NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दावा
    अगली खबर
    राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दावा
    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की पुष्टि की है

    राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दावा

    लेखन नवीन
    Aug 18, 2023
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने यह दावा किया है।

    बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल ने अमेठी और केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा था। अमेठी में उन्हें हार मिली थी, लेकिन वायनाड में उनकी भारी जीत हुई थी।

    अब एक बार फिर चर्चा चली है कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ने वाले हैं।

    अमेठी

    फिर हो सकता है राहुल और स्मृति के बीच मुकाबला

    अमेठी सीट में एक बार फिर राहुल और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कभी कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में राहुल को स्मृति ने लगभग 55,000 वोटों के अंतर से हराया था।

    अमेठी लोकसभा क्षेत्र कभी गांधी परिवार का गढ़ था। राहुल यहां से 2004 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं, जब उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके लिए सीट खाली कर दी थी।

    प्रियंका

    राय ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोला?

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राय ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।

    गौरतलब है कि 2019 चुनाव में भी ऐसी अटकलें थीं कि प्रियंका प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन आखिरी वक्त पर कांग्रेस ने इस सीट से अजय राय को मैदान में उतार दिया था।

    वाड्रा

    प्रियंका के चुनाव लड़ने क्यों लगाई जा रही हैं अटकलें?

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय की टिप्पणी प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा द्वारा उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं का संकेत देने के कुछ दिनों बाद आई है।

    समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए वाड्रा ने कहा था, "उन्हें (प्रियंका को) निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं। वह संसद में रहने की हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।"

    राहुल

    इसी महीने राहुल की लोकसभा सदस्यता हुई है बहाल

    बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को बड़ी राहत दी है। इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है।

    4 अगस्त को कोर्ट ने राहुल दोषसिद्धि और 2 साल की सजा के आदेश पर रोक लगा दी थी। इससे पहले मार्च में सूरत कोर्ट ने राहुल को दोषी पाते हुए 2 साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी सांसदी रद्द हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    नरेंद्र मोदी

    ताज़ा खबरें

    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सामने आईं तस्वीरें  शर्मिला टैगोर
    गूगल ने एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया नोटबुकLM ऐप  गूगल

    राहुल गांधी

    मणिपुर: हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले जा रहे राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर पहुंचे, राहत शिविर में बच्चों के साथ खाया खाना मणिपुर
    मोदी सरनेम मामला: झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, फिलहाल नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई  झारखंड हाई कोर्ट
    मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाई कोर्ट का सजा पर रोक लगाने से इनकार गुजरात हाई कोर्ट

    लोकसभा चुनाव

    ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- TMC अकेले दम पर लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव  ममता बनर्जी
    लोकसभा चुनाव से पहले नए मोर्चे की कवायद तेज, विपक्षी दलों ने कांग्रेस से बनाई दूरी तृणमूल कांग्रेस
    विपक्षी एकता की कवायद तेज, कांग्रेस ने समान विचारधारा वाली पार्टियों को दिया बैठक का न्योता मल्लिकार्जुन खड़गे
    नीतीश की राहुल और खड़गे के साथ बड़ी बैठक, विपक्ष को एकजुट करने पर बनी सहमति  मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस समाचार

    बेंगलुरू: विपक्ष की महाबैठक शुरू, न्यूनतम साझा कार्यक्रम और गठबंधन का नाम हो सकता है तय  बेंगलुरु
    विपक्ष की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद में दिलचस्पी नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे
    INDIA बनाम NDA: विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखा गया  मल्लिकार्जुन खड़गे
    'जीतेगा भारत' होगी विपक्षी गठबंधन INDIA की टैगलाइन, उद्धव ठाकरे ने दिया था सुझाव बेंगलुरु

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने 'लाल डायरी' पर घेरा तो गहलोत का पलटवार- आपको लाल टमाटर नहीं दिखता अशोक गहलोत
    राहुल गांधी का पलटवार, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा ने मणिपुर को जलाया राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: क्या है 'लाल डायरी' से संबंधित मामला, जिस पर राजस्थान की सियासत गर्म?  राजस्थान
    अयोध्या: राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे 5 लाख श्रद्धालु, प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025