NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: चीन से लौटे दो लोगों में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में भर्ती
    देश

    मुंबई: चीन से लौटे दो लोगों में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

    मुंबई: चीन से लौटे दो लोगों में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में भर्ती
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 24, 2020, 04:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: चीन से लौटे दो लोगों में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

    चीन से मुंबई आए दो भारतीय नागरिकों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इन्हें फिलहाल कस्तूरबा अस्पताल में निगरानी में रखा गया है और जांच के लिए इनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों मरीजों का हल्के सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं। अभी तक इनके कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि चीन में इन दिनों इस वायरस के प्रकोप फैला हुआ है, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई है।

    22 जनवरी को मुंबई लौटे थे दोनोें यात्री

    बतौर रिपोर्ट्स, चीन से मुंबई हवाई अड्डे पर आने लगभग 1,740 यात्रियों की जांच की गई है। इनमें से मुंबई और पुणे के रहने वाले तीन-तीन यात्री चीन के कोरोना वायरस प्रभावित इलाकों से लौटे हैं। इनमें से नालासोपारा की रहने वाली महिला और कल्याण के रहने वाले एक शख्स में जुकाम और खांसी के लक्षण देखे गए हैं। महिला यात्री चीन के फोशन और पुरुष गुआंगझो शहर से 22 जनवरी को वापस मुंबई लौटे थे।

    28 दिन निगरानी में रहेंगे दोनों

    इन दोनों के ब्लड सैंपल लेकर पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेज दिये गए हैं। दोनों को 28 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव हेल्थ ऑफिसर ने बताया, "दोनों लोगों की सेहत स्थिर बनी हुई है। केवल खांसी आ रही है। एक बार खांसी बंद हो जाए तो हम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे देंगे। दोनों को 28 दिन अस्पताल में नहीं रखा जा सकता।"

    हवाई अड्डों पर बरती जा रही सावधानी

    चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत में भी पूरी सावधानी बरती जा रही है। 17 जनवरी को मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर लगाए गए थे। यहां चीन से आने वाले जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित यात्रियों की जांच की जा रही है। 20 जनवरी से हैदराबाद, बेंगलुरू और कोच्चि एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच शुरू की गई थी। 10 अलग-अलग लैबोरेट्री को कोरोना वायरस के सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं।

    क्या है कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस एक वायरस फैमिली है जिसमें से मात्र छह इंसान को संक्रमित कर सकते हैं। 2019-nCoV नामक इस कोरोना वायरस को इस श्रेणी का सातवां और नया वायरस माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ये वायरस संक्रमित सीफूड से पैदा होता है और एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। इसकी शुरुआत हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से हुई थी और यही शहर इससे सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

    चीन में अब तक 25 लोगों की मौत

    चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित 25 लोगों की मौत हो गई है और इससे पीड़ितों का आंकड़ा 800 पार कर गया है। सरकारी बयान के मुताबिक, इनमें से 177 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए वुहान समेत पांच शहरों को बंद कर दिया है। साथ ही शनिवार से चीनी नववर्ष के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगाई है।

    दूसरे देशों में भी पैर पसार रहा वायरस

    चीन से यह खतरनाक वायरस सिंगापुर, वियतनाम थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, ताइवान, जापान और अमेरिका में तक पहुंच गया है। थाईलैंड में इसके चार मामले सामने आये हैं। शुक्रवार को जापान में इसका दूसरा मामला सामने आया। पहले खबरें आई थीं कि सऊदी अरब में काम करने वाली एक भारतीय नर्स भी इस वायरस की चपेट में आ गई हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वह किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित है।

    कोरोना वायरस से पीड़ित होने के लक्षण और बचाव क्या है?

    इस वायरस से पीड़ित होने पर व्यक्ति को सबसे पहले बुखार होता है। उसके बाद खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगती है। यह छूने, हाथ मिलाने, खांसने और छींकने से हवा में फैलता है और दूसरे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता है। इससे बचने के लिए अपने हाथों को साफ रखें, बीमार व्यक्ति के पास जाने से बचें, खांसते या छींकते समय मुंह को ढ़क लें और बीमार होने पर घर से बाहर निकलने से बचें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    मुंबई
    जापान

    ताज़ा खबरें

    पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, दिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पद्म भूषण
    खुजली की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल्स एसेंशियल ऑयल
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी रोहित शेट्टी

    चीन समाचार

    भारत ने पूर्वी लद्दाख में 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 पर खोई अपनी उपस्थिति- रिपोर्ट लद्दाख
    LAC के पास हाइवे बना रहा भारत, चीन को मिलेगा जवाब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)
    चीन की आबादी में क्यों आ रही कमी और क्या होगा इसका असर? अर्थव्यवस्था समाचार
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    जापान

    दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान नीचे, जानें भारत की क्या है स्थिति पासपोर्ट
    कोविड प्रतिबंध: चीन की जवाबी कार्रवाई, दो देशों के नागरिकों के लिए बंद किए वीजा चीन समाचार
    जापान: टोक्यो छोड़कर बाहर बसने पर सरकार दे रही 6 लाख रुपये, जानें वजह टोक्यो
    जापान में इस शख्स ने भेड़िया जैसा दिखने के लिए खर्च कर दिए 18 लाख रुपये अजब-गजब खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023