NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / महारानी का अंतिम संस्कार: किन-किन देशों के नेताओं को बुलाया गया है और किन्हें नहीं?
    अगली खबर
    महारानी का अंतिम संस्कार: किन-किन देशों के नेताओं को बुलाया गया है और किन्हें नहीं?
    महारानी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में किन-किन देशों के नेताओं को बुलाया गया है?

    महारानी का अंतिम संस्कार: किन-किन देशों के नेताओं को बुलाया गया है और किन्हें नहीं?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 15, 2022
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अंतिम संस्कार होगा।

    इसमें शाही परिवार के सदस्यों समेत दुनियाभर के नेता हिस्सा लेंगे। यह यूनाइटेड किंगडम (UK) में दशकों बाद होने वाला इतना बड़ा कार्यक्रम होगा।

    इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए करीब 500 प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपति और विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं कुछ देशों को आमंत्रण नहीं भेजा गया है।

    आइये जानते हैं कि इस कार्यक्रम के लिए किसे आमंत्रित किया गया है और किसे नहीं।

    जानकारी

    यूरोप के शाही परिवार लेंगे हिस्सा

    यूरोप के कई शाही परिवार महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें से कई महारानी के करीबी रिश्तेदार हैं।

    बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मेथिल्डे और नीदरलैंड के राजा विल्लेम-एलेक्जेंडर और उनकी पत्नी रानी मैक्सिमा ने कार्यक्रम में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

    वहीं स्पेन के राजा-रानी और नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क और मोनाको के शाही परिवारों ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

    जानकारी

    अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचेंगे लंदन

    व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शाही परिवार ने ओबामा दंपत्ति को भी निजी आमंत्रण भेजा है।

    जानकारी

    कॉमनवेल्थ देशों के नेताओं को भेजा गया आमंत्रण

    एक समय शाही परिवार के अधीन रहे कॉमनवेल्थ देशों के नेता भी महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और माना जा रहा है कि वो कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    कॉमनवेल्थ देशों में गवर्नर जनरल के तौर पर सेवाएं दे चुके प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी लंदन जाएंगे।

    जानकारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएंगी लंदन

    महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 17 से 19 सितम्बर तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन का दौरा करेंगी।

    जानकारी

    ये वैश्विक नेता हो सकते हैं शामिल

    इन नेताओं और प्रतिनिधियों के अलावा जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, तुर्की और फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने कार्यक्रम में आने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

    जापान के सम्राट, यूरोपीय संघ की प्रमुख समेत कई महत्वपूर्ण मंचों के अध्यक्षों को अंतिम संस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

    अभी तक यह साफ नहीं है कि चीन को आमंत्रण भेजा जाएगा और वह इसे स्वीकार करेगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामने कर रहे ईरान के राजदूत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    महारानी का अंतिम संस्कार

    किन नेताओं को नहीं बुलाया गया है?

    ब्रिटिश सरकार के पूर्ण कूटनीतिक संबंध न होने के कारण सीरिया, वेनेजुएला और अफगानिस्तान से किसी भी नेता को नहीं बुलाया गया है। इसी तरह रूस, बेलारूस और म्यांमार को भी आमंत्रण नहीं भेजा गया है। यूक्रेन युद्ध के चलते ब्रिटेन और रूस के संबंधों में तनाव चल रहा है।

    उत्तर कोरिया और निकारागुआ को केवल अपने राजदूत भेजने के लिए कहा गया है और उनके राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित नहीं किया गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    96 साल की उम्र में हुई थी महारानी की मौत

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वो पिछले कई महीनों से बीमार थीं और उन्होंने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस ली।

    इससे पहले उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया था और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखकर चिकित्सकों ने भी चिंता जताई थी।

    एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में गद्दी पर बैठीं और उन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन की राजशाही सत्ता को संभाला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    जो बाइडन
    द्रौपदी मुर्मू
    रानिल विक्रमसिंघे

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    UK का कोविशील्ड को मान्यता नहीं देना भेदभावपूर्ण, करेंगे पारस्परिक उपाय- सरकार भारत की खबरें
    क्या नई यात्रा नीति के तहत अमेरिका की यात्रा कर पाएंगे वैक्सीन लगवा चुके भारतीय? अमेरिका
    भारत की चेतावनी के बाद UK ने दी 'कोविशील्ड' को मान्यता, जारी की नई एडवाइजरी भारत की खबरें
    विदेश जाने वालों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर दर्ज होगी जन्मतिथि, सरकार ने शुरू की सुविधा एस जयशंकर

    जो बाइडन

    दुनिया-जहां: कितना खूंखार था ISIS प्रमुख अल-कुरैशी और अमेरिका ने उसे कैसे मार गिराया? अमेरिका
    रूस के साथ जारी तनाव के बीच बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा अमेरिका
    यूक्रेन संकट: रूसी आक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच अपना दूतावास खाली करेगा अमेरिका अमेरिका
    यूक्रेन संकट को लेकर पुतिन और बाइडन की बातचीत, नहीं निकला कोई समाधान अमेरिका

    द्रौपदी मुर्मू

    भाजपा के नेतृत्व वाली NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी
    कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जो बन सकती हैं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति? भाजपा समाचार
    राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? ममता बनर्जी
    NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिलचस्प बातें राष्ट्रपति चुनाव

    रानिल विक्रमसिंघे

    श्रीलंका बम धमाके: पढ़े-लिखे और अच्छे परिवारों से थे आत्मघाती हमलावर, एक महिला भी शामिल भारत की खबरें
    श्रीलंका के पास बचा सिर्फ एक दिन का पेट्रोल स्टॉक, बढ़ सकती है बिजली कटौती- प्रधानमंत्री अमेरिका
    श्रीलंका संकट: प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दिया श्रीलंका
    राजपक्षे के भागने के बाद श्रीलंका में आपातकाल, कार्यवाहक राष्ट्रपति बने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे श्रीलंका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025