NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / क्या है 'मिशन लाइफ' जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में की है शुरुआत?
    अगली खबर
    क्या है 'मिशन लाइफ' जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में की है शुरुआत?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की मौजूदगी में की 'मिशन लाइफ' की शुरुआत

    क्या है 'मिशन लाइफ' जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में की है शुरुआत?

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 20, 2022
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर गुरुवार को केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की मौजूदगी में 'मिशन लाइफ' (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान की शुरुआत की।

    इस मिशन को जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने की दिशा में मजबूत कदम माना जा रहा है।

    ऐसे में आइये जानते हैं कि मिशन लाइफ और इसकी खासियत क्या है।

    संबोधन

    पर्यावर की सुरक्षा के लिए प्रेरित करता है 'मिशन लाइफ'- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने 'मिशन लाइफ' की शुरुआत करने के बाद लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील करते हुए कहा कि यह मिशन हमें पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति प्रेरित करता है। आज भारत प्रगति और प्रकृति का उत्तम उदाहरण बन रहा है।

    उन्होंने कहा कि लोग अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर पर्यावरण को बचा सकते हैं। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जिंदगी में एकता ही सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर है और लोगों को इसे समझना होगा।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 'मिशन लाइफ' का सिद्धांत

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'मिशन लाइफ' लाइफस्टाइल ऑफ द प्लैनेट, फॉर द प्लैनेट एंड बाय द प्लैनेट के मूल सिद्धांत पर चलता है। यह लोगों को प्रेरित करता है कि वह अपनी दिनचर्या में ऐसा बदलाव करें जो पर्यावरण को सुरक्षित कर सके।

    आदत

    लोगों की आदतें पर्यावरण पर डाल रही बुरा असर- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग एसी का तापमान 17 डिग्री तक गिराना पसंद करते हैं, लेकिन उनकी इस पसंद से पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि आज ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्रों का जलस्तर बढ़ रहा है, नदियां सूख रही हैं और मौसम अनिश्चित हो रहे हैं। यह बदलाव लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन को सिर्फ नीति के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। इसके लिए व्यक्तिगत प्रयास करने होंगे।

    सवाल

    आखिर क्या है 'मिशन लाइफ'?

    'मिशन लाइफ' को प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर 2021 में ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन को लेकर आयोजित COP26 शिखर सम्मलेन में लॉन्च किया था।

    इसमें लाइफ का मतलब लाइफस्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट (LiFE) है।

    इसका उद्देश्य व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर बड़े स्तर के उपायों और कार्यों को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है।

    अब इसके भारत के नेतृत्व में एक वैश्विक जन आंदोलन बनने की उम्मीद लगाई जा रही है।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी ने COP26 शिखर सम्मलेन क्या दिया था संदेश?

    प्रधानमंत्री मोदी COP26 शिखर सम्मलेन मिशन लाइफ की शुरुआत करते हुए कहा था कि इसके पीछे विचार ऐसी जीवनशैली अपनाने से है, जो धरती के अनुकूल हो। यह मिशन अतीत से सीखता है, वर्तमान में संचालित होता है और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करता है।

    उद्देश्य

    क्या है 'मिशन लाइफ' का उद्देश्य?

    'मिशन लाइफ' का उद्देश्य स्थिरता के प्रति लोगों के सामूहिक दृष्टिकोण को बदलने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति का पालन करना है।

    इसमें सबसे पहले लोगों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल कार्यों कार्य करने को प्रेरित करना है।

    इसके बाद उद्योगों और बाजारों को बदलती मांग (आपूर्ति) के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाना और दीर्घकालीन खपत और उत्पादन (नीति) के समर्थन के लिए सरकार और औद्योगिक नीति को प्रभावित करना है।

    कार्य

    लोगों से की जाएगी पर्यावरण बचाने के लिए शपथ लेने की अपील

    'मिशन लाइफ' में दुनियाभर से एक नई शुरुआत की अपील की जाएगी। इसमें पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ लेने और सेनानी बनने के अलावा संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    मिशन लाइफ में छोटी-छोटी चीजों के प्रति भी जागरूकता पैदा की जाएगी।

    इसमें प्लास्टिक बैग की जगह पर कपड़े के थैलों का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी का इंजन बंद रखने और पानी का दुरुपयोग रोकने और अन्न का आदर करना शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    जलवायु परिवर्तन
    पर्यावरण
    संयुक्त राष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    नरेंद्र मोदी

    लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से पीछे हटने लगे भारत और चीन के सैनिक चीन समाचार
    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में 11 सितंबर को भारत में राजकीय शोक का ऐलान गृह मंत्रालय
    SCO सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे मोदी, जिनपिंग, पुतिन और शरीफ से हो सकती है मुलाकात चीन समाचार
    केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना बंद करने पर बनाया जा सकता था उपराष्ट्रपति- सत्यपाल मलिक मनोहर लाल खट्टर

    जलवायु परिवर्तन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित स्वीडन
    जलवायु परिवर्तन: ट्रम्प ने फिर लगाए भारत पर आरोप, कहा- न स्वच्छ हवा, न स्वच्छ पानी चीन समाचार
    तेजी से बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, भारत के इन चार शहरों को बड़ा खतरा मुंबई
    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें

    पर्यावरण

    गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मददगार हैं ये पौधे घर की सजावट
    सुप्रीम कोर्ट की समिति ने बताया आखिर कितनी होती है एक पेड़ की कीमत सुप्रीम कोर्ट
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर ग्लोबल वॉर्मिंग
    दुनियाभर में मौजूद पक्षियों की 48 प्रतिशत प्रजातियों की आबादी में आई गिरावट- अध्ययन भारत की खबरें

    संयुक्त राष्ट्र

    कोरोना वायरस: अफवाहों को रोकने के लिए व्हाट्सऐप ने उठाए दो बड़े कदम व्हाट्सऐप
    वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट: फिनलैंड फिर बना सबसे खुशहाल देश, 144वें स्थान पर भारत भारत की खबरें
    WHO ने की सराहना, कहा- भारत में कोरोना वायरस को खत्म करने की जबरदस्त क्षमता चीन समाचार
    चीन ने रोका UNSC में कोरोना वायरस पर चर्चा का प्रस्ताव चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025