NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: आज से शुरू हुआ तीसरा चरण, लेकिन राज्यों के पास नहीं है वैक्सीन
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: आज से शुरू हुआ तीसरा चरण, लेकिन राज्यों के पास नहीं है वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान: आज से शुरू हुआ तीसरा चरण, लेकिन राज्यों के पास नहीं है वैक्सीन

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 01, 2021
    10:09 am

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार की घोषणा के बाद देश में आज यानी 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के योग्य हो गए हैं।

    हालांकि, आज से सभी राज्यों में 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगने लगेगी, इस पर शक है।

    दरअसल, कई राज्यों ने कहा है कि उनके पास वैक्सीन की कमी है, जिसके चलते वो 1 मई वैक्सीनेशन अभियान का दायरा नहीं बढ़ा पाएंगे।

    वैक्सीनेशन अभियान

    कर्नाटक और दिल्ली को नहीं मिला वैक्सीन का स्टॉक

    कर्नाटक- राज्य के स्वास्थ्य मंंत्री के सुधाकर ने कहा कि उनके पास वैक्सीन की कमी है, जिसके चलते शनिवार से 18 साल से अधिक के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू नहीं होगा।

    उन्होंने बताया कि कर्नाटक ने एक करोड़ खुराकों का ऑर्डर दिया है, लेकिन यह स्टॉक शनिवार तक नहीं पहुंच पाएगा।

    दिल्ली- कर्नाटक की तरह दिल्ली में भी वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी।

    वैक्सीनेशन अभियान

    गोवा में विस्तार में होगी देरी

    गोवा- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा था कि वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद ही राज्य में 18-44 साल वालों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गोवा ने कोविशील्ड की पांच लाख खुराकों का ऑर्डर दिया है।

    मध्य प्रदेश- यहां भी 1 मई से 18-44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो पाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक कंपनियों ने वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    झारखंड और पंजाब में भी यही स्थिति

    पंजाब- यहां के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तय समय पर वैक्सीन की आपूर्ति न होने के कारण राज्य में 18-44 साल वालों के लिए वैक्सीनेशन अभियान देरी से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    झारखंड- यहां भी 1 मई से 18-44 सालों वालों को वैक्सीन नहीं लगा पाएगी। राज्य ने वैक्सीन के लिए ऑर्डर दे दिया है, लेकिन कंपनियों ने 15-20 मई तक आपूर्ति की बात कही है।

    कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश के केवल नौ जिलों में शुरू होगा वैक्सीनेशन अभियान

    उत्तर प्रदेश- शनिवार से राज्य के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और मेरठ समेत नौ जिलों में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 9,000 से ज्यादा है। इनके बाद दूसरे जिलों में वैक्सीनेशन अभियान का विस्तार होगा।

    महाराष्ट्र- राज्य सरकार ने कहा है कि वो वैक्सीन की सीमित उपलब्धता के बावजूद 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू कर रही है। सरकार निजी अस्पतालों से वैक्सीन वापस लेगी।

    वैक्सीनेशन अभियान

    ओडिशा में सांकेतिक तौर पर होगी शुरुआत

    इनके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में भी 1 मई से युवा लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी।

    इनमें से किसी राज्य ने वैक्सीन की कमी तो किसी ने तकनीकी कारणों को इसकी वजह बताया है। इन राज्यों का कहना है कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर युवा लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा।

    वहीं ओडिशा ने 1 मई को सांकेतिक तौर पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

    कोरोना वायरस

    45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए जारी रहेगा वैक्सीनेशन

    भले ही कुछ राज्य वैक्सीन की कमी के चलते 18-44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन शुरू करने में देरी कर रहे हैं, लेकिन यहां 45 साल से अधिक वालों के लिए वैक्सीनेशन पहले की तरह जारी रहेगा।

    हालांकि, मुंबई समेत कुछ जगहों पर वैक्सीनेशन को अस्थायी तौर पर रोका गया है, लेकिन अधिकतर जगहों पर यह बिना किसी रुकावट के जारी है।

    ऐसे में 45 साल से अधिक उम्र के लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर अपनी खुराक ले सकते हैं।

    जानकारी

    देश में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 15,49,89,635 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 27,44,485 खुराकें लगाई गईं। अभी तक केवल 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लग रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पंजाब
    वैक्सीन समाचार
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महाराष्ट्र

    आखिर क्यों कोरोना वायरस को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है RT-PCR टेस्ट? भारत की खबरें
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेज की जाएगी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हैदराबाद
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश मुंबई

    पंजाब

    किसानों की कानूनी सहायता के लिए पंजाब सरकार ने दिल्ली में नियुक्त किए 70 वकील दिल्ली
    पंजाब: सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला, कथित फायरिंग में तीन कार्यकर्ता घायल पंजाब की राजनीति
    पंजाब: खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट दिल्ली पुलिस
    पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत कांग्रेस समाचार

    वैक्सीन समाचार

    वैक्सीनेशन के बाद भी आएंगे कोरोना संक्रमण के चुनिंदा मामले, इन्हें चिंताजनक क्यों नहीं मानते विशेषज्ञ? भारत की खबरें
    कोरोना: फ्रांस में महामारी की तीसरी लहर, पेरिस में एक महीने के लिए लॉकडाउन लागू पेरिस
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, आइसोलेट हुए पाकिस्तान समाचार
    कोरोना: बढ़ती घरेलू जरुरतों के चलते अन्य देशों को देर से मिलेगी सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन भारत की खबरें

    केंद्र सरकार

    पहले की तुलना में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी, अगले चार हफ्ते बेहद महत्वपूर्ण- सरकार भारत की खबरें
    संक्रमण की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा युवाओं को शिकार बना रहा है कोरोना वायरस भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अब कार्यस्थलों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र ने राज्यों को तैयारी के लिए कहा भारत की खबरें
    कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच राज्यों में वैक्सीन और बिस्तरों की पड़ रही कमी महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025