NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस पर सजावट के लिए बनाएं ये चीजें, मजा हो जाएगा दोगुना
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस पर सजावट के लिए बनाएं ये चीजें, मजा हो जाएगा दोगुना

    स्वतंत्रता दिवस पर सजावट के लिए बनाएं ये चीजें, मजा हो जाएगा दोगुना

    लेखन सयाली
    Aug 13, 2024
    10:05 pm

    क्या है खबर?

    15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। इस दिन ध्वजारोहण करके और तिरंगे को सलाम करके देश अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करता है।

    इस त्योहार के नजदीक आते ही सभी स्कूल, कॉलेज व घर तिरंगे के रंगों से सजे हुए नजर आते हैं। आप भी स्वतंत्रता दिवस की भावना से सराबोर होकर इसके अनुकूल अपने घर की सजावट करने के लिए ये चीजें बनाएं।

    इनके जरिए आपका घर देश-भक्ति की भावना से जगमगा उठेगा।

    #1

    पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया तिरंगा 

    भारत का राष्ट्रीय ध्वज हर देशवासी की शान है। आप बाजार से खरीदने के बजाय तिरंगे को घर पर ही बना सकते हैं।

    पर्यावरण के अनुकूल तिरंगा बनाने के लिए प्लास्टिक और कपड़े की जगह पर पत्तियों का इस्तेमाल करें। एक केले के पत्ते को झंडे के आकार में काटकर उसपर पेंट कर दें।

    ऊपर की ओर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग भरें। सफेद पट्टी के बीच में एक 24 तीलियों वाला नीला चक्र भी बनाएं।

    #2

    स्वतंत्रता दिवस वाली रंगोली 

    भारत में हर त्योहार पर लोग रंगोली बनाते हैं। आप स्वतंत्रता दिवस पर भी तिरंगे के रंगों वाली खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा गोलाकार बनाकर उसमें सफेद रंग भर दें। इसके चारों तरफ केसरिया रंग के छोटे-छोटे बिंदु बनाएं और सफेद रंग के बीच में हरा रंग भर दें।

    एक तीली की मदद से तीनों रंगों को मिलाते हुए लकीरें बनाएं और रंगोली के बीचों-बीच नीले rang का छोटा गोला बना दें।

    #3

    तिरंगे के रंगों वाले कागज के फूल

    त्योहारों की सजावट फूलों के बिना अधूरी है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप असली फूलों के बजाय कागज के बने फूलों से घर को सजाएं।

    इसके लिए सबसे पहले हरे कागज को चौकोर आकार में काट लें। इसे 3 बार आधा मोड़कर इसपर पंखुड़ी का आकार बनाएं और काट लें।

    इसे खोलने पर एक सुंदर फूल बन जाएगा। ऐसे ही सफेद और केसरिया रंग के भी फूल बनाएं और तीनों रंगों के फूलों को एक के ऊपर एक चिपका दें।

    #4

    छोटा-सा ध्वजारोहण करने योग्य तिरंगा

    अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण नहीं कर सकते तो घर पर ही छोटा-सा ध्वजारोहण करने योग्य तिरंगा बनाएं। इसके लिए सबसे पहले एक कागज को लंबा काटकर मोड़ें और उसपर तिरंगे का चित्र बनाएं।

    एक पेंसिल या पेन लेकर उसपर सफेद कागज लपेटें और उसे थर्माकोल से बने स्टैंड पर चिपका दें। अब मोडे हुए कागज के सिरे को चिपकाकर उसमें एक रस्सी बांध लें और पेंसिल में लिपटे कागज के एक सिरे से दूसरे सिरे पर डालें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    घर की सजावट
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने कोडेक्स AI टूल में जोड़ा इंटरनेट फीचर, यूजर्स को मिल सकेंगे और बेहतर समाधान OpenAI
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ, समन जारी मनीष सिसोदिया
    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन

    स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस: लाल किले पर आमंत्रित किए गए 1,800 खास मेहमान, किसान और मछुआरे होंगे शामिल  नरेंद्र मोदी
    BCCI को ट्विटर प्रोफाइल पर तिरंगे की तस्वीर लगाना पड़ा भारी, छिन गया ब्लू टिक BCCI
    'सैम बहादुर' से 'पिप्पा' तक, बॉलीवुड में जल्द आने वाली हैं ये प्रेरक देशभक्ति फिल्में बॉलीवुड समाचार
    देश कल मनाएगा 77वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए इसका इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    घर की सजावट

    इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत दिवाली
    इन 5 खूशबूदार पौधों से सजाएं अपना घर, सुंदरता के साथ बिखेरेंगे महक लाइफस्टाइल
    घर को ध्वनि प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये तरीके ध्वनि प्रदूषण
    सुगंधित मोमबत्तियां घर पर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके घरेलू नुस्खे

    त्यौहार

    महाशिवरात्रि पर व्रत के दौरान खाएं ये 5 व्यंजन, इन्हें बनाना है आसान  रेसिपी
    महाशिवरात्रि पर इन चीजों को करें भोले बाबा पर अर्पित, माना जाता है शुभ  लाइफस्टाइल
    होली है रंगों का त्योहार, इस दिन बनाकर पीयें अलग-अलग रंगों के पेय पदार्थ  होली
    होली के दिन इन टिप्स के जरिए रखें अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित  होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025