NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंंबई: वैक्सीन की कमी के कारण तीन दिनों के लिए बंद हुआ वैक्सीनेशन अभियान
    अगली खबर
    मुंंबई: वैक्सीन की कमी के कारण तीन दिनों के लिए बंद हुआ वैक्सीनेशन अभियान

    मुंंबई: वैक्सीन की कमी के कारण तीन दिनों के लिए बंद हुआ वैक्सीनेशन अभियान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 30, 2021
    10:58 am

    क्या है खबर?

    मुंबई में वैक्सीन की कमी के चलते तीन दिनों तक वैक्सीनेशन अभियान रोक दिया गया है।

    ग्रेटर मुंबई नगर निगम की तरफ से कहा गया है कि शुक्रवार से लेकर अगले तीन दिनों तक शहर में वैक्सीनेशन अभियान बंद रहेगा।

    मुंबई में वैक्सीनेशन ऐसे समय बंद हुआ है, जब शनिवार से पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान का दायरा बढ़ाते हुए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को इसमें शामिल किया जा रहा है।

    मुंबई

    वैक्सीन उपलब्ध होने पर दे दी जाएगी जानकारी

    नगर निगम ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक मुंबई में वैक्सीनेशन पूरी तरह से बंद रहेगा। अगर इस बीच में वैक्सीन उपलब्ध होती है तो लोगों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

    निगम की तरफ से कहा गया है कि लोगों को घबराने और वैक्सीनेशन केंद्रों के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने रजिस्टर किया है, उन्हें वैक्सीन जरूर लगेगी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार हो रही धीमी

    पिछले कुछ दिनों से ही वैक्सीन की कमी के चलते राज्य में वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार प्रभावित हो रही है। मंगलवार को जहां 3.88 लाख खुराकें लगाई गई थी, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 1.5 लाख कम होकर 2.37 लाख हो गया था।

    महाराष्ट्र

    1 मई से वैक्सीनेशन अभियान का विस्तार मुश्किल

    वैक्सीन की कमी के कारण महाराष्ट्र में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू नहीं हो पाएगा।

    राज्य सरकार पहले ही कह चुकी है कि ऑर्डर के बावजूद भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) तय समय पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवा पाएंगी, जिसके चलते 1 मई से वैक्सीनेशन अभियान का विस्तार मुश्किल लग रहा है।

    दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और झारखंड समेत कई दूसरे राज्य भी ऐसी बातें कह चुके हैं।

    वैक्सीनेशन अभियान

    वैक्सीन उपलब्ध होने पर होगा विस्तार- BMC

    मुंबई की बात करें तो BMC की अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी भिडे ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि 18-44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान 1 मई से शुरू न होकर वैक्सीन उपलब्ध होने पर शुरू होगा।

    बता दें कि देशभर में वैक्सीनेशन के लिए 18-44 साल के लोगों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते किसी भी राज्य में स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं।

    कोरोना वायरस

    मुंबई और महाराष्ट्र में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    मुंबई में गुरुवार को 4,192 नए मामले सामने आए और 82 मौतें हुईं। ये पिछले 37 दिनों के सबसे कम मामले हैं। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 6,44,699 हो गई है, जिनमें से 13,072 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो बीते दिन 66,159 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 771 मरीजों की मौत हुई। यहां संक्रमितों की संख्या 45,39,553 पहुंच गई है। इनमें से 67,985 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    मुंबई

    महाराष्ट्र: मामूली लक्षण होने पर भी कोविड बेडों को घेर रहे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर- मंत्री महाराष्ट्र
    ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी बॉलीवुड समाचार
    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे पांच सितारा होटल कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र

    ठाकरे का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, कोरोना महामारी को 'प्राकृतिक आपदा' घोषित करने का किया अनुरोध नरेंद्र मोदी
    कोरोना: देश में बीते दिन फिर मिले दो लाख से अधिक मरीज, 1,185 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: किल्लत के बीच 50,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का आयात करेगा भारत ऑक्सीजन OS
    कोरोना वायरस: क्या महाराष्ट्र में चरम पार कर गई दूसरी लहर? आंकड़ों से मिलता है संकेत कोरोना वायरस

    वैक्सीन समाचार

    झारखंड: वैक्सीन की दूसरी खुराक के 18 दिन बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ डॉक्टर झारखंड
    वैक्सीनेशन के बाद भी आएंगे कोरोना संक्रमण के चुनिंदा मामले, इन्हें चिंताजनक क्यों नहीं मानते विशेषज्ञ? भारत की खबरें
    कोरोना: फ्रांस में महामारी की तीसरी लहर, पेरिस में एक महीने के लिए लॉकडाउन लागू पेरिस
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, आइसोलेट हुए पाकिस्तान समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना मरीजों के लिए अक्षय और ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अक्षय कुमार
    हाई कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग बोला- कोरोना प्रोटोकॉल लागू कराना राज्यों की जिम्मेदारी तमिलनाडु
    कोरोना महामारी से प्रभावित भारत की मदद करने में विफल रहे अमीर देश- शीर्ष अमेरिकी विशेषज्ञ भारत की खबरें
    हरिद्वार: कुंभ के आखिरी शाही स्नान के बाद कर्फ्यू का ऐलान, केवल आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025