NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 सूपरफूड्स, डाइट में करें शामिल
    अगली खबर
    आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 सूपरफूड्स, डाइट में करें शामिल

    आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 सूपरफूड्स, डाइट में करें शामिल

    लेखन अंजली
    Nov 29, 2023
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    हमारा खान-पान आंखों की रोशनी को काफी हद तक प्रभावित करता है, इसलिए इसके प्रति सचेत रहकर हम अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, आंखों की रोशनी ठीक और इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए डाइट में बीटा-कैरोटीन, विटामिन A, विटामिन E, विटामिन C और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन आंखों के लिए अच्छा है।

    #1

    हरी सब्जियों का करें सेवन

    मेथी, बथुआ, ब्रोकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी हरी सब्जियां ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन की बेहतरीन स्रोत हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करके आंखों को बैक्टीरिया और वायरस आदि से प्रभावित होने से बचा सकती हैं।

    इनमें कैरोटीनॉयड और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होता है, जो उम्र से संबंधित आंखों की समस्याओं और नीली रोशनी से होने वाली आंखों के नुकसान से बचाते हैं।

    इसके अलावा इनमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो कोशिका वृद्धि और स्वस्थ दृष्टि को बढ़ावा देने में मदद करता है।

    #2

    खट्टे फल भी हैं लाभदायक

    खट्टे फलों में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जिससे सफेद रक्त कोशिकाओं की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद मिलती है।

    ये कोशिकाएं इम्यूनिटी का एक जरूरी हिस्सा है, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण और रोगों से लड़ने में मदद करती हैं।

    इस तरह से खट्टे फल आंखों को भी बैक्टीरिया या वायरस आदि से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं।

    यहां जानिए रोजाना खट्टे फलों का सेवन करने के फायदे।

    #3

    शकरकंद है प्रभावी

    बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखें भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आंखों की कमजोरी को दूर करने में शकरकंद का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

    दरअसल, शकरकंद में विटामिन E और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व आंखों से जुड़ी बीमारी एज रिलेटेड मैक्युलर डीजनरेशन को दूर रखने का काम करते हैं।

    साथ ही जिंक रेटिना को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है।

    यहां जानिए शकरकंद की 5 आसान रेसिपी।

    #4

    सूखे मेवों का सेवन भी है आंखों के लिए अच्छा

    सूखे मेवे विटामिन E से भरपूर होते हैं, जो आंखों को मुक्त कणों से बचाते हैं।

    इसके अतिरिक्त सूखे मेवों में जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह पोषक तत्व आंखों की कई समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए आपको बादाम, अखरोट और हेजलनट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

    यहां जानिए स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सूखे मेवे।

    #5

    नारंगी रंग के फल और सब्जियां भी हैं मददगार

    नारंगी रंग के फल और सब्जियां फाइटोकेमिकल्स से युक्त होते हैं, जिसे कैरोटेनॉयड्स के रूप में जाना जाता है और कैरोटेनॉयड विटामिन A से प्राप्त होते हैं।

    विटामिन A आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए आप गाजर, खुबानी, पपीता और कद्दू आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    यहां जानिए आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने वाले फलों के फायदे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025
    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल

    खान-पान

    केकड़ा डालकर चाय बना रही महिला, लोग बोले- यह नहीं देखा जा रहा अजब-गजब खबरें
    सर्दियों में करें इन 5 स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक्स का सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ  सर्दियों की देखभाल
    त्योहारों पर मिठाइयां खरीदने से पहले इन तरीकों से करें उनकी गुणवत्ता की जांच त्यौहार
    बिस्किट अब सिर्फ खाइये ही नहीं, इनसे मिठाई भी बनाइये; देखें वीडियो अजब-गजब खबरें

    लाइफस्टाइल

    खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो सकता है नुकसान खान-पान
    जन्मदिन विशेष: इलियाना डिक्रूज फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान का करती हैं पालन इलियाना डिक्रूज
    कोलकाता में धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों की भरमार, इन पर्यटन स्थलों का करें रुख  कोलकाता
    त्योहारों पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके घर की सजावट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025