NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / कोरोना संकट के बीच 13% कर्मचारियों को निकालेगी जोमैटो, अन्य कर्मचारियों का 50% तक वेतन कटेगा
    अगली खबर
    कोरोना संकट के बीच 13% कर्मचारियों को निकालेगी जोमैटो, अन्य कर्मचारियों का 50% तक वेतन कटेगा

    कोरोना संकट के बीच 13% कर्मचारियों को निकालेगी जोमैटो, अन्य कर्मचारियों का 50% तक वेतन कटेगा

    लेखन भारत शर्मा
    May 15, 2020
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण चरमराई देश की अर्थव्यवस्था का असर दिखने लग गया है।

    कई निजी कंपनियों ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अपने कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया है।

    शुक्रवार को ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर कंपनी जोमैटो (Zomato) का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है।

    कंपनी ने अपने 13% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने तथा अन्य कर्मचारियों का 50% वेतन काटने का निर्णय किया है।

    ईमेल

    कर्मचारियों को ईमेल भेजकर दी जानकारी

    कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर अपने इस निर्णय की जानकारी दी।

    उन्होंने मेल में लिखा, 'जब हम चाहते हैं कि जोमैटो काम पर ज़्यादा ध्यान दे, तो हम पाते हैं कि भविष्य में हमारे पास सभी कर्मचारियों के लिए पर्याप्त काम नहीं रहेगा। हमें अपने सभी सहयोगियों को एक चुनौतीपूर्ण काम का वातावरण देना है, लेकिन हम भविष्य में 13% कर्मचारियों के लिए ऐसा नहीं कर पाएंगे।'

    वेतन कटौती

    कर्मचारियों के वेतन से की जाएगी 50% कटौती

    CEO गोयल ने बताया कि आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्होंने कंपनी के सभी कर्मचारियों के वेतन से 50% तक की कटौती करने का भी निर्णय किया है। हालत सुधरने तक यह कटौती जारी रहेगी।

    हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति ठीक होने के बाद कटौती को बंद कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कंपनी में जिन कर्मचारियों का वेतन बहुत कम है उनके वेतन से थोड़ी कम कटौती होगी, लेकिन उच्च वेतन वालों की 50% कटौती की जाएगी।

    जानकारी

    छंटनी में शामिल कर्मचारियों को की जाएगी वीडियो कॉल

    CEO गोयल ने बताया कि जिन कर्मचारियों को छंटनी में शामिल किया गया है उन्हें अगले 24 घंटे में एक वीडियो कॉल पर आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा शेष कर्मचारियों को छह घंटे में कंपनी की ओर से एक कंफर्मेशन ईमेल किया जाएगा।

    सराहना

    CEO ने की स्वैच्छिक कटौती कराने वाले कर्मचारियों की सराहना

    CEO गोयल ने अपने ईमले में संकट की इस घड़ी में कंपनी के सहयोग के लिए स्वैच्छिक कटौती कराने वाले कर्मचारियों की भी सराहना की।

    उन्होंने लिखा कि वह कंपनी के हित में अगले छह महीने तक स्वैच्छिक 100% वेतन कटौती कराने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद देते हैं। अन्य किसी भी कंपनी में ऐसा सहयोग करने वाले कर्मचारी नहीं मिलेंगे। उनके इस प्रयास के बाद भी वह कर्मचारियों की वेतन कटौती करने के लिए मजबूर हैं।

    मिलेगा वेतन

    हटाए जाने वाले कर्मचारियों को छह माह तक मिलेगा 50% वेतन

    CEO गोयल ने बताया कि को-फाउंडर, CEO गौरव गुप्ता और CEO फूड डिलिवरी बिजनेस मोहित गुप्ता छंटनी में शामिल कर्मचारियों के संपर्क में रहकर उन्हें दूसरी नौकरी दिलाने में मदद करेंगे।

    इन सभी कर्मचारियों को नौकरी मिलने या छह महीने तक 50% वेतन मिलता रहेगा।

    इसी प्रकार संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए संबंधित ऐजेंसियों को 2.5 माह का वेतन दिया जाएगा। इससे प्रभावित कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

    जानकारी

    लैपटॉप और फोन रख सकेंगे प्रभावित कर्मचारी

    CEO गोयल ने बताया कि छंटनी में शामिल वो सभी कर्मचारी जिन्हें कंपनी की ओर से लैपटॉप या फोन दिए गए थे, वो उनसे वापस नहीं लिए जाएंगे। ऐसे कर्मचारी नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें अपने पास रख सकेंगे। इससे उन्हें मदद मिलेगी।

    उबर

    तीन मिनट की वीडियो कॉल में उबर ने 3,700 कर्मचारियों को निकाला

    जोमैटो से पहले गुरुवार को ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने अपनी 3,700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

    कंपनी की ओर से कर्मचारियों के साथ तीन मिनट से अधिक की वीडियो कॉल की थी।

    इसमें कंपनी के फीनिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व करने वाले रफिन शेवलॉ ने कहा कि व्यापार में अभी बहुत मंदी है और कंपनी के पास कई कर्मचारियों के लिए कोई काम नहीं है। वह 3,700 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को निकाल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जोमैटो
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    जोमैटो

    खाने के लिए मंगाया था पनीर, भेज दिया चिकन, जोमेटो पर लगा हजारों का जुर्माना पुणे
    भारत में फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू करेगी अमेजन, स्विगी और जोमेटो से मिलेगी टक्कर अमेजॉन प्राइम
    डिलीवरी बॉय के धर्म के कारण ऑर्डर कैंसिल करने पर जोमेटो का दिल जीतने वाला जवाब भारत की खबरें
    जिसके धर्म के कारण ग्राहक ने जोमेटो का ऑर्डर कैंसिल किया, जानें क्या है उसका कहना ट्विटर

    कोरोना वायरस

    नहीं रहे आमिर खान के असिस्टेंट आमोस, 25 साल से परछाई की तरह थे साथ बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन हटने के बाद लॉन्च होंगी ये शानदार बाइक्स, सभी कर रहे इंतजार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा ब्राजील, 24 घंटे में हुई 881 लोगों की मौत रूस समाचार
    मध्य प्रदेश: जैन मुनि के स्वागत में जमा हुए हजारों लोग, उड़ी सोशल डिस्टैंसिंग की धज्जियां मध्य प्रदेश

    लॉकडाउन

    पश्चिम बंगाल में 17 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा पश्चिम बंगाल
    लॉकडाउन: भारत में फंसा जर्मनी का वॉन्डेट अपराधी, 55 दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रहा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान भारत की खबरें
    अब महाराष्ट्र में होगी शराब की होम डिलीवरी, सरकार ने शर्तों के आधार पर दी मंजूरी पुणे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025