NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कौन-सा अनाज खाते हैं से लेकर स्मार्टफोन तक, जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ये 31 सवाल
    अगली खबर
    कौन-सा अनाज खाते हैं से लेकर स्मार्टफोन तक, जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ये 31 सवाल

    कौन-सा अनाज खाते हैं से लेकर स्मार्टफोन तक, जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ये 31 सवाल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 10, 2020
    01:29 pm

    क्या है खबर?

    देश में जारी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) की बहस के बीच सरकार ने जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है।

    केंद्र सरकार ने जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 31 सवालों की लिस्ट जारी की है।

    जनगणना के दौरान लोगों ने उनके घर के मुखिया के नाम, मकान में मौजूद कमरे, शौचालय, बिजली का स्त्रोत से लेकर यह भी पूछा जाएगा कि वो कौन सा अनाज खाते हैं।

    सूची

    जनगणना के दौरान आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल

    1. भवन नंबर

    2. जनगणना मकान नंबर

    3. जनगणना मकान के फर्श, दीवार और छत्त में लगी सामग्री

    4. जनगणना मकान के उपयोग

    5. जनगणना मकान की हालत

    6. परिवार क्रमांक

    7. परिवार में सामान्यत: रहने वाले व्यक्तियों की संख्या

    8. परिवार के मुखिया का नाम

    9. परिवार के मुखिया का लिंग

    10. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है?

    11. मकान के स्वामित्व की स्थिति

    12. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

    सवालों की सूची

    स्मार्टफोन और लैपटॉप की भी मांगी जाएगी जानकारी

    13. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या

    14. पेयजल मुख्य स्त्रोत

    15. पेयजल के स्रोत की उपलब्धता

    16. बिजली का मुख्य स्रोत

    17. शौचालय है या नहीं

    18. शौचालय का प्रकार

    19. गंदे पानी की निकासी

    20. स्नानघर की उपलब्धता

    21. रसोईघर और इसमें LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता

    22. खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला ईंधन

    23. रेडियो/ट्रांजिस्टर

    24. टेलिविजन

    25. इंटरनेट की सुविधा

    26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं

    27. टेलिफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन

    28. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकल/मोपेड

    29. कार/जीप/वैन

    सवालों की सूची

    पहली बार पूछा जाएगा अनाज को लेकर सवाल

    30. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज

    31. मोबाइल नंबर (जनगणना संबंधित संपर्क करने के लिए)

    जनगणना में मोबाइल नंबर की भी जानकारी मांगी जाएगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इसका इस्तेमाल केवल जनगणना संबंधित संचार के लिए किया जाएगा।

    यह पहली बार है जब जनगणना में पाइप गैस कनेक्शन, स्मार्टफोन और मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी मांगी जा रही है।

    पहले बैंकिंग सर्विस की जानकारी भी मांगी जाती थी, जो इस बार नहीं मांगी जाएगी।

    ट्विटर पोस्ट

    जनगणना आयुक्त की तरफ से जारी हुआ नोटिफिकेशन

    Registrar General and Census Commissioner of India Vivek Joshi issues notification on information to be sought by Census officers during census 2021. pic.twitter.com/A2eybMitWy

    — ANI (@ANI) January 9, 2020

    जानकारी

    1 अप्रैल से शुरू होगा काम

    जनगणना 2021 का काम 1 अप्रैल से गृह सूचीकरण चरण के साथ शुरू होगा। इस दौरान दौरान जनगणना कर्मी आपके घर आकर जानकारी लेंगे। इसके साथ ही नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) का काम भी चलता रहेगा।

    जनगणना

    हर 10 साल में होती है जनगणना

    इस बार जनगणना में 31 सवाल पूछे जाएंगे। यह 2010 में हुई जनगणना से एक अधिक है। पिछली जनगणना में अनाज के उपभोग का सवाल नहीं पूछा गया था।

    जानकारी के लिए बता दें कि देश में हर 10 साल में एक बार जनगणना की जाती है। इससे पहले 2011 में जनगणना की गई थी।

    2021 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट को हरी झंडी दिखाई है।

    NPR

    जनगणना के साथ-साथ अपडेट किया जाएगा NPR

    जनगणना से जुड़ा यह नोटिफिकेशन नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने के फैसले के लगभग दो सप्ताह बाद आया है।

    NPR को लेकर केंद्र सरकार को विरोध का सामना करना पड़ा था। विपक्षी पार्टियों का कहना था कि देशव्यापी NRC लागू करने के लिए सरकार NPR अपडेट करवा रही है।

    पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्य इसके विरोध में उतर आए हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि वह NRC लागू करने पर चर्चा नहीं कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    असम
    केरल
    लेटेस्ट स्मार्टफोन्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    पश्चिम बंगाल

    बंगाल: दसवीं कक्षा के प्रश्न पत्र में पूछा गया 'जय श्री राम' के नारे पर सवाल भारतीय जनता पार्टी
    बंगालः भाजपा को रोकने के लिए हाथ मिलाने की तैयारी कर रही कांग्रेस और TMC भारतीय जनता पार्टी
    ममता ने उठाया नेताजी की मौत पर रहस्य का मुद्दा, क्या कहते हैं सबूत और जांचें? भारत की खबरें
    हमेशा गरीब नहीं थी रानू मंडल, अभिनेता फिरोज खान के लिए काम करते थे पति मुंबई

    असम

    वन्यजीव फोटोग्राफी पसंद है तो भारत के इन छह सर्वश्रेष्ठ स्थानों की करें सैर भारत की खबरें
    शराब पीने से रोका तो पति ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर पहुंचा थाने उत्तर प्रदेश
    शीतकालीन सत्र में पेश होगा नागरिकता संशोेधन बिल, जानिये क्यों हो रहा इसका विरोध मुस्लिम
    भारत में हर रोज 96 बच्चे होते हैं यौन शोषण और अत्याचार के शिकार भारत की खबरें

    केरल

    क्यों मनाया जाता है ओणम का पर्व? जानें इसका इतिहास और धार्मिक महत्व भारत की खबरें
    कैंसर रोगियों की विग के लिए इस महिला पुलिस अधिकारी ने दान किए अपने बाल, जानें कैंसर
    भारत में 45.1 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट, इनमें से 6.6 करोड़ बच्चे चीन समाचार
    अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमने जाएं भारत की खबरें

    लेटेस्ट स्मार्टफोन्स

    एक हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध हैं ये शानदार गैजेट्स टेक्नोलॉजी
    बिना किसी ऐप के स्मार्टफोन में प्राइवेट फोटो, वीडियो छिपाने के लिए अपनाएं यह आसान तरीका एंड्रॉयड
    ऑनर का प्रोटोटाइप फोन हुआ गुम, लौटाने वाले को मिलेंगे 4 लाख रुपये आईफोन
    दुनिया के पहले 5G टीवी पर काम कर रही हुवाई, ये होंगे फीचर्स फोल्डेबल मोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025