NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 'भारत' और 'इंडिया' की बहस पर UN बोला- नाम बदलने का आवेदन आया तो करेंगे विचार
    अगली खबर
    'भारत' और 'इंडिया' की बहस पर UN बोला- नाम बदलने का आवेदन आया तो करेंगे विचार
    G-20 के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने के बाद से 'भारत' और 'इंडिया' को लेकर विवाद चल रहा है

    'भारत' और 'इंडिया' की बहस पर UN बोला- नाम बदलने का आवेदन आया तो करेंगे विचार

    लेखन आबिद खान
    Sep 07, 2023
    10:57 am

    क्या है खबर?

    देश में इन दिनों नाम को लेकर खूब बहस चल रही है। 'भारत' और 'इंडिया' को लेकर राजनीतिक पार्टियों से लेकर सेलिब्रिटी तक 2 पक्षों में बंटे दिख रहे हैं। अब इस विवाद में संयुक्त राष्ट्र (UN) का भी बयान आया है।

    UN ने बताया है कि कैसे किसी देश का नाम बदला जाता है और इसकी क्या प्रक्रिया होती है। UN प्रवक्ता ने कहा कि देश द्वारा नाम बदलने का आवेदन मिलने के बाद ही विचार किया जाता है।

    UN

    नाम बदलने पर UN ने क्या कहा?

    UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश का नाम बदला जा सकता है।

    उन्होंने कहा, "जिस तरह तुर्किए के मामले में वहां की सरकार ने नाम बदलने को लेकर हमें औपचारिक आवेदन भेजा था, जिसके बाद ही नाम बदला गया। अगर इसी तरह हमें किसी और देश से आवेदन मिलता है तो हम उस पर विचार करेंगे।"

    शुरुआत

    कैसे शुरू हुआ नाम को लेकर विवाद?

    इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी G-20 रात्रिभोज निमंत्रण में उन्हें 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' के तौर पर संबोधित किया गया। पहले इसकी जगह पर 'प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया' लिखा जाता था।

    प्रधानमंत्री के इंडोनेशिया दौरे को लेकर जो आधिकारिक बयान जारी किया गया, उसमें भी 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' लिखा गया।

    विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि केंद्र सरकार विपक्षी गठबंधन INDIA से डरकर देश का नाम बदलने में जुटी है।

    प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को विवाद से दूर रहने को कहा

    6 सितंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को भारत बनाम इंडिया विवाद पर चुप रहने की सलाह दी है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर केवल आधिकारिक प्रवक्ता या जिसे बोलने की जिम्मेदारी दी गई है, वही बोले।

    प्रधानमंत्री ने बाकी मंत्रियों को इस मुद्दे पर न बोलने को कहा है। बता दें कि इस मामले पर दोनों पक्षों की ओर से खूब बयानबाजी हो रही है।

    नाम

    अब तक किन देशों ने बदले हैं अपने नाम?

    बता दें कि देशों के नाम बदलने का मामला कोई नया नहीं है। समय-समय पर कोई न कोई देश अपने नाम में बदलाव करता रहा है।

    हाल ही में तुर्की ने अपना नाम बदलकर तुर्किए किया था। इससे पहले पर्शिया ने खुद का नाम ईरान कर लिया था।

    पहले श्रीलंका सिलोन, थाईलैंड सियाम, म्यांमार बर्मा, नीदरलैंड हालैंड, चेकिया चेक गणराज्य और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो जायरे नाम से जाना जाता था।

    इंडिया

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दरअसल, इंडिया शब्द की उत्पत्ति 'इंडस' नामक शब्द से हुई है। हमारी सभ्यता का नाम सिंधु घाटी था, जो सिंधु नदी के पास थी। सिंधु घाटी को इंडस वैली कहा जाता था। यही शब्द बदलकर लैटिन भाषा में इंडिया हो गया।

    नाम को लेकर एक दूसरी थ्योरी कहती है कि अंग्रेजों को भारत या हिंदुस्तान का उच्चारण करने में परेशानी होती थी। इस वजह से उन्होंने भारत को इंडिया कहना शुरू कर दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    द्रौपदी मुर्मू
    संयुक्त राष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    नरेंद्र मोदी

    शरद पवार ने नरेंद्र मोदी को घेरा, बोले- प्रधानमंत्री ने मणिपुरी महिलाओं का दर्द नहीं समझा शरद पवार
    दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे केजरीवाल, मणिपुर और चीन पर घेरा; जानें क्या-क्या कहा अरविंद केजरीवाल
    मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीन ने लद्दाख से पीछे हटने से इनकार किया- रिपोर्ट चीन समाचार
    राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दावा राहुल गांधी

    द्रौपदी मुर्मू

    जस्टिस यूयू ललित बने देश के 49वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ दिल्ली हाई कोर्ट
    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में 11 सितंबर को भारत में राजकीय शोक का ऐलान गृह मंत्रालय
    महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में भाग लेने लंदन जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू लंदन
    महारानी का अंतिम संस्कार: किन-किन देशों के नेताओं को बुलाया गया है और किन्हें नहीं? यूनाइटेड किंगडम (UK)

    संयुक्त राष्ट्र

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शशि थरूर
    पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, अब तक 982 की मौत और 1,456 घायल पाकिस्तान समाचार
    वीगर मुस्लिम: UN रिपोर्ट में चीन पर गंभीर आरोप, मानवता के खिलाफ अपराध की आशंका जताई चीन समाचार
    क्या है वीगर मुसलमानों का पूरा मुद्दा, जिन पर चीन कर रहा अत्याचार? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025