बाद भाइयों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करती हैं।

    कुछ बहनें राखी बांधने से पहले उपवास भी रखती हैं, जिसे तोड़ने एक लिए भाई उन्हें मिठाई खिलाते हैं। इसी कारण से अपनी राखी की थाली में मिठाइयां शामिल करना न भूलें।

    आप अपने भाइयों को रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बनी ये 5 मिठाइयां खिला सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रक्षाबंधन
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रक्षाबंधन

    आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास आगरा
    इस रक्षाबंधन पर खुद बनाएं अपने भाई के लिए राखी, जानिए पांच तरीके लाइफस्टाइल
    रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं ये मिठाइयां, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई मुंबई

    त्यौहार

    होली पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, त्योहार बन जाएगा और भी ज्यादा खास होली
    होली कब है? जानिए त्योहार का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें होली
    भारत के इन राज्यों में अनोखे तरीकों से मनाई जाती है होली होली
    महाशिवरात्रि पर व्रत के दौरान खाएं ये 5 व्यंजन, इन्हें बनाना है आसान  रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025