NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान डाइट में शामिल करें नाशपाती, मिलेगें कई फायदे
    अगली खबर
    मानसून के दौरान डाइट में शामिल करें नाशपाती, मिलेगें कई फायदे

    मानसून के दौरान डाइट में शामिल करें नाशपाती, मिलेगें कई फायदे

    लेखन अंजली
    Jul 04, 2024
    03:49 pm

    क्या है खबर?

    मानसून के दौरान कई संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सुरक्षित रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना महत्वपूर्ण है।

    इसके लिए मानसून में आने वाले फल नाशपाती को डाइट में शामिल करना लाभदायक हो सकता है क्योंकि यह विटामिन-C, पोटेशियम, फोलेट, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    ये गुण बीमारियों के खिलाफ शरीर का सुरक्षा कवच बनने के साथ कई अन्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।

    आइए इसके 5 प्रमुख फायदे जानें।

    #1

    ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित

    मधुमेह रोगियों के लिए रोजाना एक नाशपाती खाना लाभदायक हो सकता है।

    इसका कारण है कि इसमें एंथोसायनिन नाम का एक खास तत्व होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करके ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है।

    नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्ट कम होने के कारण भी मधुमेह रोगी इसे खा सकते हैं।

    यहां जानिए मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक अन्य फल।

    #2

    सूजन को कर सकता है कम

    सूजन कई गंभीर रोगों का कारण बन सकती है और इसे प्राकृतिक रूप से कम करने में नाशपाती का सेवन मदद कर सकता है।

    इस फल में विटामिन-C और विटामिन-K होता है, जो शरीर के अंदर की सूजन को कम करने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

    कुछ दिनों तक लगातार नाशपाती खाने से आपको खुद ही असर महसूस होने लगेगा।

    यहां जानिए सूजन को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ।

    #3

    हृदय के लिए है लाभदायक

    नाशपाती का सेवन हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

    इसके अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव, विषाक्त पदार्थों और मुक्त कणों के प्रभाव को कम करके हृदय रोग के खतरे से भी आपको बचा सकते हैं।

    इसलिए हर दिन किसी न किसी रूप में एक नाशपाती का सेवन जरूर करें।

    #4

    लिवर का रख सकता है ध्यान

    अगर आपको या आपके घर में किसी को भी लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो रोजाना एक नाशपाती का सेवन जरूर करें।

    नाशपाती में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से लिवर को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

    इसके अलावा नाशपाती का सेवन फास्ट कार्बन टेट्राक्लोराइड टॉक्सिन से भी लिवर की रक्षा करने में मदद कर सकता है।

    #5

    कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोके 

    नाशपाती में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर को बढ़ने से रोकने में भी मदद कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें पॉलीफेनॉल्स नामक पोषक तत्व भी पाया जाता है, जो कैंसर के जोखिमों को बढ़ने से रोकने में काफी मदद कर सकता है।

    साथ ही नाशपाती का सेवन स्वस्थ कोशिकाओं को सुरक्षा प्रदान कर कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है।

    हालांकि, कैंसर रोगी किसी भी खान-पान की चीज से ज्यादा अपने इलाज को प्राथमिकता दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन
    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स

    मानसून

    हीरो के दोपहिया वाहन होंगे महंगे, इतनी बढ़ सकती है कीमत  हीरो मोटोकॉर्प
    अल नीनो के कारण देश में 5 साल में सबसे कम रहा मानसून भारतीय मौसम विभाग
    अच्छी बारिश के लिए देश के अलग-अलग कोनों में निभाई जाती हैं ये अजीबोगरीब परंपराएं भारत की खबरें
    कार केयर टिप्स: सर्दियों में ऐसे कर सकते हैं गाड़ी की देखभाल  काम की बात

    खान-पान

    दोपहर के भोजन से जुड़ी ये आदतें वजन बढ़ाने के लिए हो सकती हैं जिम्मेदार  वजन घटाना
    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे  स्वास्थ्य
    क्या खाने को भी मापा जा सकता है? जानिए इसका तरीका और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    लीची को 4-5 दिनों तक खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं यह तरीका लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    स्नैक्स के तौर पर खाते हैं मखाने? जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    मानसून के दौरान आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसून
    विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है कुसुम का तेल, जानिए इसके फायदे खान-पान
    कतर एयरवेज बनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस, शीर्ष 100 में 3 भारतीय एयरलाइंस भी शामिल कतर एयरवेज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025