NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में सामने आया कोरोना वायरस का पहला मामला, तेलंगाना में भी एक संक्रमित
    अगली खबर
    दिल्ली में सामने आया कोरोना वायरस का पहला मामला, तेलंगाना में भी एक संक्रमित

    दिल्ली में सामने आया कोरोना वायरस का पहला मामला, तेलंगाना में भी एक संक्रमित

    लेखन मुकुल तोमर
    संपादन Manoj Panchal
    Mar 02, 2020
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला दिल्ली और दूसरा मामला तेलंगाना का है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपने बयान में बताया कि दिल्ली के शख्स का इटली और तेलंगाना के शख्स का दुबई से यात्रा का रिकॉर्ड है। उनकी बाकी यात्राओं के रिकॉर्ड के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

    मंत्रालय के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

    अन्य मामले

    केरल में आए थे कोरोना वायरस के तीन मामले

    इससे पहले भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन मामले सामने आ चुके हैं। ये तीनों ही मामले केरल में सामने आए थे।

    तीनों मरीज चीन के वुहान शहर से लौटे छात्र थे। वुहान कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है। अभी तीनों छात्र ठीक हो चुके हैं।

    तीसरा मामला सामने आने के बाद केरल सरकार ने राज्य में मेडिकल आपातकाल घोषित कर दिया था और बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    चीन में फंसे भारतीय

    चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को भी निकाला गया

    इसके अलावा भारत ने चीन में फंसे अपने सैकड़ों नागरिकों को भी बाहर निकाला है। फरवरी के पहले हफ्ते में वुहान में फंसे लगभग 600 भारतीय नागरिकों को भारत लाया गया था।

    इन सभी लोगों को दिल्ली के पास हरियाणा में केंप बनाकर रखा गया।

    वहीं 27 फरवरी को एक और विशेष विमान के जरिए 112 लोगों को चीन से भारत वापस लाया गया। इनमें से 76 भारतीय और 36 विदेशी हैं। उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    जानकारी

    क्या है कोरोना वायरस?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस एक वायरस परिवार है। इससे पीड़ित होने पर जुकाम, सांस लेने में परेशानी और किडनी फेल होने से मौत तक हो सकती है।

    यह वायरस पशुओं के जरिए इंसानों में फैलता है। पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने पर दूसरा व्यक्ति भी इससे संक्रमित हो जाता है।

    अभी तक इसका उपचार नहीं ढूंढा जा सका है। केवल लक्षणों के आधार पर पीड़ित व्यक्ति का इलाज किया जा सकता है।

    जानकारी

    अब तक पूरी दुनिया में 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत

    चीन के वुहान से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस (COVID-19) की चपेट में आज दुनिया के 60 से ज्यादा देश हैं। दुनियाभर में इसके कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3,000 से ज्यादा हो गई है और 80,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

    लक्षण और बचाव

    ये हैं कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव

    इस वायरस से संक्रमित होने पर सबसे पहले बुखार की शिकायत होती है। उसके बाद खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

    यह छूने, हाथ मिलाने, खांसने और छींकने से हवा में फैलता है और दूसरे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता है।

    इससे बचने के लिए अपने हाथों को साफ रखें, बीमार व्यक्ति के पास जाने से बचें, खांसते या छींकते समय मुंह पर मास्क रखें और बीमार होने पर घर से बाहर निकलने से बचें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    केरल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    चीन समाचार

    गर्लफ्रेंड से शादी करने से बचने के लिए जेल चला गया शख्स, कर डाला यह काम अजब-गजब खबरें
    कोरोना वायरस: चीन में 25 मौतें, कई भारतीय फंसे; दूसरे देशों में भी सामने आए मामले भारत की खबरें
    पिछले एक साल में भारत में बढ़ा भ्रष्टाचार, करप्शन इंडेक्स में दो स्थान फिसला भारत की खबरें
    मुंबई: चीन से लौटे दो लोगों में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में भर्ती भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    ट्रंप ने दिए भारत दौरे पर ट्रेड डील न होने के संकेत, कहा- बाद में करेंगे दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,000 पार, नए मामलों की संख्या में गिरावट चीन समाचार
    अमेरिका के राष्ट्रपति का 'जबरा फैन' है यह शख्स, घर में बनवाया है ट्रंप का मंदिर तेलंगाना
    UK में लागू होगा नया इमिग्रेशन सिस्टम, भारतीयों को होगा फायदा यइटेड किंगडम

    दिल्ली

    दिल्ली: हिंसा के बीच फरिश्ता बना भाजपा पार्षद, हिंसक भीड़ से मुस्लिम परिवार को बचाया दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में हिंसा: मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंचा, 56 पुलिसकर्मी घायल दिल्ली पुलिस
    जाते-जाते दिल्ली में हिंसा और पाकिस्तान पर ये बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की खबरें
    उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    केरल

    यहां जेल के कैदी चला रहे ब्यूटी पार्लर, सेवाएं मार्केट से सस्ती भारत की खबरें
    शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किताब में 'नायर' महिलाओं का अपमान करने का आरोप शशि थरूर
    नागरिकता कानून: लखनऊ हिंसा के पीछे पुलिस ने बताया इस्लामिक संगठन PFI का हाथ, दो गिरफ्तार दिल्ली
    60 वर्षीय जोड़े को ओल्ड एज होम में हुआ प्यार, रचाई शादी; देखें वायरल तस्वीरें अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025