NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच किन-किन राज्यों ने फिर अनिवार्य किया मास्क?
    देश

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच किन-किन राज्यों ने फिर अनिवार्य किया मास्क?

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच किन-किन राज्यों ने फिर अनिवार्य किया मास्क?
    लेखन भारत शर्मा
    Apr 21, 2022, 04:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच किन-किन राज्यों ने फिर अनिवार्य किया मास्क?
    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच किन-किन राज्यों ने फिर अनिवार्य किया मास्क?

    देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा होने लगा है। यही कारण है कि देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में प्रतिदिन उछाल देखने को मिला है। दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए राज्यों ने अब फिर से मास्क की अनिवार्यता लागू करना शुरू कर दिया है। आइय जानते हैं कि किन-किन राज्यों ने मास्क को फिर से अनिवार्य किया है।

    उत्तर प्रदेश के सात जिलों में मास्क लगाना है जरूरी

    उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के प्रतिदिन 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। बुधवार को यहां 168 नए मामले सामने आए, लेकिन कोई मौत नहीं हुई। प्रतिदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले 18 अप्रैल को राजधानी लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर जिलों में फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्मान लगाने की भी बात कही थी।

    उत्तर प्रदेश में 2 अप्रैल को हटाई थी मास्क की अनिवार्यता

    बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 अप्रैल से कोरोना संबंधी सभी पाबंदियों को खत्म करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की आवश्यकता को खत्म कर दिया था। हालांकि, उसके बाद फिर से बढ़े मामलों को देखते हुए फिर से सख्ती की गई है।

    हरियाणा सरकार ने चार जिलों में अनिवार्य किया मास्क

    हरियाणा में 15 अप्रैल तक प्रतिदिन 200 से कम मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब इसमें इजाफा हो रहा है। बुधवार को यहां 310 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर की हालत सबसे अधिक खराब है। इसको देखते हुए 18 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली-NCR के इन चारों जिलों में मास्क अनिवार्य कर दिया। अब इन जिलों में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

    चंडीगढ़ में भी जरूरी किया जा चुका है मास्क

    भले ही चंडीगढ़ में संक्रमण के मामलों में इजाफा नहीं हो रहा है, लेकिन हरियाणा और पंजाब से संपर्क होने को देखते हुए प्रशासन ने 19 अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी सलाह दी गई है। इससे पहले प्रशासन ने 2 अप्रैल से मास्क को वैकल्पिक बना दिया था।

    दिल्ली में बुधवार से फिर से अनिवार्य हुआ मास्क

    बता दें कि दिल्ली में बड़ी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक यहां प्रतिदिन 200-300 मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है। बुधवार को यहां 1,009 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार को बैठक कर मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया। उल्लंघन करने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

    दिल्ली में 2 अप्रैल को हटाई थी मास्क की अनिवार्यता

    कोरोना महामारी की तीसरी लहर बाद मामलों में लगातार गिरावट आने के बाद दिल्ली सरकार ने दो अप्रैल से मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था, लेकिन महज 17 दिन के बाद ही बढ़ते मामलों के कारण इसे फिर अनिवार्य करना पड़ा है।

    पंजाब में भी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अनिवार्य हुआ मास्क

    देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए सार्वजनिक परिवहन (बस, ट्रेन, टैक्सी और विमान), सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, कक्षाओं, कार्यालयों और इनडोर सभाओं जैसी बंद जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि, आदेश में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने का उल्लेख नहीं किया गया है।

    पश्चिम बंगाल में भी अनिवार्य है मास्क

    बता दें पश्चिम बंगाल में अभी संक्रमण के मामलों में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा है, लेकिन उसके बाद भी यहां मास्क अनिवार्य है। इस महीने की शुरुआत में जहां अधिकतर राज्यों ने कोरोना संबंधित पाबंदियों को हटाकर मास्क की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया था, वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने पाबंदियों में ढील देने के बाद भी मास्क को अनिवार्य रखा था। अब सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्मान लगाने का निर्णय किया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। देश में बीते दिन 2,380 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 15 प्रतिशत अधिक हैं। बीते दिन 56 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,49,974 हो गई है। इनमें से 5,22,062 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 13,433 हो गई है।

    देश में फिर से 1 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट

    चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान के शोधकर्ता सीताभरा सिन्हा ने बुधवार को बताया था कि देश में 12 से 18 अप्रैल के सप्ताह में ट्रांसमिशन रेट या रिप्रोडक्टिव रेट (R) वैल्यू 1.07 पर पहुंच गई है। यह संक्रमण के तेजी से बढ़ने का संकेत है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं शकरकंद के ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शतक, ऐसा रहा चौथा दिन  टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ
    ChatGPT के बाद अब दस्तक देंगे गूगल बार्ड और बायडू एर्नी नाम के AI चैटबॉट ChatGPT

    दिल्ली

    श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने मिक्सर में पीसी थीं श्रद्धा की हड्डियां, चार्जशीट में किया गया दावा दिल्ली पुलिस
    दिल्ली मेयर चुनाव: भाजपा-AAP का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई दिल्ली नगर निगम
    G-20: ऑटो-कैब चालकों को पहननी होगी निर्धारित वर्दी, नहीं तो लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना G-20 शिखर सम्मेलन
    क्या हवाई यात्रा से तेज हो जाएगा सड़क के जरिए सफर? जानें नितिन गडकरी क्या बोले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

    हरियाणा

    सूरजकुंड में लगा शानदार अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जानिए क्या-क्या है खास पर्यटन
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने व्यक्ति को 10 किलोमीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार यमुना एक्सप्रेसवे
    वीडियो: 'पॉन्डमैन' ने बताया गांव के गंदे पानी को साफ करके तालाब तक पहुंचाने का तरीका स्वच्छता ही सेवा
    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया NSA लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: हरदोई जा रहे अखिलेश यादव के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकराईं अखिलेश यादव

    कोरोना वायरस

    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    वर्ष 2022 में 7.5 लाख भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश गए, 5 साल में सबसे अधिक विदेश में पढ़ाई
    बजट सत्र: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान निर्मला सीतारमण
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023