NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बढ़ते तापमान में आंखों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 विटामिन
    अगली खबर
    बढ़ते तापमान में आंखों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 विटामिन

    बढ़ते तापमान में आंखों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 विटामिन

    लेखन अंजली
    May 28, 2024
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक भयंकर लू पड़ने की संभावना जताई है।

    लंबे समय तक उच्च तापमान और तेज धूप के संपर्क में रहने से आंखों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे विटामिन के बारे में बताते हैं, जो लू से आंखों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

    #1

    विटामिन-A 

    विटामिन-A आंखों को स्वस्थ रखने में काफी सहयोग प्रदान कर सकता है।

    यह रोडोप्सिन नामक पोषक गुण को उत्तेजित करता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह रेटिना रिसेप्टर्स में रोशनी को अवशोषित करता है।

    इसके अलावा यह विटामिन कोशिकाओं के निर्माण और शरीर के समग्र विकास के लिए भी जरूरी है।

    विटामिन-A के लिए डाइट में दुग्ध उत्पाद, मछली का तेल, हरी सब्जियों और फल को शामिल किया जा सकता है।

    #2

    विटामिन-E

    यह विटामिन आंखों को मुक्त कणों की क्षति और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकता है, जो उम्र संबंधित आंखों की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त विटामिन-E त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन किडनी के रोगों और लंबी बीमारियों का इलाज करने में भी मदद कर सकता है।

    वनस्पति तेल, अनाज, मांस, अंडे, फल और सब्जियों में यह विटामिन मौजूद होता है।

    #3

    विटामिन-B2

    यह विटामिन राइबोफ्लेविन मोतियाबिंद के खतरे को कम करने और कॉर्निया समेत रेटिना के कार्य को समर्थन देकर आंखओं के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायता प्रदान कर सकता है।

    साथ ही यह खाने को ग्लूकोज में परिवर्तित करके ऊर्जा प्रदान कर सकता है।

    दुग्ध उत्पाद, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियो से भरपूर विटामिन-B2 समेत कई आवश्यक खनिज मिल सकते हैं।

    #4

    विटामिन-D

    यह विटामिन मैक्यूलर डिजनरेशन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

    बता दें कि मैक्यूलर डिजनरेशन आंखों से जुड़ा एक रोग है, जो केंद्रिय दृष्टि को प्रभावित करता है और आमतौर पर अधिक उम्र के लोगों को यह रोग होने की संभावना रहती है।

    यह विटामिन हड्डियों के विकास, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और सूजन को कम करने में भी सहायक है।

    वसायुक्त मछली, मशरूम आदि खाद्य पदार्थों में विटामिन-D मौजूद होता है।

    #5

    विटामिन-C

    विटामिन-C को एल-एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, जो आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती दे सकता है।

    हालांकि, मानव शरीर विटामिन-C का उत्पादन करने में असमर्थ है। इसलिए आप इसके फायदों को कुछ आहार स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं।

    आंवले के साथ ही खट्टे फलों और सब्जियों में विटामिन-C की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है।

    यहां जानिए विटामिन-C की कमी दूर करने वाले पेय पदार्थ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    खान-पान

    अपनी डाइट में शामिल करें गुलाब की स्वादिष्ट चाय, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य संबंधी लाभ  डाइट
    चाट खाने के हैं शौकीन? इन 5 आसान तरीकों से इस व्यंजन को बनाएं स्वस्थ डाइट
    खजूर-दूध से लेकर पालक पनीर तक, आयुर्वेद के अनुसार नहीं खाने चाहिए ये 5 खाद्य संयोजन स्वास्थ्य
    खाने योग्य इन फूलों से बनाए जा सकते हैं स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी   रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में बढ़ जाता है डेंगू का खतरा, जानिए खुद को मच्छरों से बचाने के तरीके डेंगू
    बची खिचड़ी को फेंके नहीं, बल्कि इससे बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन; आसान है रेसिपी खान-पान
    जरूरत से ज्यादा विटामिन-D स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं बीमारियों से बचाव
    प्रकृति से प्रेम है तो भारत के इन 5 जंगलों का जरूर करें रूख नेशनल पार्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025