NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश
    अगली खबर
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश

    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 17, 2021
    01:26 pm

    क्या है खबर?

    देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र को घुटनों पर ला दिया है। यहां प्रतिदिन रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं।

    सबसे बुरी हालत मायानगरी मुंबई की हो रही है। यहां सख्त पाबंदियों के बाद भी संक्रमण की रफ्तार नहीं थम नहीं है।

    इस बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने महामारी की इस लहर पर नियंत्रण के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की सिफारिश की है।

    हालात

    मुंबई में 24 घंटे में सामने आए 8,839 नए मामले

    मुंबई कोरोना की दूसरी लहर से खासी प्रभावित है और राज्य में पिछले कई दिन से रोजाना लगभग 9,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।

    शुक्रवार को भी यहां 8,839 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हुई है। शहर में अभी 85,226 सक्रिय मामले हैं और जल्द ही ये संख्या एक लाख पर पहुंच सकती है।

    मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 5,61,998 पर पहुंच गई। इनमें से अब तक 12,242 लोगों की मौत हो चुकी है।

    सख्ती

    महाराष्ट्र में लागू है मिनी लॉकडाउन सहित सख्त पाबंदियां

    बता दें कि महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार ने गत बुधवार से राज्य में धारा 144 लागू करने के साथ सख्त पाबंदियां लागू की है। इसमें आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर अन्य सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई है।

    इसी तरह वहां सप्ताहांत लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू पहले से लागू है। बेवहज सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी राज्य में संक्रमण की रफ्तार कम नहीं पड़ रही है।

    सिफारिश

    मुंबई मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश

    मुंबई में तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, "वर्तमान में मुंबई के 95 प्रतिशत लोग महामारी से बचने के लिए लागू प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं, लेकिन पांच प्रतिशत लोग इनका पालन नहीं कर रहे है। इससे वह खुद के साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं।"

    उन्होंने आगे कहा, "शहर में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बचाव के पूर्ण लॉकडाउन लागू कर देना चाहिए।"

    जानकारी

    कुंभ से लौटने वालों को किया जाएगा क्वारंटाइन- पेडनेकर

    पेडनेकर ने कहा कि कुंभ मेले से लौटने वाले लोग महामारी को प्रसाद के रूप में वितरित करेंगे। ऐसे में उन्हें अपने-अपने राज्य में स्वयं के खर्चे पर क्वारंटाइन होना चाहिए। मुंबई में कुंभ से लौटने वालों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन किया जाएगा।

    बयान

    सख्त लॉकडाउन के अलावा नहीं है कोई विकल्प- उपमुख्यमंत्री

    इधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के बीच यदि लोग पाबंदियों को तोड़कर बाजारों में भीड़ लगाने से नहीं रुके तो राज्य में सख्त लॉकडाउन लागू करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि दूसरी लहर पहली की तुलना में बेहद खतरनाक है। सरकार ने महामारी पर नियंत्रण के लिए पाबंदियां लगाई हैं। ऐसे में लोगों को पाबंदियों का पालन करते हुए सरकार का सहयोग करना चाहिए।

    संक्रमण

    महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी यहां संक्रमण के 63,729 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 398 लोगों की मौत हुई है।

    इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37,03,584 पर पहुंच गई है।

    इनमें से अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है और 26.6 लाख लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। राज्य में मुंबई, पुणे और नागपुर की हालत सबसे अधिक खराब है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' का बन सकता है रीमेक बॉलीवुड समाचार
    गायक आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कोरोना वायरस से हुए संक्रमित बॉलीवुड समाचार
    'रैम्बो' की हिन्दी रीमेक में टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस नहीं करेंगे प्रभास- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    दिग्गज अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल का 88 वर्ष की आयु में निधन महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: सप्ताहांत लॉकडाउन से बढ़ते संक्रमण पर लगेगी लगाम? केंद्र ने बताया था सीमित प्रभाव उद्धव ठाकरे
    कोरोना प्रकोप के कारण FWICE ने कलाकारों को पर्सनल स्टाफ में कटौती करने का अनुरोध किया मुंबई
    वैक्सीनेशन अभियान में बना नया रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 43 लाख लोगों को लगाई वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    क्या मध्य प्रदेश छिपा रहा कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर मध्य प्रदेश
    योगी आदित्यनाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, खुद को आइसोलेट किया योगी आदित्यनाथ
    महाराष्ट्र कर्फ्यू: सरकार के नए आदेश के बाद इन फिल्मों की शूटिंग होगी बाधित महाराष्ट्र
    आशुतोष राणा भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, बीते हफ्ते ली थी वैक्सीन की पहली खुराक सोशल मीडिया

    लॉकडाउन

    कोरोना: महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र चिंतित, वैक्सीनेशन तेज करने को कहा महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के दो और जिलों में लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में भी कड़ी पाबंदियां पुणे
    महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में सख्ती, भोपाल और इंदौर में लग सकता है रात्रिकालीन कर्फ्यू मध्य प्रदेश
    देश में कोरोना के बढ़ते मामले, लौटते लॉकडाउन और वैक्सीनेशन पर विशेषज्ञ क्या कहते हैं? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025