NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जरूरत से ज्यादा विटामिन-D स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    जरूरत से ज्यादा विटामिन-D स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं

    जरूरत से ज्यादा विटामिन-D स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    May 17, 2024
    12:37 pm

    क्या है खबर?

    विटामिन-D को 'सनशाइन विटामिन' कहा जाता है।

    यह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। इसके साथ ही यह नर्वस सिस्टम, मांसपेशियों और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान कर सकता है।

    हालांकि, किसी भी चीज की अधिक मात्रा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

    आइए जानते हैं कि अधिक विटामिन-D से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

    #1

    हाइपरकैल्सीमिया

    जरूरत से ज्यादा विटामिन-D युक्त चीजों का सेवन या सप्लीमेंट्स लेते हैं तो इससे हाइपरकैल्सीमिया का खतरा बढ़ सकता है।

    हाइपरकैल्सीमिया एक ऐसी स्थिति है, जो खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण मतली, उल्टी, कमजोरी, बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षण सामने आते हैं।

    वहीं गंभीर मामलो में किडनी में पथरी या किडनी विफल की समस्या भी हो सकती है।

    यहां जानिए किडनी की पथरी को दूर करने वाले घरेलू नुस्खे।

    #2

    पाचन संबंधित समस्याएं

    विटामिन-D की अधिक खुराक लेने से मतली, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

    ये लक्षण व्यक्ति की सहनशीलता और विटामिन-D की मात्रा के आधार पर गंभीरता में भिन्न हो सकते हैं।

    अगर आप विटामिन-D की खुराक लेने के बाद लगातार गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा का अनुभव करते हैं तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से संपर्क करें।

    यहां जानिए पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने वाली एक्सरसाइज।

    #3

    किडनी पर पड़ता है दबाव

    अत्यधिक विटामिन-D का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, जिससे संभावित रूप से पहले से मौजूद किडनी की समस्या वाले व्यक्तियों की स्थिति बिगड़ सकती है।

    इसके कारण स्वस्थ व्यक्ति की किडनियां भी अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाती हैं और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

    अगर आप ऐसा कुछ नहीं चाहते तो विटामिन-D के सेवन पर ध्यान दें।

    यहां जानिए किडनी को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थ।

    #4

    हड्डियों को पहुंच सकता है नुकसान

    विटामिन-D कैल्शियम का अवशोषण बेहतर तरीके से करके हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

    हालांकि, विटामिन-D की अधिकता शरीर में कैल्शियम और मेटाबॉलिज्म के नाजुक संतुलन को बाधित कर सकती है, जिससे समय के साथ हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

    इस प्रभाव के लंबे समय तक रहने से ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ सकता है।

    यहां जानिए ऑस्टियोआर्थराइटिस के रोगियों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज।

    #5

    भ्रम या भटकाव महसूस होना 

    जब बहुत अधिक विटामिन-D कैल्शियम के स्तर को बाधित करता है तो इससे मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    इससे भ्रम पैदा हो सकता है, जिससे स्पष्ट रूप से सोचना कठिन हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त इससे भटकाव की स्थिति हो सकती है, जिससे आप खुद को खोया हुआ या किसी भी जगह से खुद को बाहर महसूस कर सकते हैं।

    यहां जानिए याददाश्त बढ़ाने वाले प्रभावी खाद्य पदार्थ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बीमारियों से बचाव
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बीमारियों से बचाव

    गैस्ट्राइटिस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज स्वास्थ्य
    यूरिन इंफेक्शन की समस्या से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपचार  घरेलू नुस्खे
    डायरिया की समस्या से राहत दिलाने में कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे स्वास्थ्य
    मोशन सिकनेस की समस्या होने पर इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन  खान-पान

    लाइफस्टाइल

    'मातृ दिवस' पर मां को खुद के हाथों से बनाकर दें उपहार, यादगार बन जाएगा दिन मातृ दिवस
    उत्तराखंड: 10 मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा, जानिए रजिस्ट्रेशन समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी  चार धाम यात्रा
    गर्मियों के दौरान डाइट में शामिल करें दही-चावल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ खान-पान
    बिना गन्ने के घर पर बनाया जा सकता है गन्ने का जूस, लगेगीं ये 4 सामग्रियां  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025