NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं आम के ये 5 फेस पैक
    अगली खबर
    त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं आम के ये 5 फेस पैक

    त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं आम के ये 5 फेस पैक

    लेखन अंजली
    Jul 04, 2024
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    आम का महीना खत्म होने से पहले इसे खरीदें और इसका कुछ हिस्सा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें।

    यह रसदार फल विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-K, जैंथोफिल, पॉलीफेनोलिक्स, फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषित कर इसे कई समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

    आइए आज हम आपको 5 तरह के आम के फेस पैक बनाने के तरीके बताते हैं, जिनका इस्तेमाल त्वचा के लिए लाभदायक हो सकता है।

    #1

    आम, शहद और नींबू का फेस पैक

    आम के साथ शहद और नींबू का संयोजन त्वचा का अतिरिक्त तेल सोखकर कील-मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है।

    लाभ के लिए सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच आम का गूदा, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस एक साथ मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, फिर चेहरे पर जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।

    #2

    आम और एलोवेरा जेल का फेस पैक 

    यह फेस पैक त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करने और इसे हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए 2 बड़ी चम्मच आम का गूदा और 1 बड़ी चम्मच ताजा एलोवेरा जेल एक साथ मिलाएं, फिर इसे अपने चेहरे पर मेकअप ब्रश की मदद से लगाएं और जब आपको लगे फेसपैक अच्छे से सूख चुका है, तब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

    इसके बाद चेहरे को तौलिए से सुखाकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

    #3

    आम और एवोकाडो का फेस पैक

    आम और एवोकाडो का मिश्रण समय से पहले उभरने वाले बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में सहायता प्रदान कर सकता है।

    लाभ के लिए सबसे पहले 3 चम्मच आम का गूदा, 1 बड़ी चम्मच एवोकाडो का गूदा और थोड़ा नारियल का तेल एक साथ मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट मलें। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    यहां जानिए एवोकाडो से बनाए जाने वाले अन्य फेस पैक।

    #4

    आम, नारियल के तेल और दही का फेस पैक

    यह फेस पैक त्वचा की गंदगी को दूर करने और इसे निखारने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए 1 बड़ी चम्मच आम का गूदा, 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच दही को एक साथ अच्छे से मिला लें।

    अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में चेहरे को पानी से धो लें।

    यहां जानिए चमकती-दमकती त्वचा पाने के लिए पपीते के छिलकों का इस्तेमाल।

    #5

    आम, बेसन, बादाम और शहद का फेस पैक 

    सूरज के संपर्क में अधिक देर तक रहने से सनबर्न की समस्या हो सकती है, जिसके कारण त्वचा की असमान रंगत, जलन और लालिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।

    हालांकि, यह फेस पैक इस समस्या के असर को कम कर सकता है।

    लाभ के लिए 1 चम्मच आम का गूदा, आधी चम्मच बेसन, आधी चम्मच पीसे बादाम और थोड़ा शहद एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा

    त्वचा की देखभाल

    गर्मियों के दौरान त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है छाछ, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    पुदीने की पत्तियों से बने इन 5 फेस पैक के जरिए पाएं मुंहासों से छुटकारा  महिलाओं के लिए टिप्स
    गालों पर हो रहे हैं जिद्दी ब्लैकहेड्स? इन 5 घरेलू नुस्खों की मदद से भगाएं दूर  ब्लैकहेड्स
    त्वचा की देखभाल के लिए सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं ये 5 तरह के चावल, डाइट में करें शामिल खान-पान
    स्नैक्स के तौर पर खाते हैं मखाने? जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    मानसून के दौरान आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसून
    विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है कुसुम का तेल, जानिए इसके फायदे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025